Advertising
Home Top stories फिरोजाबाद में चौधरी चरण सिंह जयंती पर लगा किसान मेला: सैकड़ों...
Advertising
<

फिरोजाबाद में चौधरी चरण सिंह जयंती पर लगा किसान मेला: सैकड़ों किसान सम्मानित, उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई – Firozabad News

0
फिरोजाबाद में चौधरी चरण सिंह जयंती पर लगा किसान मेला:  सैकड़ों किसान सम्मानित, उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई – Firozabad News

फिरोजाबाद में चौधरी चरण सिंह जयंती पर लगा किसान मेला: सैकड़ों किसान सम्मानित, उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई – Firozabad News

अरुण कुमार रावत | फिरोजाबाद6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फिरोजाबाद में भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन परिसर में एक किसान मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मी नारायण और मुख्य विकास अधिकारी शत्रुहन वैष्य ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर जिले भर से आए सैकड़ों किसानों को सम्मानित किया गया।

किसान मेले में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी दी। जैविक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। किसानों को पशुपालन, मत्स्य पालन और दुग्ध उत्पादन जैसे सहायक व्यवसायों के लिए भी प्रेरित किया गया, ताकि उनकी आय में वृद्धि हो सके।

ब्लॉक प्रमुख डॉ. लक्ष्मी नारायण ने अपने संबोधन में कहा कि भारत रत्न चौधरी चरण सिंह ने किसानों के हित में ऐतिहासिक कार्य किए। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार भी किसानों के विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रही है और किसानों को सीधे उनके खाते में सम्मान निधि दी जा रही है। सरकार का मानना है कि देश का विकास तभी संभव है, जब किसान खुशहाल होगा।

मुख्य विकास अधिकारी शत्रुहन वैष्य ने बताया कि चौधरी चरण सिंह की जयंती पर सरकार हर वर्ष कृषि विभाग के अंतर्गत किसान मेले का आयोजन करती है। उन्होंने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि फिरोजाबाद के किसानों ने तिलहन और ज्वार उत्पादन में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जो जनपद के लिए गौरव की बात है।

Advertising

उन्होंने यह भी बताया कि जिले के किसान खेती में लगातार नए प्रयोग कर रहे हैं, जिनमें जैविक खेती, फूलों की खेती और विभिन्न प्रकार की सब्जी उत्पादन शामिल है। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को पुरस्कृत और सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में डीडी कृषि सत्येन्द्र प्रताप सिंह, जिला कृषि अधिकारी सुमित चौहान, जिला उद्यान अधिकारी अनीता सिंह, उप शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार, स्थानीय प्रभारी राधवेन्द्र सिंह, जिला मत्स्य अधिकारी नीरज सिन्हा, जिला मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी कमाल खान, मुख्य सेविका अनीता सिंह और नीलम सिंह सहित अनेक विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। किसान मेले में किसानों की भारी भागीदारी देखी गई और कार्यक्रम को लेकर उनमें खासा उत्साह था।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising