गांधी मैदान में आज रात ठहरेंगे 1 लाख लोग: गांधी मूर्ति के पास सांस्कृतिक कार्यक्रम, 5 तरह के पकवान किए तैयार – Patna News h3>
बिहार में महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा का कल 16वां और अंतिम दिन है। राहुल गांधी सहित अन्य नेता गांधी मैदान के गांधी मूर्ति से शुरू होकर हाई कोर्ट के आंबेडकर मूर्ति तक 4 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे।
.
इसे लेकर गांधी मैदान में करीब 1 लाख लोगों के ठहरने के लिए टेंट बनाया गया है। बड़े-बड़े होर्डिंग्स और कट आउट लगे हैं। इसके साथ ही खाने-पीने का भी इंतजाम है। वहीं, सदाकत आश्रम में 70 हजार झंडे तैयार किए जा रहे हैं।
लोगों के ठहरने के लिए किए जा रहे इंतजाम
आज रात गांधी मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम
बिहार यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीबदास ने बताया कि, कल के पदयात्रा में शामिल होने के लिए महागठबंधन और कांग्रेस पार्टी के तमाम नेता और कार्यकर्ता यहां मौजूद रहेंगे। इनके रहने की व्यवस्था गांधी मैदान में की जा रही है।
आज रात पटना से दूर जिला जैसे पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, मधेपुरा से लोग आ रहे हैं। वे लोग इसी गांधी मैदान में आज ठहरेंगे। वहीं, कल भी और लोग जो आएंगे उन्हें भी यहीं ठहराया जाएगा।
गांधी मूर्ति के पास एक भव्य स्टेज बनाया गया है। आज रात को यहां कल्चरल प्रोग्राम होगा। वहीं, कल जो बड़े नेता कल यहां आएंगे, उनका संबोधन भी होगा। इसके साथ ही आज रात खाने के लिए पुलाव, दाल, आलू परवल की सब्जी, आलू पत्तागोभी का सब्जी, सलाद है। वहीं, सुबह छोला-पूरी खाने में दिया जाएगा।
आज रात होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम
गांधी मैदान गेट नंबर- 1 से शुरू होगी पदयात्रा
इस वोटर अधिकार यात्रा के समापन कार्यक्रम का नाम ‘गांधी से अंबेडकर’ रखा गया है। सुबह 10:50 से पदयात्रा शुरू होगी। सबसे पहले महात्मा गांधी को माल्यार्पण किया जाएगा। इसके बाद सभी नेता गांधी मैदान गेट नंबर- 1 से होते हुए एसपी वर्मा रोड, डॉकबंगला चौराहा, कोतवाली थाना, इनकम टैक्स गोलंबर, नेहरू पथ होते हुए आंबेडकर मूर्ति तक जाएंगे।
आज के पदयात्रा में TMC के सांसद यूसुफ पठान, शिवसेना की तरफ से संजय राउत, NCP से शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले, केसी वेणुगोपाल, भूपेश बघेल, रेवंत रेड्डी, अशोक गहलोत, झारखंड सीएम हेमंत सोरेन, डी शिव कुमार सहित अन्य राज्यों से भी नेता शामिल होंगे।
17 अगस्त से से हुई थी शुरुआत, आज समापन
17 अगस्त से बिहार में वोट अधिकार यात्रा की शुरुआत हुई थी। सासाराम के बियाडा ग्राउंड से शुरू होकर इसका पटना में आज समापन होगा। महागठबंधन की यह वोट अधिकार यात्रा बिहार के लगभग 23 जिलों से होकर गुजरी। इस यात्रा में तीन दिन ब्रेक रहा।
पहले दिन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मौजूद रहे। फिर यात्रा के दौरान प्रियंका गांधी, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित अन्य इंडिया एलायंस के नेता मौजूद रहे।



