जालंधर के गुरिंदरवीर ने जीता गोल्ड मेडल: रांची में फेडरेशन कप में रचा इतिहास; CM मान बोले-पंजाब के लिए गर्व का पल – Chandigarh News h3>
पंजाब के युवा धावक गुरिंदरवीर सिंह ने रांची में आयोजित फेडरेशन कप में इतिहास रच दिया। गुरिंदरवीर ने 100 मीटर दौड़ में 10.09 सेकेंड का समय निकालकर नया नेशनल रिकॉर्ड बना दिया। इसके साथ ही वह 10.10 सेकंड से कम समय में 100 मीटर दौड़ पूरी करने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं। गुरिंदरवीर जालंधर जिले के पटियाल गांव के रहने वाले हैं। गुरिंदरवीर की इस उपलब्धि पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के इस गबरू ने 2 दिनों के भीतर दूसरा नेशनल रिकॉर्ड तोड़कर पूरे देश और दुनिया में पंजाब का नाम रोशन किया है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में लिखा कि गुरिंदरवीर की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरे पंजाब को गर्व है। उन्होंने खिलाड़ी को भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं। फेडरेशन कप में शानदार प्रदर्शन रांची में आयोजित फेडरेशन कप एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गुरिंदरवीर शुरू से ही शानदार फॉर्म में नजर आए। फाइनल मुकाबले में उन्होंने 10.09 सेकंड का समय निकालकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उनके प्रदर्शन ने भारतीय एथलेटिक्स में नया इतिहास बना दिया। इससे पहले भारत में कोई भी धावक 100 मीटर दौड़ को 10.10 सेकंड से कम समय में पूरा नहीं कर पाया था। गुरिंदरवीर ने यह रिकॉर्ड तोड़ते हुए भारतीय स्प्रिंटिंग को नई पहचान दी है। पंजाब में खुशी का माहौल गुरिंदरवीर की जीत के बाद पंजाब में खुशी का माहौल है। खेल जगत से जुड़े लोगों और खिलाड़ियों ने उनकी उपलब्धि को भारतीय एथलेटिक्स के लिए बड़ी सफलता बताया है। सोशल मीडिया पर भी उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि गुरिंदरवीर का यह प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत के लिए नई उम्मीद लेकर आया है।
87 खिलाड़ियों को प्रतिष्ठित महाराजा रणजीत सिंह अवॉर्ड से सम्मानित करेंगे CM
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज चंडीगढ़ में 87 खिलाड़ियों को प्रतिष्ठित महाराजा रणजीत सिंह अवॉर्ड से सम्मानित करेंगे। इस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री खिलाड़ियों को कुल ₹32.05 करोड़ की पुरस्कार राशि वितरित करेंगे। भारतीय हॉकी टीम और भारतीय महिला क्रिकेट टीम के पंजाबी खिलाड़ियों को भी नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। महाराजा रणजीत सिंह अवॉर्ड पंजाब का सबसे बड़ा खेल सम्मान माना जाता है, जो खिलाड़ियों को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन और योगदान के लिए दिया जाता है। राज्य सरकार का उद्देश्य खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना और युवाओं में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है। समारोह में कई वरिष्ठ अधिकारी, कोच और नामी खिलाड़ी भी मौजूद रहेंगे।
पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – PunjabNews