दमदार लुक, पावरफुल इंजन! TVS ला रहा है 160 सीसी का मैक्सी स्कूटर, जानें क्या होगा ख़ास h3>
भारतीय स्कूटर बाजार तेजी से बदल रहा है और अब ग्राहकों की नजर सिर्फ माइलेज पर नहीं, बल्कि पावर, स्टाइल और एडवांस फीचर्स पर भी है. ऐसे में कंपनियां कुछ ऐसे मॉडलों पर काम कर रही हैं, जो आने वाले समय में स्कूटर मार्केट को पूरी तरह बदल देंगे. टीवीएस भी उनमें से एक है. रिपोर्ट के अनुसार टीवीएस मोटर कंपनी एक ऐसे नए स्कूटर पर काम कर रही है, जो कंपनी को प्रीमियम मैक्सी-स्कूटर सेगमेंट में एंट्री दिला सकता है. खबर है कि कंपनी एक बिल्कुल नए 160cc मैक्सी-स्कूटर प्लेटफॉर्म को डेवलप कर रही है, जो मौजूदा Ntorq रेंज से काफी अलग होगा.
ऑटोकार की रिपोर्ट के मुताबिक, TVS का यह नया स्कूटर 160cc सेगमेंट में आएगा और इसमें नया लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया जा सकता है. यह मौजूदा Ntorq स्कूटर्स में इस्तेमाल होने वाले एयर-कूल्ड इंजन से अलग होगा. माना जा रहा है कि कंपनी इस नए प्रोजेक्ट के जरिए प्रीमियम स्कूटर बाजार में अपनी दमदार एंट्री तैयारी में है.
बढ़ रही है प्रीमियम स्कूटर्स की मांग
अब तक 110 सीसी और 125 सीसी इंजन सेगमेंट वाला स्कूटर बाजार आने वाले समय में काफी बदल जाएगा. भारत में प्रीमियम स्कूटर्स की मांग लगातार बढ़ रही है. आने वाले समय में इस सेगमेंट में मुकाबला और भी दिलचस्प होने वाला है. बाजार में पहले से मौजूद यामाहा Aerox 155 और हीरो Xoom 160 के अलावा जल्द ही होंडा भी अपना नया स्कूटर Honda ADV160 लाने की तैयारी में है. इसके अलावा ख़बर ये भी है कि, Yamaha NMax 155 भी जल्द ही बाजार में दस्तक दे सकता है. ऐसे में सभी कंपनियों पर ग्राहकों के लिए बेहतर और अलग तरह के स्कूटर पेश करने का दबाव भी बढ़ रहा है.
हाल ही में लॉन्च हुए TVS Ntorq 150 में कंपनी ने काफी हद तक Ntorq 125 वाले प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया था. लेकिन बताया जा रहा है कि, नया 160 सीसी स्कूटर पूरी तरह नए प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा. रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें 14 इंच के बड़े व्हील्स मिल सकते हैं और इसकी पावर 14 से 15 हॉर्सपावर के बीच हो सकती है. हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
फिलहाल यह साफ नहीं है कि TVS अपने नए स्कूटर को किस रूप में पेश करेगी. यह स्पोर्टी और एडवेंचर मॉडल हो सकता है. जिसमें बड़े व्हील, हैवी इंजन और टीवीएस की एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस फीचर्स दिखने को मिल सकते हैं. हालांकि इतना तय माना जा रहा है कि इसमें कनेक्टेड टेक्नोलॉजी और स्मार्ट फीचर्स पर खास ध्यान दिया जाएगा. कंपनी TVS X इलेक्ट्रिक स्कूटर में इस्तेमाल किए गए कई एडवांस फीचर्स को भी इसमें शामिल कर सकती है.
Advertising
यह नया स्कूटर केवल भारतीय बाजार तक सीमित नहीं रहेगा. TVS इसे यूरोप समेत कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी निर्यात करने की तैयारी कर रही है. छोटे इंजन वाले मैक्सी-स्कूटर्स की विदेशों में अच्छी मांग बनी हुई है, जिसका फायदा कंपनी उठाना चाहती है. फिलहाल यह प्रोजेक्ट शुरुआती चरण में बताया जा रहा है. यदि सब कुछ योजना के अनुसार चलता है, तो TVS इस नए 160cc मैक्सी-स्कूटर को 2027 के आखिर तक बाजार में उतार सकती है.
—- समाप्त —-