आगरा की जनकपुरी में 4.6 करोड़ से होगा विकास: हादसे न हों इसलिए नालों को कराया कवर्ड, हॉट मिक्स से बनेंगी कई सड़कें – Agra News h3>
जनकपुरी आयोजन के लिए कमला नगर में तैयार किया जा रहा विशाल मंच।
आगरा के सबसे बड़े धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन को भव्य और दिव्य बनाने के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है। जनकपुरी आयोजन क्षेत्र कमला नगर में सड़कों के सुधार और अन्य विकास कार्यों पर नगर निगम 4.6 करोड़ रुपये खर्च करेगा। क्षेत्र के खुले नालों को कवर किय
.
18 सितंबर से शुरू होगा महोत्सव 18 सितंबर से जनकपुरी महोत्सव शुरू होगा। इस बार कमला नगर क्षेत्र में जनकपुरी का आयोजन होगा। मुख्य अभियंता निर्माण बीएल गुप्ता ने बताया-हरीपर्वत जोन कक्ष संख्या 94 कमला नगर E-ब्लॉक सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल से पानी की टंकी रोड तक, IDBI बैंक से जैन पार्क तक एवं लिंक रोड पर हॉट मिक्स द्वारा सड़क सुधार का कार्य होगा।
जनकपुरी में विकास कार्य शुरू हो चुके हैं।
कक्ष संख्या 80 कमला नगर सेंट्रल बैंक रोड पर राष्ट्रीय राजमार्ग से कमला नगर मुख्य मार्ग तक एवं लिंक रोड पर हॉट मिक्स द्वारा सड़क सुधार होगा।
यहां भी होंगे विकास कार्य C-ब्लॉक राष्ट्रीय राजमार्ग से श्रीराम मंदिर चौक तक एवं लिंक रोड पर हॉट मिक्स द्वारा सड़क सुधार, महाराजा अग्रसेन सेवा सदन से बृज रसायन तक, B-ब्लॉक में मकान संख्या B 110 से मकान संख्या B-94 होते हुए इंडियन ओवरसीज बैंक तक, D-ब्लॉक में मकान संख्या 521 से D-532 तक D-541 से D-580 तक, दिलीप मेडिकल से कावेरी मंदिर तक एवं लिंक रोड, मकान संख्या b-653 से A-638 होते हुए मकान संख्या A-728 तक एवं मधुवन पार्क के चारों ओर हॉट मिक्स से सड़कों का सुधार कार्य कराया जाएगा।
मंच निर्माण का कार्य भी तेज कर दिया है।
A-ब्लॉक डबल स्टोरी की आतंरिक सड़कें, नाली की मरम्मत एवं साइड पटरी पर इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण कार्य कराया जाएगा।
नाले को किया जाएगा कवर्ड इसके साथ ही सेंट्रल बैंक रोड, C-ब्लॉक में पानी की टंकी रोड के अलावा विभिन्न स्थानों पर इंटरलॉकिंग सुधार कार्य, सीसी रोड, शिवम पार्क के पास नाला मरम्मत व विभिन्न स्थानों पर ड्रेनेज, मुगल रोड से सेंट्रल बैंक रोड तक नाले को कवर्ड कराने का कार्य कराया जाएगा।



