Advertising
<

जो बम बनाने वाले उनसे ज्यादा बदकिस्मत कौन: दिल्ली ब्लास्ट पर बोले- अंतरराष्ट्रीय शायर वसीम बरेलवी बम ब्लास्ट करने वाले सबसे बड़े गुनहगार – Bareilly News

0
जो बम बनाने वाले उनसे ज्यादा बदकिस्मत कौन:  दिल्ली ब्लास्ट पर बोले- अंतरराष्ट्रीय शायर वसीम बरेलवी बम ब्लास्ट करने वाले सबसे बड़े गुनहगार – Bareilly News

जो बम बनाने वाले उनसे ज्यादा बदकिस्मत कौन: दिल्ली ब्लास्ट पर बोले- अंतरराष्ट्रीय शायर वसीम बरेलवी बम ब्लास्ट करने वाले सबसे बड़े गुनहगार – Bareilly News

अंतरराष्ट्रीय शायर प्रोफेसर वसीम बरेलवी दिल्ली ब्लास्ट पर बोलते हुए

“जो बम बनाने वाले हैं उनसे ज़्यादा बदकिस्मत कौन हो सकता है। जो जिन्दगी भगवान, खुदा, अल्लाह की दी हुई है, उस जिन्दगी को वक्त से पहले खत्म करने से बड़ा कोई गुनहगार दुनिया में हो सकता है। यह उसकी बदकिस्मती है कि वो जीने की जगह पर मौत का सामान कर रहा है।

.

दैनिक NEWS4SOCIALसे बातचीत करते अंतरराष्ट्रीय शायर प्रोफेसर वसीम बरेलवी

दैनिक NEWS4SOCIALसे की खास बातचीत दैनिक NEWS4SOCIALसे एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान अंतरराष्ट्रीय शायर प्रोफेसर वसीम बरेलवी दिल्ली ब्लास्ट पर कहा कि जो बम बनाने वाले हैं उनसे ज़्यादा बदकिस्मत कौन हो सकता है? जो जिन्दगी भगवान, खुदा, अल्लाह की दी हुई है, उस जिन्दगी को वक्त से पहले खत्म करने से बड़ा कोई गुनहगार दुनिया में हो सकता है। यह उसकी बदकिस्मती है कि वो जीने की जगह पर मौत का सामान कर रहा है। ऐसे लोगों को चिन्हित किया जाना चाहिए और उनके लिए जिन्दगी के रास्ते कम से कम कर दिए जाना चाहिए। जाहिर बात है कि इस अफसोसनाक चीज के ऊपर जितना भी दुख किया जाए कम है। और हमारे देश से भगवान जल्दी ये लानत खत्म हो। इसके लिए हम लोग दुआ करते हैं।

दिल्ली ब्लास्ट के बाद गाड़ियों में लगी आग

Advertising

सूरज की निगाह में कुछ जर्रे आ जाते है तो जर्रे भी चमकने लगते है शायर प्रोफेसर वसीम बरेलवी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के अपने घर पहुंचने पर कहा कि इतनी बड़ी शख्सियत यहां पर आ रही है, यह हमारे लिए बड़े गर्व की बात है। उन्होंने अखिलेश यादव के अपने घर आने पर कहा “सूरज की निगाह में कुछ जर्रे आ जाते है तो जर्रे भी चमकने लगते है।” अपने शायराना अंदाज में उन्होंने अखिलेश यादव का स्वागत करते हुए कहा “तुम आ गए हो तो कुछ चांदनी सी बाते हो, जमीं पर चांद कहा रोज रोज उतरता है।”

वसीम बरेलवी के घर पहुचे अखिलेश यादव का स्वागत करते लोग

अखिलेश बोले- वसीम बरेलवी बड़ी शख्सियत अखिलेश यादव ने कहा कि प्रोफेसर वसीम बरेलवी से मिलकर के और इस जगह जहां से उन्होंने न केवल भारत बल्कि दुनिया में उन्होंने बरेली वालों को, देश के लोगों को सम्मान दिलाने का काम किया, इनकी एक लाइन में, शेर में इतना बड़ा संदेश है कि हम अपना लें, तो हमारा समाज और हम सब लोग जिस तरीके से शेर का एक संदेश है, उसी तरीके से हम सब मिलकर के इनके शेर, इनकी लाइनों को समझ लें, तो हमारा समाज एक दूसरे के साथ और मजबूती से जुड़ जाएगा।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News