Advertising
Home Top stories हड़ताल पर अड़े 196 संविदा स्वास्थ्यकर्मियों को अंतिम चेतावनी: हरदा में...
Advertising
<

हड़ताल पर अड़े 196 संविदा स्वास्थ्यकर्मियों को अंतिम चेतावनी: हरदा में बर्खास्तगी नोटिस के विरोध में कर्मचारियों ने धरना स्थल पर जलाई प्रतियां – Harda News

2
हड़ताल पर अड़े 196 संविदा स्वास्थ्यकर्मियों को अंतिम चेतावनी:  हरदा में बर्खास्तगी नोटिस के विरोध में कर्मचारियों ने धरना स्थल पर जलाई प्रतियां – Harda News

हड़ताल पर अड़े 196 संविदा स्वास्थ्यकर्मियों को अंतिम चेतावनी: हरदा में बर्खास्तगी नोटिस के विरोध में कर्मचारियों ने धरना स्थल पर जलाई प्रतियां – Harda News


हरदा जिले में करीब 196 संविदा स्वास्थ्यकर्मी बीते चार दिनों से अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। सीएमएचओ कार्यालय के नीचे धरना-प्रदर्शन जारी है, जिससे ग्रामीण अंचलों और जिला मुख्यालय पर स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। इस स्थिति को देखते हुए, सीएमएचओ डॉ. एचपी सिंह ने शुक्रवार को सभी हड़ताली कर्मचारियों और अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। नोटिस में आदेश का पालन न करने पर सेवा से बर्खास्तगी की चेतावनी भी दी गई है। नोटिस मिलने का विरोध किया
सेवा समाप्ति का नोटिस मिलने से नाराज कर्मचारियों ने शुक्रवार को धरना स्थल पर इसका विरोध किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी अपनी नाराजगी व्यक्त की और सीएमएचओ से मिले कारण बताओ नोटिस की सामूहिक होली जलाई। कर्मचारियों का कहना है कि वे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के अनुसार अपनी जायज मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्हें सालों की सेवा के बदले बर्खास्तगी का नोटिस जारी किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री चौहान के कार्यकाल में संविदा कर्मचारियों के हित में नीति बनाई गई थी, लेकिन उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। सेवाएं समाप्त करने की चेतावनी
विभाग ने कर्मचारियों को अंतिम चेतावनी जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि तत्काल ड्यूटी पर नहीं लौटने वाले कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त की जा सकती हैं। सीएमएचओ कार्यालय की ओर से जारी नोटिस में हड़ताली कर्मचारियों को तुरंत कार्यस्थल पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग का कहना है कि पूर्व में भी कारण बताओ नोटिस देकर कर्मचारियों को काम पर लौटने का अवसर दिया गया था, लेकिन उन्होंने ड्यूटी जॉइन नहीं की। इसे संविदा सेवा शर्तों का उल्लंघन मानते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। नोटिस सूची में अर्बन हेल्थ, डीईआईसी, टीबी कार्यक्रम, डाटा एंट्री ऑपरेटर, फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स, जिला कार्यक्रम समन्वयक सहित विभिन्न श्रेणियों के संविदाकर्मियों के नाम शामिल हैं। यदि कर्मचारी हड़ताल समाप्त कर तत्काल कार्य पर नहीं लौटते हैं, तो राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की संविदा मानव संसाधन नीति के तहत उनकी सेवाएं समाप्त की जा सकती हैं।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News

Advertising