Advertising
Home Top stories अवैध हुक्का बार पर छापा, हंगामा कर रहे एएसआई-गिरफ्तार: एसपी ने...
Advertising
<

अवैध हुक्का बार पर छापा, हंगामा कर रहे एएसआई-गिरफ्तार: एसपी ने किया सस्पेंड, कोर्ट में पेश करते वक्त बोला- लॉरेंस बिश्नोई की तरह लेना फोटो – Ajmer News

5
अवैध हुक्का बार पर छापा, हंगामा कर रहे एएसआई-गिरफ्तार:  एसपी ने किया सस्पेंड, कोर्ट में पेश करते वक्त बोला- लॉरेंस बिश्नोई की तरह लेना फोटो – Ajmer News

अवैध हुक्का बार पर छापा, हंगामा कर रहे एएसआई-गिरफ्तार: एसपी ने किया सस्पेंड, कोर्ट में पेश करते वक्त बोला- लॉरेंस बिश्नोई की तरह लेना फोटो – Ajmer News


अजमेर की गंज थाना पुलिस ने देर रात एक अवैध हुक्का बार पर छापा मारकर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से हुक्का बार संचालित कर रहे कर्मचारी को गिरफ्तार किया, जबकि कार्रवाई के दौरान हंगामा करने और पुलिस कार्य में बाधा डालने के आरोप में पुलिस लाइन में तैनात एएसआई अनिल जाखड़ को भी गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने एएसआई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। पुलिस के अनुसार बोराज रोड स्थित धानुका गार्डन के पास संचालित सीएनसी कैफे में अवैध रूप से हुक्का परोसे जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर गंज थाना पुलिस और सीओ दरगाह की टीम ने देर रात कैफे पर दबिश दी। मौके पर कई युवक हुक्का पीते मिले। पुलिस ने चार हुक्के, चार चिलम और अन्य सामग्री जब्त की। जांच में सामने आया कि कैफे में मौजूद 19 वर्षीय जतिन बिना किसी लाइसेंस और अनुमति के ग्राहकों को विभिन्न फ्लेवर के हुक्के उपलब्ध करा रहा था। पुलिस ने राजस्थान धूम्रपान प्रतिषेध एवं अधूम्रपायी व्यक्तियों के स्वास्थ्य संरक्षण अधिनियम, 2000 की धारा 9/11 के तहत मामला दर्ज कर जतिन को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान कैफ़े मलिक एएसआई ने किया हंगामा पुलिस कार्रवाई के दौरान कैफे मलिक एएसआई अनिल जाखड़ भी मौके पर खड़ा था। पुलिस को देखकर वह उत्तेजित हो गया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा। पुलिस ने उसे शांत रहने की हिदायत दी, लेकिन वह कथित रूप से पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए हंगामा करने लगा। पुलिस ने उसे शांति भंग में गिरफ्तार कर लिया। 10 लोगों के चालान काटे छापेमारी के दौरान हुक्का पीते पाए गए 10 युवकों के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 200-200 रुपए के चालान काटे गए। पुलिस ने कुल 2 हजार रुपए की चालान राशि वसूल की। एसपी ने किया सस्पेंड अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) हिमांशु जांगिड़ ने बताया कि प्रथम दृष्टया एएसआई की भूमिका अनुचित पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। विभागीय स्तर पर भी मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार संबंधित एएसआई के खिलाफ पूर्व में भी विभागीय कार्रवाई हो चुकी है। कोर्ट ले जाते समय भी दिखा अलग अंदाज मंगलवार को एडीएम कोर्ट में पेशी के लिए ले जाते समय एएसआई अनिल जाखड़ का व्यवहार चर्चा का विषय बना रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसने पुलिसकर्मियों से अभद्रता की और मीडिया कर्मियों से कहा, “अच्छे से फोटो लीजिए, लॉरेंस बिश्नोई की तरह फोटो आनी चाहिए।” पुलिस वाहन तक ले जाते समय वह पुलिसकर्मियों के कंधों पर हाथ रखकर चलता दिखाई दिया। बाद में पुलिस उसे वाहन में बैठाकर कोर्ट ले गई।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News

Advertising