Advertising
Home Top stories पैसा कमाने में पत्नी के सामने विधायक फेल: वाइफ ने फास्ट...
Advertising
<

पैसा कमाने में पत्नी के सामने विधायक फेल: वाइफ ने फास्ट फूड बेचकर कमाए 61 लाख रुपए, 13 बीघा जमीन के मालिक हैं साहेबपुर कमाल MLA – Begusarai News

3
पैसा कमाने में पत्नी के सामने विधायक फेल:  वाइफ ने फास्ट फूड बेचकर कमाए 61 लाख रुपए, 13 बीघा जमीन के मालिक हैं साहेबपुर कमाल MLA – Begusarai News

पैसा कमाने में पत्नी के सामने विधायक फेल: वाइफ ने फास्ट फूड बेचकर कमाए 61 लाख रुपए, 13 बीघा जमीन के मालिक हैं साहेबपुर कमाल MLA – Begusarai News

नामांकन के बाद समर्थकों के साथ विधायक

साहेबपुर कमाल के वर्तमान विधायक और राजद से ही इस बार भी प्रत्याशी सत्तानंद सम्बुद्ध उर्फ ललन यादव है। इनके पास में पत्नी से तीन गुना अधिक पैसा है। लेकिन उनकी आमदनी पत्नी से आधे से भी कम है। करीब 13 बीघा जमीन और अपने विधायक की वेतन से 5 साल में इन्हों

.

इसका खुलासा खुद विधायक ने नामांकन के लिए दाखिल किए गए शपथ पत्र में किया है। मगध विश्वविद्यालय से फिलॉस्फी की डिग्री लेने वाले ललन यादव के आय में भारी कमी आई है।

5 लाख 50 हजार रुपए ही कमाएं

2020 में नामांकन के समय दाखिल किए गए शपथ पत्र में उन्होंने बताया था इनकम टैक्स रिटर्न देते हैं और 2015-16 में 12 लाख 19 हजार 220 रुपए, 2016-17 में 13 लाख 85 हजार 090 रुपए, 2017-18 में 14 लाख 4 हजार 280 रुपए, 2018-19 में 13 लाख 21 हजार 110 रुपए एवं 2019-20 में 14 लाख 88 हजार 615 अर्जित किए हैं।

Advertising

जबकि, अभी नामांकन पत्र दाखिल करते समय दिए गए शपथ पत्र में उन्होंने कहा है कि 2020-21 में 9 लाख 24 हजार 590 रुपए, 2021-22 में 9 लाख 56 हजार 990 रुपए, 2022-23 में 9 लाख 75 हजार 650 रुपए, 2023-24 में 4 लाख 38 हजार 370 रुपए व 2024-25 में 5 लाख 50 हजार 670 रुपया ही कमाएं हैं।

विधायक की पत्नी की संपत्ति अधिक है।

आय में डेढ़ गुणा से अधिक की वृद्धि

फास्ट फूड की दुकान चलाने वाली उनकी पत्नी की आय में डेढ़ गुणा से अधिक की वृद्धि हुई है। विधायक के पास अभी नगर 3 लाख 3 लाख 50 हजार रुपया व पत्नी के पास मात्र एक लाख 5 हजार रुपया ही है। विधायक के खाते में 1 लग 67 हजार 690 रुपए हैं, जबकि उनकी पत्नी के खाता में 10 गुना अधिक यानी 17 लाख 38 हजार 634 रुपए हैं।

खुद का शेयर व फिक्स में डेढ़ लाख रुपए का निवेश है, जबकि पत्नी ने 49 लाख 19 हजार रुपए का निवेश कर रखा है। बीमा और डाकघर में विधायक का 48 लाख 34 हजार 264 है, जबकि पत्नी का 7 लाख 7 हजार 143 रुपए है। गाड़ी के मामले में पत्नी पति पर निर्भर है, जबकि विधायक के पास 60 लाख 55 हजार की गाड़ी हैं।

ज्वेलरी के मामले में भी यह पत्नी के सामने फिसड्डी हैं, पत्नी के पास 857.14 ग्राम सोना और 1 किलो 800 ग्राम चांदी का आभूषण है। जबकि विधायक के पास मात्र 468.15 ग्राम सोने के आभूषण हैं। विधायक के पास गांव में 40 लाख रुपए की 12.875 बीघा जमीन है। जबकि पत्नी के 16 कट्ठा 14 धुर जमीन की कीमत 50 लाख रुपए है।

विधायक की गांव में 8 कट्ठा में आवास है, जिसकी कीमत 50 लाख रुपए है। लेकिन पत्नी ने दिल्ली में 500 स्क्वायर यार्ड जमीन खरीद रखी है, जिसकी कीमत करीब 97 लाख रुपए है। हालांकि पत्नी काफी होशियार है और उन्होंने कोई कर्ज नहीं ले रखा है, जबकि विधायक के नाम पर 16 लाख 51 हजार 700 रुपए का कर्ज भी है।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News

Advertising