Advertising
<

Bihar Election News Live: बिहार विधानसभा चुनाव रिजल्ट ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 14 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

0
Bihar Election News Live: बिहार विधानसभा चुनाव रिजल्ट ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 14 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar Election News Live: बिहार विधानसभा चुनाव रिजल्ट ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 14 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

10:29 AM, 14-Nov-2025

Bihar Election Result: महुआ सीट से पिछड़े तेज प्रताप, मैथिली आगे, जानें सबसे चर्चित सीटों का हाल

Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दोनों चरण के मतदान संपन्न होने के बाद आज मतगणना हो रही है। शुरुआती रुझानों में एक बार फिर एनडीए महागठबंधन से आगे निकलते दिख रही है। यहां हम आपको बिहार की 22 चर्चित सीटों के बारे में बताएंगे जहां कौन आगे है और कौन पीछे है।  और पढ़ें

10:21 AM, 14-Nov-2025

Jokihat vidhan Sabha Result 2025: दिलचस्प लड़ाई, शहनवाज आलम को पीछे छोड़ JDU के मंजर आलम ने बनाई बढ़त

जोकीहाट सीट पर वोटों की गिनती जारी है और शुरुआती रुझानों में RJD के शहनवाज आलम को पीछे छोड़ते हुए JDU ने मंजर आलम आगे चल रहे हैं। इस सीट पर दो भाइयों शहनवाज आलम (RJD) और सरफराज आलम (जनसुराज) के बीच राजनीतिक विरासत की सीधी टक्कर मानी जा रही थी। और पढ़ें

10:19 AM, 14-Nov-2025

Jamui Chunav Result 2025: भाजपा की श्रेयसी जमुई से चल रही हैं आगे, दिलचस्प मुकाबला जारी; आज नतीजों का दिन

Bihar Jamui Chunav Result 2025: जमुई जिले की चारों विधानसभा सीटों पर इस बार रिकॉर्ड मतदान हुआ, जिसमें मतदाताओं ने विकास बनाम परिवर्तन की जंग को नए आयाम दिए। 2020 में एनडीए ने जिले की तीन सीटों पर कब्जा जमाया था, जबकि चकाई के विजेता विधायक बाद में एनडीए में शामिल हो गए थे। इस बार कौन मारेगा बाजी, आज परिणाम आने पर पता चल जाएगा। जमुई में श्रेयसी सिंह आगे हैं। और पढ़ें

Advertising

10:16 AM, 14-Nov-2025

Bettiah Chunav Result 2025: पूर्व डिप्टी CM रेणु देवी के सामने कांग्रेस के वसी मैदान में, भाजपा चल रही आगे

Bihar Bettiah Chunav Result 2025: बेतिया से भाजपा की रेणु देवी के सामने महागठबंधन की ओर से कांग्रेस के वसी अहमद मैदान में हैं। बेतिया बिहार के पश्चिमी चंपारण की हॉट सीटों में से एक है। भाजपा आगे चल रही है। और पढ़ें

10:07 AM, 14-Nov-2025

Bihar Election Result: प्रेम कुमार और JDU की लेशी सिंह आगे, मंगल पांडे सीवान में पिछड़े

Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे न सिर्फ सरकार बनाने का फैसला देंगे, बल्कि यह भी तय करेंगे कि नीतीश कुमार की पिछली सरकार के मंत्री जनता की कसौटी पर कितने खरे उतरते हैं। अब से थोड़ी देर में मतगणना शुरू होने जा रही है। ऐसे में आइये जानते हैं 29 मंत्रियों के सामने कौन टक्कर दे रहा है।  और पढ़ें

10:02 AM, 14-Nov-2025

Danapur Chunav Result 2025 Live: दानापुर में रामकृपाल चल रहे रीतलाल से पीछे, आज तय होगी सियासी जीत और हार

Danapur Vidhan sabha Chunav result 2025: दानापुर विधानसभा सीट पर बिहार चुनाव 2025 का नतीजा आज आने वाला है और यहां मुकाबला बेहद रोमांचक बना हुआ है। इस सीट पर राजद के रीतलाल यादव और भाजपा के रामकृपाल यादव के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है। दानापुर में रामकृपाल पीछे चल रहे हैं।  और पढ़ें

10:00 AM, 14-Nov-2025

Amour Chunav Result 2025: मुस्लिम बहुल सीट आमौर में कड़ी टक्कर, AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष रुझानों में आगे

Amour Chunav Result 2025 Live: सीमांचल की कई सीटों पर मुस्लिम मतदाता निर्णायक भूमिका निभाने की स्थिति में हैं, क्योंकि कई क्षेत्रों में उनकी जनसंख्या 60 प्रतिशत से अधिक है। इसी चरण की सबसे चर्चित सीटों में से एक है आमौर, जहां मुकाबला बेहद दिलचस्प बन गया है। यहां से AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान मैदान में हैं। रुझानों में ईमान आगे चल रहे हैं। और पढ़ें

10:00 AM, 14-Nov-2025

Lakhisarai Chunav Result 2025: लखीसराय सीट पर फैसला आज, डिप्टी CM सिन्हा रुझानों में चल रहे आगे

Lakhisarai Chunav Result 2025 Live: लखीसराय सीट पर महागठबंधन ने अमरेष अनीष को अपना उम्मीदवार बनाया। उनके सामने डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा मैदान में हैं। आज दोनों के भाग्य का फैसला होने वाला है। शुरुआती रुझानों में सिन्हा आगे चल रहे हैं। और पढ़ें

09:52 AM, 14-Nov-2025

Kutumba Chunav Result 2025: कुटुम्बा में कांग्रेस का दबदबा, दो बार से विधायक राजेश रुझानों में चल रहे आगे

Kutumba Vidhan Sabha Result 2025 Live: कुटुम्बा विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने लगातार दो बार जीत दर्ज की है। 2015 और 2020 दोनों चुनावों में कांग्रेस के राजेश कुमार ने इस सीट पर विजय हासिल की। इस बार जनता का मूड क्या है, आज पता चल जाएगा। वहीं, रुझानों में राजेश आगे चल रहे हैं।  और पढ़ें

09:52 AM, 14-Nov-2025

Siwan Assembly Election 2025: शुरुआती रुझानों में भाजपा को झटका, मंगल पांडे पीछे

सीवान विधानसभा सीट पर इस बार मुकाबला बेहद कड़ा है। शुरुआती रुझानों में भाजपा उम्मीदवार मंगल पांडेय पीछे चल रहे हैं।  और पढ़ें

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News