Advertising
Home Top stories पंजाब में बाढ़, सिंगर मलकीत बोले- NRI आगे आएं: कॉमेडियन भारती...
Advertising
<

पंजाब में बाढ़, सिंगर मलकीत बोले- NRI आगे आएं: कॉमेडियन भारती सिंह ने कहा-मदद के लिए गुरुद्वारे में जाएं, दिलजीत ने 20 गांव गोद लिए – Amritsar News

0
पंजाब में बाढ़, सिंगर मलकीत बोले- NRI आगे आएं:  कॉमेडियन भारती सिंह ने कहा-मदद के लिए गुरुद्वारे में जाएं, दिलजीत ने 20 गांव गोद लिए – Amritsar News

पंजाब में बाढ़, सिंगर मलकीत बोले- NRI आगे आएं: कॉमेडियन भारती सिंह ने कहा-मदद के लिए गुरुद्वारे में जाएं, दिलजीत ने 20 गांव गोद लिए – Amritsar News

सिंगर मलकीत सिंह और जानी-मानी कॉमेडियन भारती सिंह ने मदद मांगी।

पंजाब के कई जिलों में हाल ही में आई भीषण बाढ़ ने लोगों के जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। बाढ़ग्रस्त इलाकों में जहां लोगों के घर उजड़ गए हैं, वहीं किसान और मजदूर वर्ग को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा है। इस कठिन समय में पंजाबी मनोरंजन जगत से जुड़ी हस्तिय

.

प्रसिद्ध पंजाबी सिंगर मलकीत सिंह और जानी-मानी कॉमेडियन भारती सिंह ने न सिर्फ चिंता व्यक्त की है, बल्कि लोगों को हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया है। पंजाबी सिंगर मलकीत सिंह ने कहा कि पंजाब इस समय बहुत मुश्किल दौर से गुजर रहा है और यहां के हालात बेहद चिंताजनक हैं। उन्होंने वाहेगुरु से अरदास की कि जल्द से जल्द हालात सामान्य हों और सभी लोग अपने घरों को लौट सकें।

मदद मांगती कॉमेडियन भारती सिंह।

उन्होंने खासतौर पर प्रवासी भारतीयों (एनआरआई) से अपील की और कहा कि सभी एनआरआई भाई पंजाब के साथ खड़े हैं। मलकीत सिंह ने विश्वास दिलाया कि अगर पंजाब को किसी भी तरह की मदद की जरूरत होगी, तो प्रवासी भारतीय हर संभव योगदान देंगे। उन्होंने कहा, “हम भले ही विदेश में रहते हैं, लेकिन दिल हमेशा पंजाब के साथ धड़कता है। वहां की हर खबर हमें चिंतित कर देती है। इस घड़ी में पंजाब को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।”

Advertising

सिंगर ने साथ ही पंजाब के नेताओं को भी नसीहत दी। उन्होंने कहा कि अब राजनीति और पार्टीबाजी से ऊपर उठकर एकजुट होकर लोगों की मदद करने का समय है। उन्होंने कहा, “जो भी बाढ़ पीड़ितों के पास जाएं, उन्हें अपना भाई या बेटा बनकर जाएं। अगर लोग गुस्से में कुछ कहें, क्योंकि वे पहले मदद न मिलने से दुखी हैं, तो उन्हें समझाएं और उनका हौसला बढ़ाएं। यही असली सेवा होगी।”

एसजीपीसी लगातार सेवा कर रही- भारती सिंह भारती सिंह ने आगे कहा कि इस कठिन समय में सिख समुदाय और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) लगातार सेवा कर रही है। सभी संस्थाएं मिलजुलकर काम कर रही हैं। उन्होंने कहा, “ एसजीपीसी की ओर से हर गुरुद्वारा साहिब में रहने, खाने, दवाई सभी का प्रबंधन है अगर किसी को मदद चाहिए तो वह पास के किसी भी गुरुद्वारे में जाएं। गुरुद्वारा साहिब में हर जरूरतमंद को अवश्य सहायता मिलेगी। यह हमारी परंपरा और सेवा भावना का हिस्सा है।”

दोनों कलाकारों के संदेश ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि पंजाब की मिट्टी से जुड़े लोग, चाहे दुनिया के किसी भी कोने में हों, अपने वतन के दुख में हमेशा साथ खड़े होते हैं। पंजाब इन दिनों भारी तबाही का सामना कर रहा है, लेकिन लोगों की यह एकजुटता और सेवा भावना ही है जो मुश्किल घड़ी में सबको सहारा दे रही है।

दिलजीत दोसांझ ने 20 गांव को गोद लेने का ऐलान किया।

दिलजीत दोसांझ ने 20 गांव गोद लिए इससे पहले दिलजीत दोसांझ ने बाढ़ से प्रभावित 20 गांव गोद लेने का ऐलान किया। वहीं सिंगर एमी विर्क ने पीड़ितों की मदद करने के लिए 200 घर गोद लिए हैं। सिंगर गुरू रंधावा भी लगातार पीड़ितों तक जरूरत का सामान बांट रहे हैं।

सिंगर एमी विर्क ने सोशल मीडिया पर 200 घर गोद लेने का ऐलान किया। उन्होंने लिखा है, ‘एमी विर्क और टीम की ओर से- हमारा दिल पंजाब में आई बाढ़ से हुई तबाही देखकर दुखी है। अपने लोगों को बिना छत के देखना बेहद पीड़ादायक है। इसने मुझे अंदर तक तोड़ दिया है। एक छोटी की कोशिश में, हम 200 घरों को गोद ले रहे हैं ताकि उन लोगों की मदद कर सकें जिन्होंने सब कुछ खो दिया है। यह केवल आश्रय देने की बात नहीं है, बल्कि आशा, सम्मान और दोबारा शुरुआत करने की ताकत देने की बात है। आइए हम सब मिलकर, जिस भी तरह संभव हो सके, जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं।’

गुरू रंधावा ने पीने का पानी और राशन पहुंचाया पंजाबी सिंगर गुरू रंधावा ने भी जरूरतमंद लोगों तक राशन और पीने का पानी पहुंचाया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है, ‘आज और टीमें राशन-पानी लेकर जाएंगी। आप भी जितनी हो सके उतनी मदद करें। आओ हम सब मिलकर पूरे पंजाब की मदद करें, अपने परिवारों के साथ खड़े हों। वाहेगुरु, यह समय भी बीत जाएगा।’

पीड़ितों को राशन बांटती हुई गुरू रंधावा की टीम।

सिंगर सुनंदा भी बाढ़ पीड़ितों तक राशन पहुंचाने में जुटी हुई हैं।

सिंगर करण औजला ने भी बाढ़ से हुई तबाही के बीच एक वीडियो जारी कर कहा कि वो मदद के लिए जो सके करेंगे। उन्होंने कहा, ‘हम अपनी तरफ से जितनी मदद कर सकते हैं, उतनी मदद कर रहे हैं। हमारे साथी और मेरी टीम पंजाब में है लोगों की मदद कर रही है। खाने, धारे, दवा सहित अन्य हर तरह की मदद कर रहे हैं। मुझे जो लोग चाहते हैं और जो नहीं भी चाहते हैं, वो भी हमारे पंजाब के लिए कुछ ना कुछ मदद जरूर करें। जिससे बाढ़ पीड़ितों को मदद मिल सके। मैं जितने लायक हूं, उतनी मदद करता रहूंगा। क्योंकि जब पानी निकल जाएगा, तब असल में पता चलेगा कि नुकसान कितना हुआ है। ऐसे में हमें पानी निकलने के बाद भी वहां पर लोगों की मदद के लिए पहुंचना होगा।’

पॉपुलर सिंगर करण औजला मदद के लिए आगे आए।

पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News

Advertising