Advertising
Home Top stories ‘कंगना को माफी नहीं’: पंजाब की बुजुर्ग महिंदर कौर की सांसद कंगना...
Advertising
<

‘कंगना को माफी नहीं’: पंजाब की बुजुर्ग महिंदर कौर की सांसद कंगना को चुनौती, बोलीं- आखिर तक लड़ूंगी, उसे अहंकार

1
‘कंगना को माफी नहीं’: पंजाब की बुजुर्ग महिंदर कौर की सांसद कंगना को चुनौती, बोलीं- आखिर तक लड़ूंगी, उसे अहंकार

‘कंगना को माफी नहीं’: पंजाब की बुजुर्ग महिंदर कौर की सांसद कंगना को चुनौती, बोलीं- आखिर तक लड़ूंगी, उसे अहंकार


बॉलीवुड अभिनेत्री व हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत तीन दिन पहले बठिंडा कोर्ट में मानहानि मामले में पेश हुई थीं। कंगना के खिलाफ बठिंडा की बुजुर्ग महिला महिंदर कौर ने यह केस दायर करवाया था। केंद्र सरकार की तरफ से लागू किए गए तीन कृषि कानूनों के विरोध में वर्ष 2020-21 के दौरान दिल्ली में चल रहे किसानों के धरने में शामिल बठिंडा के गांव बहादुरगढ़ जंडिया की बुजुर्ग महिला महिंदर कौर को लेकर कंगना ने ट्वीट किया था। हालांकि अब कंगना ने कोर्ट में पेश होने के बाद मीडिया के सामने माफी भी मांगी है।

अब इस मामले में बुजुर्ग महिला महिंदर कौर भी मीडिया के सामने आई है। महिंदर कौर का कहा कि कंगना रनौत ने सस्ती शोहरत पाने और मोदी सरकार में नेता बनने के मकसद मेरे खिलाफ ट्वीट किया था। महिंदर कौर ने स्पष्ट किया और चुनौती भी दी है कि वह कंगना के खिलाफ आखिर तक केस लड़ेंगी, चाहे कितना भी समय लग जाए। 

Advertising

बीते दिनों अदालत में पेश होकर कंगना की तरफ माफी मांगे जाने पर बुजुर्ग महिंदर कौर ने कहा कि जब उसने ट्वीट किया था तो उसके बाद वह अपने अहंकार में चूर थी और माफी मांगने की बजाय तरह-तरह की बातें कर रही थी। लेकिन अब जक कंगना ने अपना पूरा जोर लगा लिया और कोई बात नहीं बनी तो उसने कोर्ट में आकर माफी मांगी, जिसको माफ नहीं किया जा सकता। अगर उसने माफी मांगनी ही थी तो उसी समय माफी मांग लेती।

बुजुर्ग महिंदर कौर ने कहा कि वो तो किसान परिवार से है, जिसके चलते किसानों के हकों के लिए धरने पर मोदी सरकार के खिलाफ डटी थी। जब तक उसकी सांसें साथ देगी वो संघर्ष करती रहेगी।




Mahinder Kaur of Bathinda who filed defamation case against Himachal MP Kangana Ranaut

बठिंडा कोर्ट में कंगना रनौत की पेशी।
– फोटो : संवाद


कंगना को कोर्ट लाने के लिए लगे चार साल

बुजुर्ग महिंदर कौर ने कहा कि कंगना को कोर्ट में पेशी पर लाने के लिए वो पिछले चार साल से कोर्ट में लड़ाई लड़ रही थी। अब यह लड़ाई आखिर तक चलेगी।

 


Mahinder Kaur of Bathinda who filed defamation case against Himachal MP Kangana Ranaut

बुजुर्ग महिंदर कौर।
– फोटो : संवाद


परमात्मा तोड़ता है अहंकार 

महिंदर कौर ने कहा कि कंगना ने अपने अहंकार में आकर उनके खिलाफ अनाप-शनाप लिख दिया था। लेकिन अब जब वह बठिंडा की अदालत में पेश होने आई थी तो उसका अहंकार ढला हुआ था। ऐसे लोगों का परमात्मा ही अहंकार तोड़ता है।


Mahinder Kaur of Bathinda who filed defamation case against Himachal MP Kangana Ranaut

अभिनेत्री एवं सांसद कंगना रनौत
– फोटो : ANI


अदालत में लड़ाई जारी रहेगी 

बजुर्ग महिंदर कौर ने कहा कि वो मध्य वर्गीय किसान परिवार से है। उनके पास ज्यादा कोई संसाधन और पैसा नहीं है। लेकिन सीमित संसाधनों के चलते भी उन्होंने कंगना के खिलाफ अदालत में केस दायर किया है। अंत तक इसी तरह से अदालत में कंगना के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी।


Mahinder Kaur of Bathinda who filed defamation case against Himachal MP Kangana Ranaut

बठिंडा कोर्ट पहुंची कंगना रनौत।
– फोटो : ANI


कंगना ने मांगी थी माफी, बोली- मिस अंडरस्टैंडिंग हुई है

बठिंडा कोर्ट में पेश होने के बाद कंगना ने कहा था कि जैसा दिखाया गया है, वैसा मैं अपने सपने में भी नहीं सोच सकती। मां चाहे हिमाचल की हो या पंजाब की हो, मेरे लिए सम्मानजनक हैं। अगर केस को देखें तो इसका मेरे से कोई लेना देना नहीं था। ये एक मीम था जिसे री-ट्वीट किया गया था। मैंने माता महिंदर कौर के पति से भी इस बारे में बात की थी। देश में कई आंदोलन चल रहे थे। मैंने उस बारे में एक जनरल ट्वीट किया था। जो मिस अंडरस्टैंडिंग हुई है, उसके लिए खेद है।


पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News

Advertising