रतलाम के हॉस्टल में छात्राओं की तबीयत बिगड़ी: एक साथ 35 छात्राओं को बुखार-उल्टी की शिकायत; बीएमओ बोले- पानी की जांच कराएंगे – Ratlam News h3>
रतलाम के बाजना स्थित एकलव्य बालिका छात्रावास में सोमवार देर रात अचानक छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। छात्राओं को आनन-फानन में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद हालात सामान्य होने पर छात्राओं को प्राथमिक उपचार के बाद रात में ही डिस्चार्ज कर दिय
.
अचानक घबराहट हुई, एक साथ 35 छात्राओं की तबीयत बिगड़ी
सोमवार रात 8 बजे छात्राओं को अचानक घबराहट होने लगी। बेचैनी के साथ तेज बुखार व पैर दर्द होने लगा। कुछ छात्राओं को उल्टी होने लगी। इसके बाद रात 10 बजे एक साथ सभी 35 छात्राओं को बाजना अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सूचना मिलते ही जिला पंचायत सदस्य शरद डोडियार रात में ही अस्पताल पहुंचे। उन्होंने छात्राओं से बातचीत की और रात में ही जिला प्रशासन और जनजातीय विकास विभाग के अधिकारियों को सूचना दी।
रात में सूचना मिलने पर जिला पंचायत सदस्य शरद डोडियार स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।
एक पलंग पर दो छात्राओं को लेटाया
जिला पंचायत सदस्य शरद डोडियार ने बताया कि रात में सूचना मिलने पर हॉस्पिटल पहुंच गया था। डॉक्टरों से बात कर समुचित इलाज की बात कही। हॉस्पिटल में बेड की कमी होने पर एक बेड पर दो-दो छात्राओं को लेटाकर बॉटल चढ़वाई। 35 से अधिक छात्राएं बीमार हुई थी।
बुखार व सिर दर्द की समस्या
बीएमओ डॉ. जितेंद्र जायसवाल ने बताया कि छात्राओं को बुखार, पैर और सिर दर्द के साथ घबराहट के चलते हॉस्टल से भर्ती कराया गया था। कुछ छात्राओं को उल्टी भी हो रही थी। अभी वायरल चल रहा है।
संभवत: उसी कारण छात्राओं की तबीयत बिगड़ी है। कुछ छात्राओं को गोली-दवाई देकर प्राथमिक उपचार के बाद रात में ही डिस्चार्ज कर दिया था। वहीं 13 छात्राओं को मंगलवार सुबह 8 बजे डिस्चार्ज किया। हॉस्टल के पानी की जांच करवाएंगे।
छात्रा का उपचार करते डॉक्टर।
स्कूल के गेट पर लगाया ताला
छात्राओं की तबीयत खराब होने का मामला मंगलवार सुबह सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। पीएम श्री एकलव्य आवासीय स्कूल के बाहर गेट पर ताला लगा दिया। जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर बाजना पुलिस ने पहुंचकर ताला खुलवाया और प्रिंसिपल से घटनाक्रम की जानकारी ली।
ये छात्राएं हुई बीमार
अंजली (15) पिता रामलाल, बाजू (11) पिता भूरिया, शोभा (12) पिता हेमराज, सपना (14) पिता पंजालाल, मनीषा (12) पिता राहुल, पूजा (15) पिता रमेश, सविता (15) पिता लालू, सोम्या (12) पिता रामदेव, मनीषा (15) पिता लक्ष्मण, ज्योति (15) पिता जगदीश, वर्षा (13) पिता सुखलाल, लक्ष्मी (12) पिता ईश्वरलाल, अंजली (12) पिता सुखराम, अक्षिता (15) पिता मगन, सिमरन (11) पिता लक्ष्मण, अनुष्का (12) पिता प्रेमसिंह, पूजा (15) पिता भालु, अंगूरी (14) पिता रुपजी, रेखा (16) पिता मोहन, माधुरी (13) पिता प्रेम, वर्षा (16) पिता लाला, आरती (12) पिता गुड्डू, काजल (12) पिता कांतिलाल, काजल (14) पिता देवीलाल, मोनिका (13) पिता नानापाल, सविता (15) पिता भानसिंह, बबली (13) पिता सपना, किरण (12) पिता गौतम, शिवानी (14) पिता धीरज, सुन्दर (15) पिता दिनेश, खुशबू (15) पिता मोतीलाल, खुशी (12) पिता रमेश, सोनू (12) पिता कालूसिंह, शिवानी (12) पिता महेन्द्र सहित अन्य छात्राएं बीमार हुई।
अधीक्षक का मोबाइल बंद
मामले को लेकर हॉस्टल अधीक्षक पीएम चंदेल को भी कॉल किया। लेकिन उनका मोबाइल स्वीच ऑफ है।




