Advertising
Home Top stories मां बेटे को सीने से चिपकाए तीसरी मंजिल से कूदी: एंबुलेंस...
Advertising
<

मां बेटे को सीने से चिपकाए तीसरी मंजिल से कूदी: एंबुलेंस लेट हुई तो घायलों को कंधे पर उठाकर दौड़े लोग; दिल्ली हादसे की 12 PHOTOS

4
मां बेटे को सीने से चिपकाए तीसरी मंजिल से कूदी:  एंबुलेंस लेट हुई तो घायलों को कंधे पर उठाकर दौड़े लोग; दिल्ली हादसे की 12 PHOTOS

मां बेटे को सीने से चिपकाए तीसरी मंजिल से कूदी: एंबुलेंस लेट हुई तो घायलों को कंधे पर उठाकर दौड़े लोग; दिल्ली हादसे की 12 PHOTOS

  • Hindi News
  • National
  • Delhi Restaurant Fire Photos; Malviya Nagar Basement Tragedy | DFS Rescue Operation

नई दिल्ली10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली के मालवीय नगर में स्थित फ्लरिश स्टे होटल में बुधवार को आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई। बताया गया कि आग नीचे बेसमेंट में बने रेस्टोरेंट में लगी थी। इसके बाद आग ने पूरी बिल्डिंग को चपेट में ले लिया।

कई लोग जान बचाने के लिए होटल की खिड़की से कूद गए। एक मां ने बेटे को सीने से चिपकाए तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। एंबुलेंस लेट हुई तो घायलों को कंधे पर उठाकर दौड़े लोग।

सबसे पहले होटल में आग की 2 फोटोज

Advertising

दिल्ली के मालवीय नगर में सुबह 8:50 बजे होटल फ्लरिश स्टे में आग लगी।

अब जान बचाने की जद्दोजहद, 5 तस्वीरें…

आग के बीच स्थानीय व्यक्ति वहां मौजूद लोगों को बचाने की कोशिश कर रहा है।

एंबुलेंस पहुंचने से पहले स्थानीय लोग घायलों को उठाकर सुरक्षित जगह ले गए।

आग की लपटों से बचने के लिए एक विदेशी महिला कपड़े के सहारे नीचे गद्दे पर कूदी।

एक विदेशी शख्स ने चार मंजिल ऊपर से छलांग लगा दी। उसकी जान बच गई।

आग लगने के बाद एक विदेशी व्यक्ति जान बचाने के लिए बिल्डिंग के छज्जे पर खड़ा हो गया।

एक शख्स ने खुद को बचाने के लिए दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। उसकी जान भी बच गई।

एक अफ्रीकी महिला जान बचाने के लिए खिड़की से मदद की गुहार लगाते हुए।

आग बुझाने, रेस्क्यू की 3 तस्वीरें…

फायर ब्रिगेड की टीम करीब 10 मिनट बाद मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया।

फायर ब्रिगेड की टीम ने कांच तोड़कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला।

आग लगने के बाद कुछ लोग धुएं के चलते बेहोश हो गए। रेस्क्यू टीम उन्हें एंबुलेंस तक ले गई।

अब मैप से समझिए हादसे की लोकेशन…

————————–

ये खबर भी पढ़ें…

दिल्ली में रेस्टोरेंट में आग, 21 की मौत: मरने वालों में कई विदेशी, 40 को बचाया

दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार सुबह एक रेस्टोरेंट में आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में सेंट्रल एशिया और अफ्रीकी देशों के नागरिक शामिल हैं। हालांकि इनकी सटीक संख्या की जानकारी नहीं मिली है। दिल्ली फायर सर्विस और स्थानीयों लोगों के मुताबिक, मालवीय नगर के लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में सुबह 8.50 बजे आग लगी। पूरी खबर पढ़ें…

दिल्ली की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News

Advertising