चिकित्सा मंत्री के बेटे को जान से मारने की धमकी: फोन कर कहा-जयपुर आओ तो ध्यान रखना; गोली मार दूंगा – Nagaur News h3>
भाजपा नेता धनंजय सिंह। फाइल फोटो।
चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के बेटे धनंजय सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। फोन करने वाले ने गोली मारने की बात कही है।
.
धनंजय सिंह के सोशल मीडिया अकाउंट पर भी लगातार धमकियां मिल रही हैं। धनंजय की रिपोर्ट पर शनिवार को खींवसर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के बेटे धनंजय सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है।
’जयपुर आओगे तो ध्यान रखना, गोली मार दूंगा’
खींवसर थानाधिकारी अदिति उपाध्याय ने बताया- चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के बेटे धनंजय सिंह ने खींवसर थाना पुलिस को शनिवार को रिपोर्ट दी। जिसमें उन्होंने कहा- 5 जून की सुबह करीब साढ़े 8 से साढ़े 9 बजे के बीच मैं अपने खींवसर फोर्ट स्थित निजी कार्यालय ‘अटल भवन’ में बैठा था। इसी दौरान मेरे मोबाइल पर एक अनजान नंबर से फोन आया, जिसमें नंबर दिखाई नहीं दे रहे थे, अननॉन लिखकर आ रहा था।
कॉलर ने पहले नाम पूछा और फिर मेरे खींवसर में होने की पुष्टि की। जब कॉलर ने मुझसे जयपुर आने के बारे में पूछा, तो मैंने कहा- दो दिन बाद जयपुर में होने वाली राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) की मीटिंग में शामिल होने के लिए आऊंगा।
इस पर कॉलर ने कहा- ध्यान रखना। मैंने कहा- आप क्या कहना चाहते हैं और कॉल करने वाले का नाम जानना चाहा, तो आरोपी ने कहा, “ध्यान रखना, गोली मार दूंगा”।
मैंने कहा- मेरे साथ क्विक रेस्पॉन्स टीम (QRT) का जाब्ता तैनात है और उनके पास भी हथियार हैं, तो आरोपी ने फोन काट दिया।
फेसबुक पेज पर भी मिल रहे धमकी भरे मैसेज रिपोर्ट में धनंजय सिंह ने बताया कि फोन के अलावा मेरे ऑफिशियल फेसबुक पेज पर भी कुछ समय से लगातार इसी तरह के धमकी भरे मैसेज और कमेंट मिल रहे हैं। इन धमकियों के स्क्रीनशॉट और यूआरएल (URL) भी पुलिस को सबूत के रूप में सौंपे हैं। धमकियों के इस सिलसिले से परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
नंबर और फेसबुक यूआरएल कर रहे ट्रैस खींवसर थानाधिकारी अदिति उपाध्याय ने बताया कि मामला गंभीर है। अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एसआई अमर चंद को सौंपी गई है।
साइबर सेल की मदद से धमकी देने वाले अंजान कॉलर और फेसबुक यूआरएल को ट्रैस करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
ये खबर भी पढ़िए… खींवसर विधायक रेवंतराम डांगा पर हमला:कैंपर से गाड़ी को दो बार मारी टक्कर, MLA ने 25 Km पीछा कर दो युवकों को पकड़ा
खींवसर (नागौर) विधायक रेवंतराम डांगा पर गुरुवार रात कैंपर सवार कुछ लोगों ने हमला कर दिया। बीजेपी विधायक जयपुर से खींवसर लौट रहे थे। पूरी खबर पढ़िए
BJP प्रदेशाध्यक्ष को काले झंडे दिखाए गए, SP का ट्रांसफर:10 दिन पहले हुई थी पोस्टिंग; RLP कार्यकर्ताओं को जमानत देने पर तहसीलदार को हटाया था
कुचामन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को रालोपा कार्यकर्ताओं की ओर से काले झंडे दिखाने के मामले में तहसीलदार के बाद अब डीडवाना-कुचामन जिले के SP का भी तबादला कर दिया गया है। पूरी खबर पढ़िए



