Advertising
Home Top stories हवामहल से छोटी चौपड़ तक स्वदेशी संकल्प मैराथन, व्यापा​री शामिल हुए –...
Advertising
<

हवामहल से छोटी चौपड़ तक स्वदेशी संकल्प मैराथन, व्यापा​री शामिल हुए – Jaipur News

0
हवामहल से छोटी चौपड़ तक स्वदेशी संकल्प मैराथन, व्यापा​री शामिल हुए – Jaipur News

हवामहल से छोटी चौपड़ तक स्वदेशी संकल्प मैराथन, व्यापा​री शामिल हुए – Jaipur News

जगद्गुरु रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय में सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर हुई संगोष्ठी में स्वामी विवेकानंद के जीवन, आदर्शों और राष्ट्र निर्माण संबंधी विचारों से छात्रों को परिचित कराया गया

.

मुख्य वक्ता प्रो. राजधर मिश्र ने स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने वेदांत के संदेश को विश्व मंच पर प्रतिष्ठित किया और युवाओं को ‘उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको’ का अमर संदेश दिया। कार्यक्रम के आरंभ में राजस्थान मंत्र प्रतिष्ठान के निदेशक डॉ. देवेंद्र कुमार शर्मा ने यजुर्वेद के मंत्रों से मंगलाचरण किया। वित्त नियंत्रक रामचंद्र मीणा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। विश्वविद्यालय के शिक्षक, शोधार्थी, छात्र एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

विवेकानंद ने युवाओं को आत्मविश्वास, साहस व आत्मगौरव का मार्ग दिखाया

NEWS4SOCIALन्यूज | जयपुर

जयपुर व्यापार महासंघ एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित स्वदेशी संकल्प मैराथन में बड़ी संख्या में महिला उद्यमी, व्यापारी और युवाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर डॉक्टरों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्वदेशी संकल्प पदयात्रा दौड़ हवा महल से छोटी चौपड़ और छोटी चौपड़ से हवा महल तक निकली गई। भाग लेने वाले सभी लोगों को मेडल और सर्टिफिकेट दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील सिंघी, विधायक बालमुकुंदाचार्य और बीजेपी नेता चंद्रमोहन बटवारा ने शिरकत की। साथ ही स्वामी विवेकानंद जयंती भी मनाई गई।

Advertising

जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल और महामंत्री सुरेश सैनी ने बताया कि इस अवसर पर कोषाध्यक्ष महासंघ कोषाध्यक्ष सचिन गुप्ता, आईटी चेयर पर्सन निशिता सिरोलिया, डॉक्टर राकेश केदावत, वीरेंद्र, प्रीति सक्सेना, गणगौरी बाजार व्यापार मण्डल अध्यक्ष विनय शर्मा, चांदी की टकसाल अध्यक्ष प्रकाश सिंह, चांदपोल बाजार व्यापार मण्डल संयुक्त मंत्री चेतन अग्रवाल, सांस्कृतिक सचिव विजय अग्रवाल, त्रिपोलिया बाजार व्यापार मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र कुमार गुप्ता सहित अन्य व्यापार मंडलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News

Advertising