Punjab: तीन मासूमों की मौत, बाइक सवार दंपती ने बच्चों के साथ नहर में लगाई छलांग, कैसे बच गए पति-पत्नी? h3>
{“_id”:”6a1323541ab79e7538066109″,”slug”:”three-children-died-after-jumping-into-a-canal-in-rajpura-punjab-2026-05-24″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Punjab: तीन मासूमों की मौत, बाइक सवार दंपती ने बच्चों के साथ नहर में लगाई छलांग, कैसे बच गए पति-पत्नी?”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पटियाला)
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 24 May 2026 09:42 PM IST
नहर से मिले तीनों मासूम बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए राजपुरा के सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया गया है।
Advertising
नहर से निकाले गए बच्चों के शव – फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए NEWS4SOCIALएप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजपुरा के नजदीकी गांव मंडोली के पास से गुजरने वाली खेड़ी गंडिया नहर में एक बेहद दर्दनाक और रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहां लांडरा के रहने वाले एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने बाइक सहित नहर में छलांग लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या करने की कोशिश की। इस खौफनाक कदम के दौरान पति-पत्नी को तो ग्रामीणों और गोताखोरों की मुस्तैदी के चलते जिंदा बाहर निकाल लिया गया, लेकिन परिवार के तीन मासूम बच्चों की पानी के तेज बहाव में डूबने के कारण मौत हो गई।
ग्रामीणों ने तुरंत शुरू किया बचाव कार्य
जानकारी के मुताबिक, परिवार बाइक पर सवार होकर आया था और देखते ही देखते उन्होंने बाइक समेत नहर में छलांग लगा दी। आस-पास के लोगों ने जब यह मंजर देखा तो तुरंत शोर मचाया, जिसके बाद गोताखोरों और ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए नहर में छलांग लगा दी। कड़ी मशक्कत के बाद पति-पत्नी को तो सही-सलामत बाहर निकाल लिया गया, लेकिन बच्चों को बचाया नहीं जा सका।
पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – PunjabNews