Advertising
Home Top stories पत्नी की हत्या का आरोपी एसपी ऑफिस का बाबू गिरफ्तार: पुलिस...
Advertising
<

पत्नी की हत्या का आरोपी एसपी ऑफिस का बाबू गिरफ्तार: पुलिस में होने की धौंस दिखाकर दहेज मांगता था; एसपी बोले- विभागीय कार्रवाई करेंगे – Tonk News

0
पत्नी की हत्या का आरोपी एसपी ऑफिस का बाबू गिरफ्तार:  पुलिस में होने की धौंस दिखाकर दहेज मांगता था; एसपी बोले- विभागीय कार्रवाई करेंगे – Tonk News

पत्नी की हत्या का आरोपी एसपी ऑफिस का बाबू गिरफ्तार: पुलिस में होने की धौंस दिखाकर दहेज मांगता था; एसपी बोले- विभागीय कार्रवाई करेंगे – Tonk News

दहेज के लिए पत्नी की हत्या करने के आरोपी पति को मंगलवार को पुरानी टोंक थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

एसपी ऑफिस में तैनात LDC को उसकी पत्नी की हत्या के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कल उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। उसकी 6 महीने पहले ही शादी हुई थी। महिला के भाई ने आरोप लगाया-जीजा पुलिस में होने की धौंस दिखाता था। मर्डर से पहले बहन को बुरी तर

.

घटना शुक्रवार देर रात 12:30 बजे पुरानी टोंक थाना क्षेत्र के छावनी इलाके की थी। पुलिस ने आरोपी को आज मंगलवार शाम 5:30 बजे गिरफ्तार किया है।

एसपी राजेश मीना ने कहा- गिरफ्तारी के बाद आरोपी कुलदीप नायक पर विभागीय कार्रवाई करेंगे।

धौंस दिखाकर दहेज की मांगता था

Advertising

पुलिस के अनुसार मृतका के भाई मामडोली (सवाई माधोपुर) निवासी प्रहलाद ने 25 अक्टूबर को पुरानी टोंक थाने में रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया गया था कि उसकी बहन मनीषा (23) की शादी 30 अप्रैल 2025 को टोंक निवासी कुलदीप नायक से हुई थी। कुलदीप एसपी ऑफिस में पोस्टेड है और वह इस बात की धौंस दिखाकर दहेज की मांग करता था।

घरवालों से भी बात नहीं करने देता था

प्रहलाद ने बताया- जब दहेज नहीं दिया तो वह उसके साथ मारपीट करने लगा। हालात ये थी कि वह मनीषा को अपने घरवालों से भी बात नहीं करने देता था। रक्षा बंधन से पहले भी उसने मारपीट की थी। दीपावली से पहले भी उसने दहेज के लिए मारपीट की और उसे पीहर भेज दिया था। फिर जीजा को समझाकर बहन को वापस सुसराल भेज दिया था। इसके बाद भी जीजा और उसके परिवार के लोगों का व्यवहार नहीं बदला। शुक्रवार रात 12:30 बजे कॉल आया और बताया कि मनीषा बेहोश हो गई है। इसके बाद जब मैंने दोबारा कॉल किया तो उन्होंने रिसीव नहीं किया।

फोटो मनीषा और कुलदीप की शादी की 30 अप्रैल 2025 की है।

लात-घूंसों से पिटाई की

फिर पीहर पक्ष के लोग मनीषा के ससुराल 25 अक्टूबर अल सुबह 4 बजे जब पहुंचे तो बहन का शव नीचे कमरे में पड़ा मिला। उसके सुसराल वाले वह कह रहे थे कि इसने सुसाइड किया है। लेकिन पीहर वालों ने बॉडी देखी तो मनीषा के पेट, जांघ और शरीर पर चोट के निशान थे। लात-घूंसों से उसकी पिटाई की। इसके बाद उसे मार दिया गया।

पुलिस ने उसे आज इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी पति कुलदीप नायक को गिरफ्तार कर लिया है।

दहेज हत्या से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

SP ऑफिस के बाबू ने प्रेग्नेंट पत्नी को मार डाला:6 महीने पहले हुई थी शादी; भाई का आरोप- मर्डर से पहले बहन को बुरी तरह पीटा

टोंक एसपी ऑफिस में पोस्टेड एलडीसी ने प्रेग्नेंट पत्नी को मार डाला। एलडीसी की 6 महीने पहले ही शादी हुई थी। घटना शुक्रवार देर रात 12:30 बजे पुरानी टोंक थाना क्षेत्र के छावनी इलाके की है। (पढ़ें पूरी खबर)

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News

Advertising