AIMIM प्रदेश अध्यक्ष के भाषण पर बवाल: दो नामजद पर मुकदमा, सैयदा खातून के तीखे शब्दों से सियासत और गरम – Siddharthnagar News h3>
रोहित सिंह | सिद्धार्थनगर7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र में चुनाव से पहले सियासी पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के यूपी प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली चौधरी के कथित विवादित बयान के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। मामला सड़क से लेकर थाना, तहसील और प्रशासन तक पहुंच गया।
गुरुवार को डुमरियागंज क्षेत्र के जबजौवा, भुईगांवा और चकमझारी में आयोजित जनसभाओं में दिए गए कथित बयान का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दैनिक NEWS4SOCIALवायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता, लेकिन वीडियो सामने आने के बाद विभिन्न संगठनों और हिंदू समाज के लोगों में नाराजगी देखने को मिली।
आपत्तिजनक भाषा और खुली चुनौती का आरोप
वायरल वीडियो में AIMIM प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली पर निजी, सामाजिक और धार्मिक संदर्भों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का आरोप है। साथ ही राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ मर्यादा लांघने वाली भाषा और खुली चुनौती देने की बातें भी वीडियो में कही गई हैं। आरोप है कि इन बयानों से सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गई।
Advertising
विरोध तेज, थाने-तहसील तक पहुंचा मामला
कथित बयान के विरोध में शुक्रवार को डुमरियागंज में प्रदर्शन तेज हो गया। ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष लवकुश ओझा ने प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज को तहरीर देकर आधा दर्जन ज्ञात और दर्जनों अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
भवानीगंज थाना परिसर में भी तहरीर दी गई। कर्मयोगी परिवार के तत्वावधान में चेयरमैन धर्मराज वर्मा के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग तहसील परिसर पहुंचे और नारेबाजी करते हुए उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।
पूर्व विधायक को धमकी देने का भी आरोप
तहरीरों में आरोप लगाया गया कि कथित बयान में डुमरियागंज के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। साथ ही सभा में मौजूद कुछ अन्य लोगों पर भी भड़काऊ टिप्पणियों से माहौल खराब करने का आरोप है।
पुलिस की कार्रवाई, दो नामजद पर मुकदमा
लगातार दबाव के बीच पुलिस ने कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर मिली है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी बृजेश कुमार वर्मा ने बताया कि भवानीगंज पुलिस ने दो नामजद व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उपजिलाधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि ज्ञापन के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
सपा विधायक सैयदा खातून का बयान भी चर्चा में
इस विवाद के बीच समाजवादी पार्टी की विधायक सैयदा खातून का पहले दिया गया बयान भी सुर्खियों में है। 3 फरवरी को बढ़नी चाफा में आयोजित सपा कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने हिंदू-मुस्लिम एकता और अपनी राजनीतिक ताकत को लेकर तीखे शब्दों का इस्तेमाल किया था। अब उनके बयान को भी मौजूदा सियासी तनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।
राजनीतिक जानकारों की राय
राजनीतिक जानकारों का कहना है कि डुमरियागंज में बयानबाजी की यह जंग सीधे चुनावी रणनीति से जुड़ी है। एक तरफ आक्रामक बयानों से ध्रुवीकरण की कोशिश हो रही है, तो दूसरी तरफ कानूनी कार्रवाई ने राजनीति को और धार दे दी है। मुकदमा दर्ज होने के बाद मामला जांच के अधीन है, लेकिन इतना साफ है कि आने वाले दिनों में डुमरियागंज की सियासत और तीखी होगी।
उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News