अयोध्या राम मंदिर की थीम पर 3000 वर्गफीट का पंडाल: गोपालगंज में 30 फीट ऊंची होगी मां की प्रतिमा, दुर्गा पूजा की तैयारी शुरू – Gopalganj News h3>
गोपालगंज के बंजारी मोड़ स्थित NH 27 के किनारे न्यू राज दल पूजा समिति इस वर्ष अयोध्या राम मंदिर की थीम पर दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण करा रही है। पंडाल में श्रद्धालु मां दुर्गा समेत अन्य देवी-देवताओं के दर्शन कर सकेंगे।
.
पंडाल की चौड़ाई 60 फीट, लंबाई 50 फीट और ऊंचाई 80 फीट होगी। कोलकाता से आए संदीप पाल 50 कारीगरों के साथ पंडाल निर्माण में जुटे हैं। मूर्तिकार बासू पाल 15 सहयोगियों के साथ प्रतिमाएं बना रहे हैं। मां दुर्गा की 30 फीट ऊंची प्रतिमा के साथ मां लक्ष्मी, मां सरस्वती, गणेश, कार्तिकेय और महिषासुर की मूर्तियां भी बनाई जा रही हैं।
रामकोला और गोरखपुर की टीम करेगी लाइटिंग
पूजा समिति के कोषाध्यक्ष अशर्फी प्रसाद के अनुसार, पंडाल को फूलों और गुलदस्तों से सजाया जाएगा। उत्तर प्रदेश के रामकोला और गोरखपुर की टीम लाइटिंग का काम संभालेगी। लक्ष्मीगंज की टीम टेंट और शामियाना लगाएगी। कलाकार कुंदन कुमार थर्माकोल से सजावट करेंगे।
हर साल की तरह इस बार भी यूपी के देवरिया, कुशीनगर, बिहार के सीवान, सारण, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण सहित आसपास के क्षेत्रों से लगभग 20 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। NH की दोनों दिशाओं से आने वाले रास्तों पर तोरण द्वार बनाए जाएंगे।
करीब 50 लाख रुपए का खर्च का अनुमान
पंडाल निर्माण समेत विभिन्न मदों में करीब 50 लाख रुपए का खर्च किए जाने का अनुमान है। न्यू राज दल पूजा समिति के दुर्गापूजा पंडाल में काफी संख्या में दर्शन व पूजन सहित भव्यता को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है।
70 से अधिक कार्यकर्ता पंडाल और उसके परिसर में रहेंगे तैनात
इसको देखते हुए लोगों की सुविधा और सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर CCTV लगाए जाएंगे और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती होगी। साथ ही, महिला पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगी। जबकि पूजा समिति के 70 से अधिक कार्यकर्ता पंडाल व उसके परिसर में तैनात रहेंगे। जो भीड़ को संभालने और महिला व पुरुष श्रद्धालुओं की अलग-अलग कतार लगवाने में जुटे रहेंगे।
दशमी तक प्रतिदिन लगता है भोग
पंडाल में अंदर जाने के लिए महिला व पुरुष के अलग-अल प्रवेश व निकास द्वार भी बनेंगे। पंडाल में नवरात्र से लेकर दशमी तक प्रतिदिन भोग लगता है। प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं को वितरण किया जाता है। इस बार करीब तीन लाख रुपए का प्रसाद बांटे जाएंगे।
40 सालों से किया जा रहा आयोजन
मेला समिति ने लोगों से अपील की है कि वे शांति और सद्भाव बनाए रखें। सभी धर्मों के लोग इस मेले में शामिल होकर भाईचारे का संदेश देंगे। बताया जाता है कि न्यू राज दल द्वारा बंजारी मोड़ पर 40 सालों से अधिक समय से दुर्गापूजा का आयोजन किया जाता है। आयोजित समिति में तीसरी पीढ़ी भी योगदान दे रही समिति के अध्यक्ष जिला परिषद के अध्यक्ष सुभाष सिंह हैं।
वहीं सचिव उपेन्द्र प कोषाध्यक्ष अशर्फी प्रसाद, सक्रिय सदस्य रामकुमार सिंह, सुनील सिंह, उमेश राजू चौरसिया, राजू सिंह, रणदीप सिंह, दीपू सिंह, नागेन्द्र सिंह और चालक स सदस्य आदि तैयारी में जोर-शोर से जुटे हुए हैं।




