Advertising
Home Breaking News Hindi पीएम मोदी ने मेलोनी को दी मेलोडी टॉफी, 6 घंटे में 10...
Advertising
<

पीएम मोदी ने मेलोनी को दी मेलोडी टॉफी, 6 घंटे में 10 करोड़ से ज्यादा व्यूज

0
पीएम मोदी ने मेलोनी को दी मेलोडी टॉफी, 6 घंटे में 10 करोड़ से ज्यादा व्यूज


पीएम मोदी ने मेलोनी को दी मेलोडी टॉफी, 6 घंटे में 10 करोड़ से ज्यादा व्यूज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी एक बार फिर इंटरनेट पर छा गए हैं. इस बार वजह बनी है एक छोटी सी Melody टॉफी. इटली दौरे के दौरान पीएम मोदी ने मेलोनी को भारतीय टॉफी Melody गिफ्ट की, जिसके बाद दोनों नेताओं का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. 

6 घंटे के अंदर इस वीडियो को 10 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी मेलोनी को Melody टॉफी का पैकेट देते हैं. इसके बाद मेलोनी हंसते हुए उसे वेरी वेरी गुड टॉफी कहती हैं.

ये वीडियो पीएम मोदी और मेलोनी दोनों ने ही अपने अपने अकाउंट से कैप्शन के साथ शेयर किया है. यानी दोनों का इंस्टा कोलैब भी हुआ है. ये भी एक वजह है कि ये वीडियो इतनी तेजी से वायरल हो रहा है. 

दोनों नेताओं के बीच हल्का-फुल्का और दोस्ताना अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है. यही वजह है कि यह वीडियो इंस्टाग्राम, X और YouTube पर तेजी से शेयर किया जाने लगा.

असल में Melody और Meloni को जोड़कर सोशल मीडिया पर पहले से ही Melodi नाम काफी वायरल रहा है. 2023 G20 Summit के दौरान भी दोनों नेताओं की सेल्फी और वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हुए थे.

Advertising

अब जब पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody टॉफी गिफ्ट की, तो इंटरनेट को एक नया मीम कंटेंट मिल गया. लोगों ने इसे मेलोडी मोमेंट कहना शुरू कर दिया.

इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई. कई यूजर्स मजाक में लिखने लगे मेलोडी इतनी चॉकलेटी क्यों है?, वहीं कुछ लोग पार्ले कंपनी को सबसे बड़ा फायदा होने की बात कह रहे हैं. गूगल और X पर Melody, Melodi और Parle जैसे शब्द भी तेजी से ट्रेंड करने लगे.

इतना ही नहीं, क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स जैसे Blinkit पर भी Melody टॉफी की सर्च अचानक बढ़ गई. कई ब्रांड्स ने भी इस ट्रेंड को पकड़कर मजेदार पोस्ट डालनी शुरू कर दीं. यहां तक कि कुछ निवेशकों ने कन्फ्यूजन में पार्ले इंडस्ट्रीज के शेयर खरीद लिए, जिसके बाद कंपनी के शेयर में उछाल तक देखने को मिला.

हालांकि इस वायरल वीडियो पर राजनीति भी शुरू हो गई. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस पर तंज कसते हुए इसे नौटंकी बताया और कहा कि देश आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहा है, ऐसे समय में इस तरह की चीजों पर ध्यान दिया जा रहा है.

लेकिन सोशल मीडिया पर ज्यादातर लोग इस मोमेंट को हल्के और मजेदार अंदाज में देख रहे हैं. एक्सपर्ट्स का मानना है कि आज के समय में इंटरनेट पर वही चीज सबसे तेजी से वायरल होती है जिसमें राजनीति, ह्यूमर और ह्यूमन कनेक्शन तीनों मौजूद हों. मोदी और मेलोनी के इस वीडियो में यही तीनों चीजें देखने को मिलीं.

—- समाप्त —-

Advertising