Advertising
Home Top stories सड़क तोड़कर छोड़ने वाले अधिकारियों पर सख्ती: देवरिया डीएम ने कार्यों...
Advertising
<

सड़क तोड़कर छोड़ने वाले अधिकारियों पर सख्ती: देवरिया डीएम ने कार्यों की समीक्षा कर दी चेतावनी – Deoria News

1
सड़क तोड़कर छोड़ने वाले अधिकारियों पर सख्ती:  देवरिया डीएम ने कार्यों की समीक्षा कर दी चेतावनी – Deoria News

सड़क तोड़कर छोड़ने वाले अधिकारियों पर सख्ती: देवरिया डीएम ने कार्यों की समीक्षा कर दी चेतावनी – Deoria News


देवरिया जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बाढ़, सिंचाई, नलकूप और जल निगम विभाग से संबंधित योजनाओं एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी परियोजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही सिंचन व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और कार्यों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। डीएम ने विशेष रूप से कहा कि पाइपलाइन डालने के बाद सड़क तोड़कर छोड़ देना स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने जल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्य पूरा होने के तुरंत बाद सड़क की मरम्मत कराई जाए। ऐसा न करने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बाढ़ विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने संचालित परियोजनाओं की अद्यतन सूची मांगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिन परियोजनाओं का लोकार्पण या शिलान्यास होना है, उनकी अलग सूची तैयार रखी जाए। डीएम ने बाढ़ सुरक्षा से जुड़े निरोधात्मक कार्यों की कार्ययोजना बनाकर समय पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को भी कहा।
सिंचाई विभाग की समीक्षा करते हुए डीएम ने नहरों की सफाई और रखरखाव कार्यों का पूरा विवरण मांगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि रोस्टर के अनुसार नहरों में पर्याप्त पानी की उपलब्धता बनी रहे, ताकि किसानों को सिंचाई में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। नलकूप विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने खराब पड़े नलकूपों की मरम्मत को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यांत्रिक या विद्युत खराबी के कारण कोई भी सरकारी नलकूप बंद नहीं रहना चाहिए। जल निगम विभाग की समीक्षा में जिलाधिकारी ने पेयजल योजनाओं, पानी की टंकियों और पाइपलाइन कार्यों की पंचायत सचिवों से क्रॉस चेकिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अंतिम छोर तक पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने और सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय में पूरा करने पर जोर दिया। इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी रामशंकर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising