Advertising
Home Top stories अश्लील पोस्ट मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष की जांच की मांग: कांग्रेस...
Advertising
<

अश्लील पोस्ट मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष की जांच की मांग: कांग्रेस नेता के रिश्तेदारों ने एसपी को दी शिकायत, कहा- पोस्ट व री-पोस्ट बराबर अपराध – Ajmer News

0
अश्लील पोस्ट मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष की जांच की मांग:  कांग्रेस नेता के रिश्तेदारों ने एसपी को दी शिकायत, कहा- पोस्ट व री-पोस्ट बराबर अपराध – Ajmer News

अश्लील पोस्ट मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष की जांच की मांग: कांग्रेस नेता के रिश्तेदारों ने एसपी को दी शिकायत, कहा- पोस्ट व री-पोस्ट बराबर अपराध – Ajmer News

कांग्रेस नेता पीयूष सुराणा की ओर से अश्लील पोस्ट अपलोड किए जाने के मामले में अब भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश सोनी के खिलाफ जांच की मांग की गई है। भाजपा शहर जिलाध्यक्ष की ओर से अश्लील पोस्ट को री-पोस्ट करने के मामले में कांग्रेस नेता के परिजन व मित्रों ने एस

.

इस सम्बन्ध में बात करने पर अजमेर एसपी हर्षवधन अग्रवाला ने कहा- शिकायत मिली है। जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रमेश सोनी ने कहा कि जो भी कार्रवाई होगी, हो जाएगी। हमने कांग्रेस का चाल-चलन व चेहरा उजागर किया है। उसे छुपाकर नहीं करेंगे। इसे ऑफेंस मानते हैं तो देखेंगे।

बता दें कि इससे पहले इस मामले में विरोध प्रदर्शन के दौरान स्याही फेंकने को लेकर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष भारती श्रीवास्तव सहित महिला पदाधकारियों के खिलाफ पहले ही गंज थाने में मामला दर्ज किया जा चुका है।

एसपी को ये दी शिकायत

कांग्रेस नेता पीयूष सुराणा के भाई श्रेयांस सुराणा सहित अन्य लोगों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत दी। इसमें बताया कि भारतीय जनता पार्टी अजमेर के जिला अध्यक्ष रमेश सोनी द्वारा राजनैतिक लाभ प्राप्त करने के लिए सोशल मीडिया के अपने फेसबुक अकाउन्ट पर जान बूझकर अश्लील/अभद्र पोस्ट सामग्री को री पोस्ट किया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की मर्यादा भंग की।

Advertising

शिकायत में ये भी बताया कि पीयूष का फेसबुक अकाउंट किसी के द्वारा हैक किया गया था। वह पोस्ट उसके द्वारा नहीं की गई थी। वर्तमान में उस फेसबुक अकाउन्ट से वह पोस्ट डिलीट हो गई है। पोस्ट पीयूष द्वारा की गई या नहीं की गई, यह जांच का विषय है। लेकिन भाजपा जिलाध्यक्ष ने वाही लूटने के उद्देश्य से जान-बूझकर अश्लील अभद्र व मानहानिकारक पोस्ट सामग्री को रि-पोस्ट किया गया।

यह कृत्य न केवल अवैध है, बल्कि समाज में अश्लील सामग्री के प्रसार को बढ़ावा देने वाला है। महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध है। अत: कार्रवाई की जाए।

पढें ये खबर भी…

कांग्रेस नेता ने दिल्ली CM पर की अश्लील टिप्पणी:अजमेर में BJP महिला नेता ने आरोपी पर पुलिस कस्टडी में स्याही फेंकी

अजमेर में कांग्रेस नेता ने दिल्ली की CM रेखा गुप्ता के खिलाफ सोशल मीडिया पर अश्लील टिप्पणी की। भाजपा नेता की शिकायत पर गंज थाना पुलिस ने आरोपी पीयूष सुराणा को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। पूरी खबर पढें

कांग्रेस-नेता पर स्याही फेंकने मामले में SHO-दो पुलिसकर्मी लाइन हाजिर:दिल्ली की सीएम पर अश्लील टिप्पणी करने पर थाने में भाजपा नेताओं ने जताया था विरोध

कांग्रेस नेता पीयूष सुराणा पर गंज थाने में भाजपा महिला नेता की ओर से स्याही फेंकने के मामले में एसपी हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देश पर थाना अधिकारी सहित तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। मामले की जांच एडिशनल एसपी सिटी हिमांशु जांगिड़ को दी गई है। पूरी खबर पढें

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News

Advertising