Advertising
Home Top stories सफाई कर्मियों का विकास भवन पर प्रदर्शन: अफसरों पर मानसिक और...
Advertising
<

सफाई कर्मियों का विकास भवन पर प्रदर्शन: अफसरों पर मानसिक और शारीरिक शोषण का आरोप, सरकार को भेजी 11 मांगें – Varanasi News

0
सफाई कर्मियों का विकास भवन पर प्रदर्शन:  अफसरों पर मानसिक और शारीरिक शोषण का आरोप, सरकार को भेजी 11 मांगें – Varanasi News

सफाई कर्मियों का विकास भवन पर प्रदर्शन: अफसरों पर मानसिक और शारीरिक शोषण का आरोप, सरकार को भेजी 11 मांगें – Varanasi News

वाराणसी में सोमवार को सफाई कर्मचारियों ने विकास भवन पर मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। अफसरों पर शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण का आरोप लगाया। 11 मांगों पर सरकार से क्रियान्वयन और मूलभूत सुविधाएं देने की मांग उठाई। वहीं दोषियों पर कार्रवाई की मांग

.

कर्मचारियों ने एक घंटे तक परिसर में प्रदर्शन किया, सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी एकता की ताकत जताने का प्रयास किया। हालांकि कर्मचारियों ने अधिकारियों का रास्ता भी रोका, जिसके बाद अफसरों ने संज्ञान लेने और शासन को पत्रक भेजने का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त हुआ।

सोमवार को उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के साथ सैकड़ों कर्मचारियों ने विकास भवन का घेराव किया। जिलाध्यक्ष संजय कुमार तिवारी के नेतृत्व में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर विकास भवन पर प्रदर्शन किया।

जिलाध्यक्ष संजय कुमार तिवारी ने बताया कि कर्मचारियों से बिना कारण पूछे ही उनको निलम्बित कर उनका मानसिक, शारीरिक व आर्थिक शोषण किया जा रहा है। वही जिलामंत्री विजय कुमार भारती ने कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति 1329 है, जिसमें 160 कर्मचारी अधिकारियों के यहां उनके व्यक्तिगत व कार्यालयों में कार्य कर रहे हैं जिससे साफ-सफाई प्रवाहित हो रहा है।

उनको तत्काल उनके तैनाती ग्राम में भेजा जाय। कर्मचारी अपने लम्बित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आक्रोशित नजर आए। जानकारी पर विकास भवन के अफसरों ने कर्मचारी नेताओं से वार्ता की और उन्हें कार्रवाई के लिए आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त कर सफाई कर्मचारी काम पर लौट गए।

Advertising

प्रदर्शन में सरिता, ओमकार नाथ, कल्लू पटेल, शिवजगत, कृष्ण कुमार, करन दास, श्रवण कुमार कनौजिया, हीरा प्रसाद यादव, विद्या सागर पाल, गोविन्द यादव, बबलू पटेल, जितेन्द्र कुमार, ओम प्रकाश वर्मा, आशीष कुमार, विनोद यादव, परशुराम, राजकिशोर पाल, रचो देवी, उषा देवी, माधुरी गौतम, गुड़िया पटेल, निर्मला देवी, जीरावती पटेल समेत सैकड़ों कर्मचारी शामिल रहे।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising