Advertising
Home Top stories जबलपुर फ्लाईओवर ब्रिज,190 ‘रीलबाजों’ के चालान: एक सप्ताह में 83 हजार...
Advertising
<

जबलपुर फ्लाईओवर ब्रिज,190 ‘रीलबाजों’ के चालान: एक सप्ताह में 83 हजार वसूले, देर रात पुलिस ने दी चेतावनी, VIDEO का अड्डा न बनाए – Jabalpur News

0
जबलपुर फ्लाईओवर ब्रिज,190 ‘रीलबाजों’ के चालान:  एक सप्ताह में 83 हजार वसूले, देर रात पुलिस ने दी चेतावनी, VIDEO का अड्डा न बनाए – Jabalpur News

जबलपुर फ्लाईओवर ब्रिज,190 ‘रीलबाजों’ के चालान: एक सप्ताह में 83 हजार वसूले, देर रात पुलिस ने दी चेतावनी, VIDEO का अड्डा न बनाए – Jabalpur News

जबलपुर में बने प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाईओवर ब्रिज पर स्टंट, वीडियो और डांस करने का शौक युवाओं को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए देर रात ब्रिज पर गश्त की और कई लोगों को पकड़कर चालान जारी किया।

.

बता दें कि बीते एक सप्ताह में पुलिस ने कुल 190 लोगों के चालान काटकर 83 हजार रुपए जुर्माना वसूला और चेतावनी दी कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।

कार में बाहर लटककर वीडियो बनाया

गौरीघाट निवासी मोहन सेन अपने दोस्तों के साथ कार में बाहर लटककर वीडियो बना रहा था, जिसे इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। मोहन ने खुद माना कि उसने यातायात नियमों का उल्लंघन किया और अपनी जान जोखिम में डाली। जबलपुर पुलिस ने मोहन की गाड़ी का 3 हजार रुपए का चालान कर नोटिस भेजा और चेतावनी दी कि दोबारा ऐसा करने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।

5-6 युवक कार की छत और दरवाजों पर बैठे नजर आए।

Advertising

किन्नर माही शुक्ला ने मांगी माफी फ्लाईओवर के केबल-स्टे ब्रिज पर डांस करती माही शुक्ला का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। पुलिस ने उन्हें तलाश कर हिदायत दी कि भविष्य में फ्लाईओवर या सड़क पर ऐसा डांस न करें। माही ने गलती स्वीकार करते हुए कहा कि उनका इरादा केवल जबलपुर को मिली इस बड़ी सौगात की खुशियां मनाने का था और अब वे ऐसा दोबारा नहीं करेंगी।

ब्रिज पर डांस करती माही किन्नर।

रील बनाने वाले ‘पीके’ को ढूंढ रही पुलिस

अभिनेता आमिर खान की फिल्म पीके के किरदार जैसी एक्टिंग करते हुए एक युवक फ्लाईओवर ब्रिज पर वीडियो बना रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसे तलाशना शुरू किया और ब्रिज पर 24 घंटे निगरानी रखी, ताकि स्टंट और रील बनाने वाले जोखिम भरे व्यवहार से रोके जा सकें।

देर रात फ्लाईओवर ब्रिज पर गश्त

एसपी संपत उपाध्याय के निर्देश पर डीएसपी बीएन प्रजापति और मदनमहल थाना प्रभारी संगीता सिंह देर रात फ्लाईओवर ब्रिज पर गश्त करते रहे। उन्होंने चालानी और कानूनी कार्रवाई की, और कुछ घंटों में 190 लोगों के चालान कर 83 हजार रुपए वसूले।

वायरल वीडियो पर एसपी ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।

समझाइश के बाद भी नहीं मानी चेतावनी

बीते एक सप्ताह में फ्लाईओवर पर बनाए गए दर्जन से अधिक वीडियो पुलिस ने संज्ञान में लिए। कुछ वीडियो में कार में कई लड़के खड़े थे, तो कुछ में बाइक पर छह लोग फोटो सेशन कर रहे थे। सड़क पर डीजे लगाकर डांस करने वाले वीडियो भी सामने आए। पुलिस ऐसे सभी लोगों की गाड़ी और पते का पता कर कार्रवाई कर रही है।

रील और स्टंट करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई जारी।

24 घंटे निगरानी और अपील डीएसपी और थाना प्रभारी ने ब्रिज पर गश्त करते हुए स्टंट और वीडियो बनाने वालों पर नजर रखी। उन्होंने जनता से अपील की कि फ्लाईओवर ब्रिज केवल यातायात के लिए उपयोग किया जाए, स्टंट और वीडियो-रील का अड्डा न बनाया जाए।

शुक्रवार रात अचानक पुलिस की टीम फ्लाईओवर ब्रिज पर पहुंची।

पुलिस को देखकर भागे रील बाज शुक्रवार रात अचानक पुलिस की टीम ब्रिज पर पहुंची, तो कई लोग इधर-उधर भाग गए। कुछ पुलिस की पकड़ में आए और बहाना बनाने लगे कि वे नाइट वॉक के लिए आए थे। पुलिस ने ब्रिज के आसपास अनावश्यक घूमने वालों के खिलाफ कार्रवाई की और सभी से अपील की कि नियमों का पालन करें।

ये खबर भी पढ़ें…

डीजे पर डांस, कार पर स्टंट, कोई रेलिंग पर चढ़ा

ओवरब्रिज वीडियो और रील बनाने वालों का अड्डा बन चुका है।

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने 23 अगस्त को 1100 करोड़ रुपए की लागत से बने मध्यप्रदेश के सबसे बड़े फ्लाईओवर ब्रिज का उद्घाटन किया था। लोगों ने सोचा था कि शहर का यातायात सुगम होगा, लेकिन इसके उलट फ्लाईओवर वीडियो और रील बनाने वालों का अड्डा बन चुका है। पूरी खबर पढ़ें…

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News

Advertising