Advertising
Home Breaking News Hindi नाबालिग को कई साल तक बंधक बनाकर किया रेप फिर फेंका तेजाब
Advertising
<

नाबालिग को कई साल तक बंधक बनाकर किया रेप फिर फेंका तेजाब

331

एक नौवीं कक्षा की नाबालिग बच्ची को चाकू की नोंक पर बंधक बनाकर लगातार तीन वर्षों तक अलग- अलग शहरों में दुष्कर्म किया गया. वहीं आरोपी की चंगुल से भागने पर उस नाबालिग पर तेजाब डाला. फिलहाल आरोपी के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश जारी है.

बता दें कि सिविल अस्पताल राजपुरा में तेजाब पीड़िता की मां ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि अप्रैल-2017 में जब उसकी बेटी 14 वर्ष की थी. नौवीं कक्षा में दाखिला ले रही थी, तो एक लड़का मनजीत जो राजपुरा में अपनी बुआ के पास रहता था, उसे परेशान करता रहता था और उसे व मुझे जान से मारने की धमकियां देता रहता था.

जिसके कुछ ही दिन बाद हमारी लड़की लापता हो गई थी और काफी तलाशने के बाद भी वह नहीं मिली, तो उन्होंने सिटी पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी. लगभग एक साल बाद यह पता चला कि वह उनकी बेटी को असम से गुवाहाटी लेकर चला गया है. जहां उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म करता रहा. इसका पता तब चला जब लड़की ने किसी तरह से अपने घरवालों को फोन कर सारी जानकारी दी, इसी के साथ रो-रोकर उसे वहां से ले जाने की बात भी कही.

जब आरोपी को इस बात का पता चला कि लड़की ने अपने परिजनों को सारी जानकारी दे दी है, तो वह उसे लेकर अलग-अलग शहरों में ले जाकर मारता-पीटता था और उससे दुष्कर्म करता था. पडिता की मां ने बताया कि कुछ समय पहले धूरी के गांव ढंढियाल में लेकर गया जहां पर उस आरोपी के माता-पिता रहते हैं. उसे बांधकर रखने लगा, ताकि वह भाग न जाए.

इसी बीच नाबालिग लड़की आरोपी के चंगुल से निकलकर 11 दिसंबर को राजपुरा उनके पास आ गई. जिसके बाद आरोपी भी वहां पहुंच गया और दोनों को ही चाकू की नोक पर घमकाने लगा. तो पड़ोसियों ने फौरन पुलिस को फोन कर दिया. जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया.

इसके बाद बेटी को प्राइवेट स्कूल में बच्चों की देखभाल के लिए रखवा दिया.18 दिसंबर को जब मेरी बेटी स्कूल पैदल जा रही थी, तो आरोपी एक वैन से उतरा और गढ़वी में भरा तेजाब उस पर उड़ेल दिया. गनीमत रही कि तेजाब चेहरे पर न गिरकर टांगों पर गिरा और वह बुरी तरह झुलस गई. जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल किया गया.

यह भी पढ़ें : AMU की मस्जिद के मौलवी ने किया 9 साल की बच्ची के साथ रेप

कस्तूरबा पुलिस चौकी प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि सिविल अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल नाबालिग व उसकी मां के बयान दर्ज करके आरोपी मनजीत के खिलाफ तेजाब डालने के साथ अलग-अलग मामलों में केस दर्ज कर लिया है. वहीं पुलिस ने कहना है कि वह जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ लेगें.

Advertising
Advertising