Advertising
Home Top stories शादी के नाम पर 2 लाख की ठगी: देवास पुलिस ने...
Advertising
<

शादी के नाम पर 2 लाख की ठगी: देवास पुलिस ने नकली शादी गिरोह पकड़ा, अगले दिन भागी दुल्हन समेत 6 आरोपी गिरफ्तार – Dewas News

3
शादी के नाम पर 2 लाख की ठगी:  देवास पुलिस ने नकली शादी गिरोह पकड़ा, अगले दिन भागी दुल्हन समेत 6 आरोपी गिरफ्तार – Dewas News

शादी के नाम पर 2 लाख की ठगी: देवास पुलिस ने नकली शादी गिरोह पकड़ा, अगले दिन भागी दुल्हन समेत 6 आरोपी गिरफ्तार – Dewas News


देवास पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह का सोमवार को पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक युवक की शादी कराने का झांसा देकर उसके परिवार से 2 लाख रुपए की ठगी की थी। शादी के अगले ही दिन दुल्हन फरार हो गई थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 18 हजार 500 रुपए भी जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार, फरियादी जानकीलाल पुवाडिया निवासी देवास ने नाहर दरवाजा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके बेटे अमन की शादी नहीं हो रही थी। इसी दौरान ईटावा, देवास निवासी अंतरसिंह ने अमन की शादी कराने का भरोसा दिलाया और इसके लिए करीब 2 लाख रुपए खर्च होने की बात कही। राजगढ़ ले जाकर सीमा से कराई
इसके बाद, फरियादी को राजगढ़ जिले के जीरापुर ले जाया गया, जहां उनकी मुलाकात सीमा यादव और उसकी कथित मौसी गीताबाई से हुई। रिश्ता तय होने के बाद, 6 मई को सीमा को देवास लाकर लिखापढ़ी के बाद अमन से शादी करवा दी गई। शादी के बदले आरोपियों ने फरियादी से 2 लाख रुपए नकद लिए थे। हालांकि, शादी के अगले ही दिन रात में दुल्हन सीमा यादव घर से फरार हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। दुल्हन समेत 6 आरोपी पकड़े गए
मामले की गंभीरता को देखते हुए, थाना प्रभारी आलोक सोनी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर राजगढ़ और इंदौर से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। दुल्हन को देवास से ही पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों में दुल्हन सीमाबाई (21, निवासी उमरिया जिला), गीताबाई (निवासी जीरापुर, जिला राजगढ़), अतरसिंह (निवासी ईटावा, देवास), कमल मालवीय (निवासी सांवेर, इंदौर जिला), फारूक मंसूरी (निवासी जीरापुर, राजगढ़) और कमल उर्फ दिलीप (निवासी बोरखेड़ा, उज्जैन) शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 लाख 18 हजार 500 रुपए जब्त किए हैं। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। कार्रवाई में पुलिसकर्मियों गणेशलाल जटिया, राकेश बौंरासी, कमल झोडिया, नितेश द्विवेदी, यशवंत, भगवान, वासुदेव, अनिता, नवदीप, विकास, अनिता, देविका, कशक, खुशबू एवं सायबर सेल देवास से प्रभारी सायबर सेल देवास शिवप्रताप सिंह सेंगर, सचिन चौहान का विशेष योगदान रहा।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News

Advertising