Advertising
Home Top stories फर्रुखाबाद में अंडरपास के पास मिला अज्ञात शव: मुखबीर की सूचना...
Advertising
<

फर्रुखाबाद में अंडरपास के पास मिला अज्ञात शव: मुखबीर की सूचना पर पहुंची पुलिस, हाथ पर बने टैटू से शिनाख्त जारी – Mohammadabad(Sadar) News

0
फर्रुखाबाद में अंडरपास के पास मिला अज्ञात शव:  मुखबीर की सूचना पर पहुंची पुलिस, हाथ पर बने टैटू से शिनाख्त जारी – Mohammadabad(Sadar) News

फर्रुखाबाद में अंडरपास के पास मिला अज्ञात शव: मुखबीर की सूचना पर पहुंची पुलिस, हाथ पर बने टैटू से शिनाख्त जारी – Mohammadabad(Sadar) News

शाहनबाज | मोहम्मदाबाद(सदर), फर्रुखाबाद22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

झाड़ियों में शव मिलने से मचा हड़कंप।

फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के बहादुर नगला अंडरपास के पास झाड़ियों में एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मुखबिर की नजर पड़ने पर उसने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें…

मौके पर पहुंची पुलिस।

Advertising

घटना की सूचना पर इकट्ठा हुए ग्रामीण।

जांच करती फोरेंसिक टीम।

मुखबीर की सूचना पर पहुंची पुलिस

मंगलवार की सुबह 6 बजे ग्रामीण दलवीर सिंह के पुत्र सुमित कुमार शौच के लिए जा रहे थे। उन्होंने सड़क पर एक अज्ञात शव पड़ा देखा, जिसके बाद उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी। डायल 112 ने कोतवाली प्रभारी को घटना की जानकारी दी।

मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। फोरेंसिक टीम को शव या किसी वाहन को घसीटने के निशान भी मिले हैं।अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अरुण कुमार, पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अजय वर्मा और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर मौजूद थे।

एएसपी अरुण कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि शव को किसी अन्य स्थान से लाकर यहां फेंका गया है। शव की पहचान के लिए सभी थानों और प्रधानों के ग्रुप में मृतक की तस्वीर साझा कर दी गई है।

शव के दोनों हाथों पर बने हैं टैटू

मृतक के दाहिने हाथ की कलाई पर ‘विक्रम’ नाम का टैटू गुदा हुआ है, जबकि बाएं हाथ पर ‘ओम’ का टैटू बना है। मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है। उसने छोटी चेक में हल्के गुलाबी और काले रंग का स्वेटर, काली व सफेद लाइन वाली गर्म टी-शर्ट और सफेद-ग्रे लाइनिंग वाली शर्ट पहन रखी थी।

इसके अलावा उसने बादामी रंग की पैंट, भूरे रंग की बेल्ट और एक पैर में एयर 9 का काला जूता पहन रखा था। शव की गर्दन पर किसी रस्सी या तार से गला घोंटने के काले निशान मिले हैं। मुंह से खून निकलने के निशान भी देखे गए हैं।

चौकी प्रभारी यतेंद्र सिंह ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। डीएसपी अजय वर्मा ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला को निर्देश दिए हैं कि कोहरा कम होने पर घटनास्थल की दोबारा गहन जांच कर साक्ष्य एकत्र किए जाएं।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising