Advertising
Home Top stories बरेली में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या: ड्रग्स माफियाओं ने मुखबिरी के...
Advertising
<

बरेली में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या: ड्रग्स माफियाओं ने मुखबिरी के शक में दी दर्दनाक मौत, थाने का घेराव – Bareilly News

1
बरेली में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या:  ड्रग्स माफियाओं ने मुखबिरी के शक में दी दर्दनाक मौत, थाने का घेराव – Bareilly News

बरेली में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या: ड्रग्स माफियाओं ने मुखबिरी के शक में दी दर्दनाक मौत, थाने का घेराव – Bareilly News

फाइल फोटो- भूरे, भूरे की पीट-पीट कर हत्या की गई

बरेली के सीबीगंज इलाके में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। गांव तिलियापुर निवासी 65 वर्षीय भूरे की मुखबिरी के शक में ड्रग्स माफियाओं ने बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। परिवार को जब तक पता चला, तब तक बुजुर्ग जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे थे। इलाज के दौरान

.

सीबीगंज थाने में शिकायत करने पहुचे परिजन

घर से बुलाकर ले गए आरोपी

मृतक के बेटे अजीम ने पुलिस को बताया कि चार सितंबर की शाम करीब पांच बजे गांव के ही इमरान पुत्र बलि रजा और वसीम पुत्र लल्लू उनके घर आए। दोनों पिता को साथ लेकर बाहर गए और तिलियापुर-परधौली गांव के पीछे ले जाकर उन्हें बुरी तरह पीटा। आरोपियों ने धमकी दी—“हमारी मुखबिरी करेगा तो जिंदा नहीं बचेगा।”

Advertising

सड़क पर मरणासन्न छोड़कर फरार हुए हमलावर

अजीम ने बताया कि हमलावरों ने उसके पिता को अधमरा समझकर सड़क किनारे छोड़ दिया और फरार हो गए। रात करीब आठ बजे गांव के ही खुशबुद्दीन उर्फ अंडा ने फोन कर जानकारी दी कि उनके पिता प्रधान के प्लॉट के पास मरणासन्न हालत में पड़े हैं। जब परिवार वहां पहुंचा तो भूरे खून से लथपथ थे।

इलाज के दौरान मौत, परिजनों का हंगामा

परिजन आनन-फानन में भूरे को अस्पताल ले गए। हालत गंभीर थी, लेकिन इंस्पेक्टर सीबीगंज सुरेंद्र पाल सिंह ने केवल इलाज कराने की सलाह देकर मामले को शांत कराने की कोशिश की। शुक्रवार देर शाम बुजुर्ग की मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने थाने का घेराव किया और हंगामा काटा।

पुलिस की कार्रवाई और तहरीर का विवाद

मृतक के बेटे अजीम का कहना है कि उन्होंने वारदात की सूचना उसी दिन इंस्पेक्टर को दे दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जबकि इंस्पेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह का कहना है कि गुरुवार को परिवार ने कोई तहरीर नहीं दी थी। शुक्रवार को तहरीर दी गई, जिसके आधार पर इमरान और वसीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

गांव में गुस्सा और दहशत का माहौल

घटना के बाद गांव में गुस्से और दहशत का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों का कहना है कि ड्रग्स माफियाओं का आतंक लंबे समय से फैला हुआ है, लेकिन पुलिस कार्रवाई करने की बजाय चुप्पी साधे रहती है।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising