भाजपा विधायक बोलीं- अखिलेश जी टोटियां तो लौटा दो: बलिया में केतकी सिंह ने कहा- सबसे हिसाब मांगते हैं, जरा भी शर्म नहीं – Ballia News h3>
बलिया10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बलिया में बांसडीह से भाजपा विधायक केतकी सिंह ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर हमला बोला। अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए केतकी सिंह ने कहा- इन समाजवादियों में शर्म नहीं है। इतना बेइज्जत होने के बाद कम-से-कम टोटी लौटाने की बात तो अपने मुंह से कह सकें।
उन्होंने कहा- अखिलेश यादव हर किसी से हिसाब मांगते रहते हैं, लेकिन अपनी टोटियों का कभी हिसाब नहीं दिया। टोटियां उठाकर जो ले गए हो साहब, वो यूपी की जनता को वापस करो। जनता खोज रही है। उसके बाद जिन-जिन चीजों का हिसाब आप मांग रहे हैं, दे दिया जाएगा।
पढ़िए केतकी सिंह के 4 बड़े बयान…
भाजपा केतकी सिंह ने विधायक कहा कि सपा को तो अवैध खनन का भी हिसाब देना है।
Advertising
1- कुंभ मेले में जो करोड़ों का गबन हुआ, उसका हिसाब देना होगा विधायक ने कहा- आपको (सपा) तो अवैध खनन का भी हिसाब देना है, जो आप कराते थे। कुंभ मेले में जो करोड़ों का गबन हुआ, उसका भी हिसाब कराना है। ऑस्ट्रेलिया के एक ‘आईआई’ के बारे में भी मैंने सुन रखा है। उसका भी हिसाब कराना है। सबसे बड़ी बात टोटियों का हिसाब कराना है। पहले ये सब हिसाब करा लीजिए, फिर ‘बस-ट्रक’ का सब हिसाब हम दे देंगे।
2- अरे दे दो साहब, दे दो… कब भिजवा रहे हो टोटियां सपा कार्यकर्ताओं के “एक समाजवादी टोटी, विधायक जी को दे दी जाए वाले बयान पर भी केतकी सिंह ने हमला बोला। कहा- अरे दे दो साहब, दे दो… कब भिजवा रहे हो वो टोटियां? पूरे प्रदेश की जनता आपके आगे हाथ फैलाकर देख रही है कि ये ‘टोटी चोर’ कब टोटियां वापस करेंगे। किराए की ही भिजवा दो। तभी मैं कहूंगी कि इतनी शर्म तो इन समाजवादियों में है कि बेइज्जत होने के बाद टोटी लौटाने की बात अपने मुंह से कह सकें।
ऐसे तो आपके गिरहबान में इतनी ताकत नहीं कि आप टोटी लौटा सको। अगर जरा-सा भी जमीर बचा है, तो टोटी भिजवा दो। उन्हें मैं जनता में बंटवाऊंगी।
भाजपा केतकी सिंह ने विधायक कहा कि 2014 से सपा का सफाया हो रहा है।
3- 2014 से सपा का सफाया हो रहा है अखिलेश यादव ने कहा है कि 2027 के पंचायत और विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा का सफाया होगा? इस सवाल पर भाजपा केतकी सिंह ने कहा- 2014 से उनका सफाया हो रहा है। मुझे विश्वास नहीं था कि किसी पार्टी का इस तरह सफाया हो सकता है। आप जिस तरह जनता की भावनाओं से खेल रहे हैं और उसे जाति-पात में बांट रहे हैं, उसका नतीजा यही है।
4- सपा सरकार में सबसे ज्यादा पीडीए के लोग पीड़ित थे समाजवादी पार्टी की सरकार में सबसे ज्यादा प्रताड़ित पीडीए के लोग थे। उनके घरों की टोटियां, टुल्लू-मोटर, गाय-भैंस तक खोल लेना, यह सब समाजवादी पार्टी के गुंडे किया करते थे। इसलिए सफाया तो होना ही है। इस बार आपका स्थायी सफाया होगा। अगर इधर-उधर की बकवास की, तो उसका भी स्थायी ‘इलाज’ होगा।
2022 में बीजेपी के टिकट पर बनीं थीं विधायक
बलिया की बांसडीह विधानसभा में इतिहास में पहली बार केतकी सिंह के जीतने के साथ कमल खिला था। 2022 में भाजपा गठबंधन प्रत्याशी केतकी सिंह ने सपा प्रत्याशी रामगोविन्द चौधरी को 21,855 मतों से हराया था। इससे पहले 2017 के विधानसभा चुनाव में राम गोविंद चौधरी ने केतकी सिंह को डेढ़ हजार वोटों से हराया था। 2012 के विधानसभा चुनाव में रामगोविंद चौधरी को 52,085 वोट मिले थे। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी केतकी सिंह को 29,208 वोटों से हराया था।
————————-
यह खबर भी पढ़ें…
लखनऊ की समिट बिल्डिंग में बवाल का VIDEO, मैनेजर पर फायरिंग की, कुर्सियां फेंक-फेंककर मारीं
लखनऊ की समिट समिट बिल्डिंग स्थित बार और क्लब 30 अगस्त की रात मारपीट और बवाल हो गया। बार मैनेजर पर पिस्टल तानी गई। 2 राउंड फायरिंग हुई। कुर्सियां फेंक-फेंककर मारी गईं। इस पूरी घटना का वीडियो सोमवार को सामने आया। इसके बाद विभूति खंड थाना प्रभारी (SHO) इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह और समिट बिल्डिंग चौकी इंचार्ज सूर्यसेन कुमार सिंह को सस्पेंड कर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर…
खबरें और भी हैं…
उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News