‘मस्जिदों से फतवा जारी हुआ तो मंदिरों से हुंकार भरेंगे’: गिरिराज सिंह ने मुसलमानों को बताया नमक हराम; कहा- सरकार बनी तो घुसपैठियों को बाहर निकालेंगे – Bihar News h3>
बिहार चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले राजनीतिक बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। सत्ता पक्ष और विपक्ष बयानों के जरिए एक दूसरे को घेर रहे हैं। बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा है कि, जिसने राम का अपमान किया उसे आरजेडी ने अपने मंच पर जगह क्यों दी।
.
इधर, लालू यादव उर्स के मौके पर पटना हाईकोर्ट दरगाह पहुंचे और चादर चढ़ाई।
बिहार में चुनावी माहौल के बीच सियासी उठापटक, बयानबाजी से जुड़ी हर अपडेट्स जानिए…
गिरिराज बोले- फतवा जारी हुआ तो मंदिरों से हुंकार भरेंगे
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि, मस्जिदों से फतवा जारी किया तो मंदिरों से हुंकार भरेंगे। उन्होंने मुसलमानों को नमक हराम कहा। गिरिराज सिंह शुक्रवार को बेगूसराय में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।
उन्होंने वहां कहा कि, पीएम मोदी और नीतीश कुमार मिलकर बिहार में सबके विकास के लिए काम कर रहे हैं। मुस्लिम समाज भी सरकारी योजनाओं का लाभ उठाती है, लेकिन वोट नहीं देते हैं।
गिरिराज सिंह ने लोकल भाषा में सभा में मौजूद लोगों से पूछा कि, आप जिसकी मदद करते हैं और वो बेईमान हो जाए तो उसे नमक हराम ही कहेंगे ना।
मंच से बोलते हुए उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अगर अगली बार बिहार में हमारी पार्टी की सरकार बनी तो राज्य में रह रहे एक-एक बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को धक्के मारकर बाहर निकाला जाएगा।
बिहार के 243 सीटों पर गोरक्षक प्रत्याशी होंगे
जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी बिहार दौरे पर पटना पहुंचे है। पटना जंक्शन स्थित हनुमान मंदिर में मीडिया से बातचीत करते हुए शंकराचार्य ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में सभी 243 सीटों से गोरक्षक प्रत्याशी होंगे। गौ माता के लिए ये सब करने का संकल्प ले रहे हैं। वोटिंग हो जाने के बाद गिना जाएगा कि इतने लोग गौ माता के पक्ष में खड़े हैं। फिर यही सिलसिला दूसरे और तीसरे चुनाव में भी चलता रहेगा।
तेजस्वी यादव 16 सितंबर से बिहार अधिकार यात्रा पर निकलेंगे
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार अधिकार यात्रा पर निकलने वाले हैं। तेजस्वी की यात्रा 16 सितंबर से जहानाबाद से शुरू होगी और 20 सितंबर को वैशाली में खत्म होगी।
यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव लोगों से संवाद भी करेंगे। जहानाबाद से शुरू हो कर नालंदा, पटना, बेगूसराय, खगड़िया, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, समस्तीपुर, उजियारपुर से होते हुए वैशाली मे खत्म होगी।
बीजेपी ने कांग्रेस-आरजेडी पर बोला हमला
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा है कि, जो व्यक्ति (तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन) भगवान राम को नहीं मानते, वे राम मंदिर निर्माण के खिलाफ थे और उनके बेटे ने सनातन धर्म के बारे में जो बयान दिए, उससे सनातन धर्म का अपमान हुआ। कांग्रेस और RJD ने उन्हें अपने मंच पर जगह क्यों दी? बिहार की जनता यह जानना चाहती है।
वोटर अधिकार यात्रा के दौरान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन राहुल, तेजस्वी के साथ।
बिहार की राजनीति से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…




