Advertising
Home Top stories जालंधर पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री बिट्टू-पंजाब प्रधान जाखड़: बोले-मुझे तरस आता...
Advertising
<

जालंधर पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री बिट्टू-पंजाब प्रधान जाखड़: बोले-मुझे तरस आता है, कैसे लोगों के हाथ पंजाब, CM को मंत्रियों के नाम तक नहीं पता – Jalandhar News

1
जालंधर पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री बिट्टू-पंजाब प्रधान जाखड़:  बोले-मुझे तरस आता है, कैसे लोगों के हाथ पंजाब, CM को मंत्रियों के नाम तक नहीं पता – Jalandhar News

जालंधर पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री बिट्टू-पंजाब प्रधान जाखड़: बोले-मुझे तरस आता है, कैसे लोगों के हाथ पंजाब, CM को मंत्रियों के नाम तक नहीं पता – Jalandhar News

पंजाब सरकार के खिलाफ बयान देते हुए पंजाब बीजेपी प्रधान जाखड़।

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, भाजपा के पंजाब प्रभारी सुनील जाखड़ और संगठन प्रमुख अश्विनी शर्मा आज जालंधर पहुंचे और बाढ़ प्रभावित इलाकों में भेजी जाने वाली राहत सामग्री लदे ट्रकों को रवाना किया।

.

इस दौरान उन्होंने एक निजी होटल में मीडिया को संबोधित भी किया। इस दौरान उन्होंने जमकर राज्य की आम आदमी पार्टी की सरकार पर आरोप लगाए। उन्होंने किसानों के फंड सहित अन्य हिस्सों में हुई धांधली को लेकर राज्य सरकार पर आरोप लगाए।

केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने कहा- प्रधानमंत्री द्वारा घोषित 1600 करोड़ रुपए तुरंत राहत पैकेज नहीं है, बल्कि यह मुख्यत प्राथमिक कामकाज और खर्चों के संचालन के लिए दिए गए संसाधन हैं। उन्होंने साथ ही आरोप लगाया कि केंद्र की नीतियों से प्रधानमंत्री को पंजाब से दूर रखने की कोशिश की जा रही है और यह वही तरीका है जो, उनका कहना था।

जाखड़ ने कहा- सीएम लोगों को भटकाने की कोशिश कर रहे हैं

Advertising

पंजाब बीजेपी प्रधान सुनील जाखड़ ने कहा- बाढ़ का पानी जब नीचे जाएगा तो तब असल नुकसान के बारे में पता चलेगा। बहुत सा मुश्किल समय हमारे सामने खड़ा है। ये समय राजनीति करने का नहीं, मगर मैं आज सिर्फ पंजाब के मुख्यमंत्री को याद करवाने आया हूं कि आप जिम्मेदारी से भागें नहीं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान लोगों को भटकाने की कोशिश कर रहे हैं।

जाखड़ ने आगे कहा- भगवंत मान ने कहा था कि 60 हजार करोड़ का बकाया है। सीएम को 8 और 60 हजार करोड़ रुपए में फर्क नहीं पता। जो मांग पत्र केंद्र को दिया गया, जिसमें प्रतीकात्मक चीजों को दर्शाया गया। जिन चीजों के टेंडर तक नहीं लगे, उक्त चीजों के पैसे भी जोड़कर पैसा बताया जा रहा है।

पंजाब बीजेपी प्रधान सुनील जाखड़ आम आदमी पार्टी पर बयान देते हुए।

जाखड़ बोले- पंजाब सरकार का स्वभाव गैर जिम्मेदाराना

जाखड़ ने कहा- जिसके आधार पर राज्य सरकार 60 हजार रुपए जोड़कर बैठी है। ये सरकार का गैर जिम्मेदाराना अंदाज जताता है। जाखड़ ने कहा- सीएम मान चाहे अभी इलाज के लिए अस्पताल में ही रहते। क्योंकि सरकार वैसे भी अरविंद केजरीवाल चला रहे हैं। केंद्र से पैसे लेने को लेकर हर नेता और अधिकारी का बयान अलग अलग है। ये सरकार का गैर जिम्मेदाराना स्वभाव है।

जाखड़ ने कहा- सीएम ने कहा था कि आपदा मैनेजमेंट का पैसा हमारे पास पड़ा है और हम इसका इस्तेमाल करके दिखाएंगे। मगर अब फिर सीएम आपदा के लिए पैसा मांग रहे हैं। फिर भी हमारी सरकार ने राज्य सरकार को तुरंत प्रभाव से करीब 1600 करोड़ रुपए जारी करने का ऐलान किया।

हमें तरस आता है कि पंजाब सरकार कैसे लोगों के हाथों में चली गई है। जाखड़ ने कहा- सीएम मान को अपने मंत्रियों का नाम तक नहीं पता होगा और ना ही उन्हें ये पता होगा कि किस मंत्री के पास कौन सा विभाग है और क्या काम उस विभाग में होता है। जाखड़ ने कहा- सरकार को केंद्र सरकार की बीमा योजना में कवर करवाना चाहिए, अगर उन्हें पीएम की फोटो नहीं पसंद तो मैं आग्रह करके उक्त फोटो हटवा दूंगा, मगर किसानों का नुकसान न किया जाएगा।

पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News

Advertising