Advertising
Home Top stories उपेंद्र कुशवाहा रैली में आए लोगों का अजब-गजब जवाब: किसी को...
Advertising
<

उपेंद्र कुशवाहा रैली में आए लोगों का अजब-गजब जवाब: किसी को परिसीमन नहीं पता, किसी को कार्यकर्ता लाया, कोई बोला-नेता का चेहरा देखने में अच्छा – Patna News

0
उपेंद्र कुशवाहा रैली में आए लोगों का अजब-गजब जवाब:  किसी को परिसीमन नहीं पता, किसी को कार्यकर्ता लाया, कोई बोला-नेता का चेहरा देखने में अच्छा – Patna News

उपेंद्र कुशवाहा रैली में आए लोगों का अजब-गजब जवाब: किसी को परिसीमन नहीं पता, किसी को कार्यकर्ता लाया, कोई बोला-नेता का चेहरा देखने में अच्छा – Patna News

पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में शुक्रवार को उपेंद्र कुशवाहा की परिसीमन रैली कुछ अलग ही रंग में दिखाई दी। मंच पर जहां खुद उपेंद्र कुशवाहा परिसीमन सुधार को लेकर लंबा भाषण दे रहे थे। वहीं, रैली में आए ज्यादातर लोग इस शब्द का मतलब तक नहीं जानते। किसी को

.

कुछ समर्थक नेता का नाम तक भूल गए और किसी ने उपेंद्र कुशवाहा को नंदकिशोर सिंह बता दिया और कहा कि ये प्रधानमंत्री बनने वाले हैं। भीड़ में कई ऐसे लोग भी थे, जिन्हें यह समझ ही नहीं था कि परिसीमन सुधार क्या होता है, लेकिन वे नेता को सुनने और देखने भर के लिए शामिल हुए।

दिलचस्प यह भी रहा कि भीड़ में बैठे लोग अलग-अलग तरीके से अपनी राय रखते दिखे। किसी ने कहा कि कुशवाहा रोजगार देंगे, किसी ने दावा किया कि वही भविष्य के मुख्यमंत्री हैं, तो किसी ने यह कह दिया कि उन्हें नीतीश कुमार ही ज़्यादा अच्छे लगते हैं।

कुल मिलाकर यह रैली मुद्दे से ज़्यादा लोगों की जिज्ञासा और नेताओं को देखने-सुनने की चाहत पर टिकी रही। उपेंद्र कुशवाहा का परिसीमन का मुद्दा सिर्फ मंच से बजता रहा। देखिए उपेंद्र कुशवाहा की रैली में पहुंचे लोगों के अजब गजब जवाब…

परिसीमन से सरकार के प्रतिनिधियों का होगा संचलन

Advertising

तरारी से आए विनोद सिंह कुशवाहा ने कहा कि, हम लोग उपेंद्र कुशवाहा को देखने के लिए आए हैं। वह हमारे समाज का नेता है। बहुत अच्छा काम करते हैं। परिसीमन सुधार के लिए बुलाए हैं तो ये हमारे हित के लिए होगा। इससे सरकार के प्रतिनिधियों का सही से संचालन होगा।

नेता को देखने आए, लेकिन नाम ही भूल गए

परसा से आए लक्ष्मीनीया ने कहा कि, रैली में सुभाष ने हम लोग को बुलाया तो हम लोग आ गए। हमको नहीं पता हैं कि ये लोग कौन हैं? एक समर्थक कैलाश ने बताया कि, हम लोग नेता को देखने के लिए आए हैं। नेता का नाम पूछने पर कहा कि, पता नहीं क्या नाम है, हम भूल गए इनका नाम।

उपेंद्र कुशवाहा को बताया नंदकिशोर सिंह

एक समर्थक मंजू ने कहा कि, परिसीमन सुधार के बारे में हमको नहीं पता है। भाषण उपेंद्र कुशवाहा दे रहे थे, लेकिन उन्होंने कहा कि, हम बस नंद किशोर सिंह का भाषण सुनने आए हैं। जो प्रधानमंत्री बनने वाले हैं।

परिसीमन सुधार में लोगों को रोजगार देंगे उपेंद्र कुशवाहा- वीरेंद्र

रैली में आए वीरेंद्र सिंह ने कहा कि, उपेंद्र कुशवाहा के सम्मेलन में आए हैं। वो जो बात कह रहे हैं, वो शत प्रतिशत सही कह रहे हैं। अपने समाज के लिए वो सोच रहे हैं। वह परिसीमन सुधार में अपने लोगों को रोजगार देकर राज्य का विकास करेंगे।

वहीं, सरोज पासवान ने कहा कि, परिसीमन सुधार बहुत महत्वपूर्ण चीज है और इससे लोगों का विकास होगा। उपेंद्र कुशवाहा जनता के हित में सही फैसला लेते हैं। इसलिए हमको बहुत पसंद है।

नीतीश कुमार को नहीं, उपेंद्र कुशवाहा को बनाएंगे सीएम

नवीन कुमार ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा बता रहे है कि लोगों में शिक्षा होना चाहिए। हमारे लिए अच्छा नेता हैं और हम इनको मुख्यमंत्री बनायेंगे। नीतीश कुमार को नहीं बनायेंगे। परिसीमन सुधार हमे पता नहीं हैं उसी को समझने आए है। लेकिन अभी तक समझ में नहीं आया कि क्या हैं ये? हमलोग को कोई बताया भी नहीं। महुआ विधानसभा से आए कैलाश ने बताया कि हम परिसीमन सुधार के बारे में नहीं जानते है की क्या है? हमलोग बस रैली में आए है।

परिसीमन के बारे में बड़े लोग जानते हैं- सोने लाल

औरंगाबाद से आए रामानुज ने कहा कि, हमको क्या पता परिसीमन क्या है। हम उसके लिए थोड़े ना आए हैं, हम तो रैली के लिए आए हैं। उपेंद्र कुशवाहा का विचारधारा अच्छा है, इसलिए आए हैं।

वैशाली से आए सोने लाल सिंह ने कहा कि, परिसीमन क्या होता है, ये तो बड़े लोग जानते हैं। ये सब हमको नहीं पता है। हम बस उपेंद्र कुशवाहा को आने वाले दिन में मुख्यमंत्री बनते देखना चाहते हैं।

नीतीश कुमार ज्यादा अच्छे लगते हैं – अनिल

अनिल सिंह ने कहा कि, हम यहां मीटिंग में आए हैं। हमको कार्यकर्ता बुलाया हैं कि पटना में रैली है। अभी उपेंद्र कुशवाहा का भाषण चल रहा है तो देखने में ठीक लगते है। लेकिन नीतीश कुमार ज्यादा अच्छे लगते हैं। अभी नीतीश कुमार को ही मुख्यमंत्री बनाना है।

हमारे वोटर ज्यादा हैं और सीट कम – कार्यकर्ता

एक कार्यकर्ता अजय मेहता ने कहा कि, हमारे नेता विकास के लिए लड़ रहे हैं। हमारे यहां वोटर ज्यादा हैं और सीट कम है। इसलिए हम लोग परिसीमन सुधार में लगे हुए हैं। अभी 40 हजार वोटर पर एक सांसद हैं, लेकिन 20 हजार पर एक सांसद होगा तो विकास ज्यादा होगा। उपेंद्र कुशवाहा ईमानदार छवि के नेता हैं और कुर्सी के लिए नहीं लड़ते हैं। हमारे लिए रोड पर आ जाते हैं।

कलिता देवी ने बताया कि, परिसीमन सुधार से वोट देंगे तो विकास तो होगा ना। वहीं, रवि शंकर ने बताया कि बताया कि, परिसीमन सुधार के बारे में कुछ पता नहीं है, लेकिन इससे हम लोग को फायदा होगा। एक प्लान बना कर हम लोग आ गए है।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News

Advertising