HomeTop storiesनवादा में BJP का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू: मंत्री-सांसद ने...
Advertising
<
नवादा में BJP का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू: मंत्री-सांसद ने किया उद्घाटन, बूथ मजबूत करने पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं को सौंपी नई जिम्मेदारी – Nawada News
नवादा में BJP का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू: मंत्री-सांसद ने किया उद्घाटन, बूथ मजबूत करने पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं को सौंपी नई जिम्मेदारी – Nawada News h3>
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नवादा जिला इकाई द्वारा पंडित दीनदयाल महा प्रशिक्षण महाभियान के तहत दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम को त्रिवेणी महाविद्यालय में जिलाध्यक्ष अनिल मेहता की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व तथा कला-संस्कृति मंत्री प्रमोद चन्द्रवंशी और नवादा सांसद डॉ. विवेक ठाकुर ने संयुक्त रूप से किया। इसकी शुरुआत भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित करने और दीप प्रज्वलित करने के साथ हुई। अनामिका पासवान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया
प्रशिक्षण वर्ग के पहले दिन विभिन्न सत्रों में सांसद विवेक ठाकुर, मंत्री प्रमोद चन्द्रवंशी, हिसुआ विधायक अनिल सिंह, अरवल विधायक मनोज शर्मा, प्रदेश कर समिति सदस्य अनिल स्वामी, भीखू भाई दलसाणिया और प्रदेश उपाध्यक्ष अनामिका पासवान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इन सत्रों में गरीब कल्याण योजनाओं के क्रियान्वयन, कार्यपद्धति, देश के समक्ष राजनीतिक एवं सामाजिक चुनौतियां, संगठन-सरकार में समन्वय, पार्टी का इतिहास एवं विकास, कार्यकर्ता विकास-गुण-आचरण तथा मीडिया विमर्श जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। संगठन ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत
दूसरे दिन कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, जनसंपर्क बढ़ाने, सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और आगामी चुनावी रणनीति पर विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया। वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अनुशासित, समर्पित और सेवा भावना के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक मजबूत संगठन ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। कार्यकर्ताओं को सकारात्मक सोच के साथ मीडिया एवं सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। जिलाध्यक्ष अनिल मेहता ने बताया कि यह प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में सहायक सिद्ध होगा। इस प्रशिक्षण महाभियान में जिला प्रशिक्षण प्रभारी प्रकाश भगत, प्रदेश संयोजक वाणिज्य राजेश कुमार, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष आनंद गौरव, प्रदेश सह संयोजक रवि गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष तेजस सिन्हा, महामंत्री अरविन्द गुप्ता, अजित शंकर, मुकेश सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। दो दिवसीय इस प्रशिक्षण वर्ग के समापन पर कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार देखा गया।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – BiharNews