Advertising
<

अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गांजा तस्कर: ओडिशा से गाजियाबाद लेकर जा रहा था, झुग्गी में रहने वालों को करता था सप्लाई – Aligarh News

0
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गांजा तस्कर:  ओडिशा से गाजियाबाद लेकर जा रहा था, झुग्गी में रहने वालों को करता था सप्लाई – Aligarh News

अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गांजा तस्कर: ओडिशा से गाजियाबाद लेकर जा रहा था, झुग्गी में रहने वालों को करता था सप्लाई – Aligarh News


​अलीगढ़ जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम को ऑपरेशन नारकोस के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने ओडिशा से ट्रॉली बैग में छिपाकर गाजियाबाद ले जाए जा रहे 12 किलो 580 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद किए गए गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 6 लाख 29 हजार रुपए आंकी गई है।​तस्कर काफी समय से ओडिशा से माल लाकर गाजियाबाद की झुग्गियों में सप्लाई कर रहा था। मुखबिर की सटीक सूचना के बाद पुलिस ने जाल बिछाकर उसे धर दबोचा। ​प्लेटफॉर्म नंबर 7 के पार्क से हुई गिरफ्तारी अलीगढ़ जंक्शन पर मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान शाम करीब 07:23 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 7 पर हावड़ा छोर की तरफ बने पार्क में बेंच के पास एक संदिग्ध युवक ग्रे रंग के ट्रॉली बैग के साथ दिखाई दिया। घेराबंदी कर जब उसकी तलाशी ली गई, तो बैग के अंदर से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। ओडिसा का रहने वाला है तस्कर पूछताछ में आरोपी ने मनोरंजन मंडल पुत्र सुजान मंडल निवासी पुष्पांनगो जिला संभलपुर ओडिशा बताया है। आरोपी ने बताया कि वह यह गांजा ओडिशा के भुवनेश्वर से ट्रेन के जरिए लेकर आ रहा था। वह पहले भी कई बार इस रूट से माल की सप्लाई कर चुका है। गाजियाबाद पहुंचकर वह वहां की झुग्गी-झोपड़ियों में इसे ऊंचे दामों पर बेचता था और इसी से अपना खर्चा चलाता था। ​जिला पुलिस ने तीन और एजेंट दबोचे ​एक तरफ जहां स्टेशन पर जीआरपी-आरपीएफ ने बड़ी कार्रवाई की, वहीं दूसरी तरफ अलीगढ़ की जिला पुलिस भी गांजा तस्करों के खिलाफ पूरी तरह एक्टिव है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों से तीन और एजेंटों को गिरफ्तार किया गया है। कोतवाली पुलिस ने तुर्कमान गेट के रहने वाले दिलशाद और बाबरी मंडी के शिवम को 2 किलो 300 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया। टप्पल पुलिस ने कस्बे के ही सतीश को 1 किलो 130 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। ​NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज ​मामले की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि आरोपी मनोरंजन मंडल के खिलाफ जीआरपी अलीगढ़ जंक्शन पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास और गाजियाबाद में उसके अन्य संपर्कों को खंगालने में जुटी है।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News