पंजाब में आज बारिश का ओरेंज अलर्ट: रावी-ब्यास उफान पर, सतलुज का जलस्तर बढ़ा; फाजिल्का में तीन दिन स्कूल बंद – Amritsar News h3>
रणजीत सागर बांध से पानी छोड़े जाने के बाद से रावी में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।
पंजाब में बारिश को लेकर आज भी ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब के 9 जिलों के लिए ये अलर्ट जारी है, जबकि अन्य जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। बीते दिनों हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में हुई बारिश का असर पंजाब पर भी देखने को मिला। रणजीत सागर
.
रणजीत सागर से छोड़े गए पानी के चलते रावी उफान पर है। पठानकोट में इसका अधिक असर देखने को मिला। गुरदासपुर में मकोड़ा पतन के 7 गांवों का संपर्क भारत से टूट गया है। वहीं, फाजिल्का के बाढ़ ग्रस्त इलाकों के स्कूलों में 28 अगस्त तक छुटि्टयां घोषित कर दी गई हैं।
वहीं, भाखड़ा से छोड़े गए पानी का असर सतलुज में देखने को मिल रहा है। हालांकि अभी सतलुज का जलस्तर सामान्य बना हुआ है। तरनतारन, फिरोजपुर व फाजिल्का इलाकों में हरिके हैडवर्क्स से छोड़े गए पानी का असर देखने को मिला है। लोगों का कहना है कि 11 अगस्त से लोग अपने घरों में फंसे हुए हैं। 2 मिनट का रास्ता कश्तियों में एक घंटे में पूरा होता है। घर में ,खाने-पीने का सामान पूरा करने व राशन लेने के लिए उन्हें बार-बार गांव से बाहर आना पड़ रहा है।
तस्वीरों में देखें पंजाब में बाढ़ –
भाखड़ा बांध से पानी छोड़े जाने के बाद सतलुज के जलस्तर में बढ़ौतरी हुई है।
फाजिल्का जिले में कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं और चारों तरफ से पानी से घिरे हुए हैं।
फाजिल्का के कई गांवों तक पहुंचने के लिए कश्तियों का सहारा लेना पड़ रहा है।
आज पूरे राज्य में बारिश के असार
पंजाब में आज सभी जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में बारिश को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य सभी जिलों में यलो अलर्ट है। यानीकि पूरे राज्य में सामान्य से अधिक बारिश के आसार बने हुए हैं।
जबकि कल, मंगलवार, बारिश का अलर्ट सिर्फ पठानकोट और गुरदासपुर तक सीमित रहने वाला है। वहीं, बुधवार मौसम सामान्य हरने के बाद 29 अगस्त से फिर से नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा, जिसके बाद पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर और रूपनगर में बारिश के आसार बनेंगे।
पंजाब के अधिकतर जिलों में झमा-झम बरसे बादल
राज्य के अमृतसर में सोमवार शाम 5 बजे तक 20.6 मिमी, लुधियाना में 7.2 मिमी, पठानकोट में 37 मिमी, फिरोजपुर में 55.5 मिमी, होशियारपुर में 20 मिमी, रूपनगर में 5.5 मिमी और मोहाली में 10.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।
जिसके बाद भी तापमान में 1.2 डिग्री की बढ़ौतरी दर्ज की गई, लेकिन ये तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री कम दर्ज किया गया है। वहीं, अमृतसर का अधिकतम तापमान मोहाली में 30.5 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा अमृतसर में तापमान 25.4 डिग्री, लुधियाना में 25 डिग्री, पटियाला में 30 डिग्री, पठानकोट में 24 डिग्री और बठिंडा में 28.5 डिग्री दर्ज किया गया।
पंजाब के लिए जारी किया गया अलर्ट।
पंजाब के प्रमुख शहरों में आज मौसम
अमृतसर- हल्के बादल छाएंगे, बारिश के आसार हैं। तापमान 23 से 27 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
जालंधर- हल्के बादल छाएंगे, बारिश के आसार हैं। तापमान 23 से 27 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
लुधियाना- हल्के बादल छाएंगे, बारिश के आसार हैं। तापमान 23 से 28 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
पटियाला- हल्के बादल छाएंगे, बारिश के आसार हैं। तापमान 23 से 29 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
मोहाली- हल्के बादल छाएंगे, बारिश के आसार हैं। तापमान 253 से 31 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।



