Advertising
Home Top stories बिहार दिनभर, 15 बड़ी खबरें: तेजस्वी बोले- गुजरातियों के बिहार में...
Advertising
<

बिहार दिनभर, 15 बड़ी खबरें: तेजस्वी बोले- गुजरातियों के बिहार में वोटर ID, मुखिया के घर रेड; BPSC टीचर ने पति को पीटा – Bihar News

0
बिहार दिनभर, 15 बड़ी खबरें:  तेजस्वी बोले- गुजरातियों के बिहार में वोटर ID, मुखिया के घर रेड; BPSC टीचर ने पति को पीटा – Bihar News

बिहार दिनभर, 15 बड़ी खबरें: तेजस्वी बोले- गुजरातियों के बिहार में वोटर ID, मुखिया के घर रेड; BPSC टीचर ने पति को पीटा – Bihar News

.

आज की सबसे बड़ी खबर भागलपुर से रही। यहां 12 प्रखंड की 110 पंचायत में गंगा का पानी फैल गया। जिससे लगभग 6.67 लाख लोग प्रभावित हैं। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

बिहार से टॉप 15 खबरें…

1- भागलपुर में 12 प्रखंड की 110 पंचायत में फैला गंगा का पानी

भागलपुर में 12 प्रखंड की 110 पंचायत में गंगा का पानी फैल गया। जिससे लगभग 6.67 लाख लोग प्रभावित हैं। कहीं कमर तक पानी है तो कहीं सीने तक। पीड़ितों का कहना है कि शिविर में जगह कम है। कुछ जगह से ऐसी भी तस्वीर आई है कि एक चौकी पर 5 से 6 लोग बैठे हैं। उसी पर कभी-कभी खाना भी बन रहा है, लोग खाना भी खा रहे हैं, आराम भी कर रहे हैं। कुछ इलाकों में तो बाढ़ पीड़ित चूड़ा-सत्तू खाकर रह रहे हैं। बच्चे पानी में बिस्किट डूबो कर खाने को मजबूर हैं। पूरी खबर पढ़ें

2- समस्तीपुर में ब्रेकअप के बाद गर्लफ्रेंड की बहन का मर्डर

Advertising

समस्तीपुर में ब्रेकअप के बाद एक सिरफिरे आशिक ने गर्लफ्रेंड की बहन का मर्डर कर दिया। मृतका ने आरोपी के खिलाफ अपनी बहन को परेशान करने की शिकायत दर्ज कराई थी। मृतका गुड़िया(19) की बड़ी बहन सपना(23) का पिछले 2 साल से भी अधिक समय से आरोपी कुमुद से अफेयर चल रहा था। दोनों के बीच फिजिकल रिलेशन भी था। कुमुद और सपना लिव-इन रिलेशन में भी रहे थे। इन सभी बातों का जिक्र खुद सपना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर किया है। हालांकि, पांच महीने पहले यानी अप्रैल के पहले सप्ताह में दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया था। पूरी खबर पढ़ें

3- बिहार में बढ़ी BLO-सुपरवाइजर की सैलरी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में कैबिनेट बैठक हुई। बैठक में कुल 30 एजेंडों पर मुहर लगी है। चुनाव आयोग के फैसले के बाद बिहार में बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजर की सालाना सैलरी बढ़ा दी गई है। अब बीएलओ को पहले वाले 10 हजार की जगह 14,000 सालाना मिलेंगे। बीएलओ सुपरवाइजर को अब 18,000 सालाना मिलेंगे। पहले 15,000 मिलते थे। पूरी खबर पढ़िए

4- तेजस्वी बोले- ‘गुजरात के लोग बिहार में वोटर बन रहे’

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग और बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के कई नेताओं के एक नहीं बल्कि दो-दो EPIC नंबर बने हुए हैं, जबकि विपक्षी दलों के वोटरों को मृत घोषित कर उनका नाम वोटर लिस्ट से काटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि गुजरात के लोग बिहार के वोटर बन रहे हैं। गुजरात में बीजेपी के प्रभारी भीकूभाई दलसानिया अब पटना के वोटर बन गए है। तेजस्वी ने कहा कि आयोग बीजेपी के इशारे पर वोट चोरी कर रहा है और कहता है कि यह मोदी जी का करिश्मा है जो वे बार-बार जीतते हैं। पूरी खबर पढ़ें

5- मोतिहारी में शराब पिलाकर गल्ला व्यवसायी की हत्या

मोतिहारी में गल्ला व्यवसायी नीरज की शराब पिलाने के बाद गला रेत कर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चाकू और बाइक बरामद किया गया। मामले का खुलासा करते हुए चकिया DSP संतोष कुमार सिंह ने बताया, ‘साइबर ठगी के पैसे को लेकर विवाद था। इस विवाद की वजह से ही मुख्य आरोपी शुभम ने हत्या की साजिश रची और घटना को अंजाम दिया।’ गिरफ्तार आरोपी शुभम, मोहम्मद आतिफ और मोहम्मद चांद ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल किया है। पूरी खबर पढ़ें

6- मुजफ्फरपुर में राष्ट्रपति से सम्मानित मुखिया के घर ED की रेड

मुजफ्फरपुर में ED ने विष्णुपुर बघनगरी पंचायत की मुखिया बबीता कुमारी के घर पर छापेमारी की है। ये कार्रवाई अवैध शराब तस्करी और उससे अर्जित काले धन के मामले में की गई। बबीता साल 2021 में पहली बार मुखिया बनीं। जानकारी के अनुसार, बबलू मिश्रा और उनके भाई पर शराब तस्करी के कई मामले पहले से दर्ज हैं। आरोप है कि इस अवैध कारोबार से उन्होंने बड़ी मात्रा में संपत्ति जमा की है। ED की टीम घर के कागजात, बैंक खातों और अन्य संपत्तियों की जांच में जुटी है। पूरी खबर पढ़ें

7- सुप्रीम कोर्ट बोला- प्रक्रिया वोटर फ्रेंडली

सुप्रीम कोर्ट में बिहार में चल रही स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR (सामान्य शब्दों में वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन) पर बुधवार को भी सुनवाई हुई। SC ने SIR को वोटर फ्रेंडली बताया है। कोर्ट ने कहा कि चुनाव आयोग ने SIR में 11 दस्तावेज मांगे हैं, जबकि राज्य में पहले किए गए छोटे से वोटर रिवीजन में 7 डॉक्यूमेंट्स मांगे गए थे। याचिकाकर्ताओं की तरफ से अभिषेक मनु सिंघवी ने मांगे गए दस्तावेजों की संख्या से असहमति जताई। उन्होंने कहा कि बिहार में 1-2% लोगों के पास स्थायी निवास प्रमाणपत्र होगा। पूरी खबर पढ़ें

8- पटना में गंगा में डूबने से युवक की मौत

पटना के बांस घाट पर नहाने के मोहम्मद शमशेर की गंगा में डूबने से मौत हो गई। शमशेर अपने दोस्त सन्नी के साथ बांस घाट से अंदर नहाने के लिए नदी में घुसा था। 4 नंबर पोल के पास दोनों डूबने लगें। इसी बीच सन्नी हो हल्ला करने लगा। स्थानीय घाट पर मौजूद लोगों की नजर पड़ी। सन्नी को किसी तरह लोगों ने बचा लिया। मोहम्मद शमशेर की पत्नी कुरैशा खातून ने बताया कि शमशेर नहाने की बात कहकर सुबह 8 बजे रूम से निकले थे। घर के इकलौते कमाने वाले थे। शमशेर को 5 बच्चे हैं। प्लंबर का काम करता था। पूरी खबर पढ़ें

9- ‘मां,पत्नी जैसी लगती है’ पिता ने कर दी हत्या

नालंदा में पिता ने अपने ही बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी पिता को अरेस्ट कर लिया। पिता का कहना है कि बेटे ने सौतेली मां के साथ गलत व्यवहार किया था। वो मेरी पत्नी से कहता था- ‘तुम मेरी मां नहीं पत्नी जैसी हो।’ इस पर गुस्से में मैंने गमछा से गला घोंटकर मर्डर उसकी हत्या कर दी और लाश को गंगा नदी में बहा दिया। इधर, मां ने पुलिस को बताया कि ‘पति दिल्ली में नौकरी करता था। बेटा और मैं गांव में रहते थे वो मुझसे किस मांगा करता था। गलत व्यवहार करता था।’ पूरी खबर पढ़ें

10- कृष्णा अल्लावरू ने कहा- बिहार में सिर्फ तेजस्वी पर ही कार्रवाई क्यों

बिहार में सिर्फ तेजस्वी यादव पर ही कार्रवाई क्यों, जहां-जहां डुप्लीकेशन हुआ है हर जगह जांच होना चाहिए। बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू चुनाव आयोग पर सवाल उठाया है। वहीं, राहुल गांधी के वोट चोरी के बात पर चिराग पासवान ने कर्नाटक में सरकार बर्खास्त करने की बात कही थी। इसपर उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री चोरी से बने हैं, तो चिराग पासवान की बात अगर सही में मानी जाए तो सबसे पहले इस्तीफा नरेंद्र मोदी को देना चाहिए। हम चिराग पासवान से गुजारिश करते हैं कि वह अपनी बात को आगे बढ़ाएं। पूरी खबर पढ़ें

11- लखीसराय में DM की गाड़ी से स्कूल गए बच्चे

एक निजी स्कूल की वैन खराब होने पर लखीसराय के DM मिथलेश मिश्र ने अपनी सरकारी गाड़ी से बच्चों को स्कूल भिजवाया। खुद पत्नी के साथ पैदल ही अपने आवास लौट गए। कुछ राहगीरों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। लोग डीएम की संवेदनशीलता और विनम्रता की तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों ने कमेंट किया कि पद से बड़ा दिल होना चाहिए। लखीसराय के लोगों का कहना है कि यह घटना दर्शाती है कि सच्चा नेतृत्व जनता की सेवा के लिए होता है। पूरी खबर पढ़ें

12- ‘प्रियंका गांधी ने अपनी टीशर्ट पर मेरी फोटो कैसे लगाई’

अपनी फोटो वाली टीशर्ट पहनकर प्रदर्शन करने पर मिंता देवी ने आपत्ति जताई है। दैनिक NEWS4SOCIALसे बातचीत में मिंता देवी और उनके पति धनंजय कुमार सिंह ने कहा, ‘हमारी फोटो पर राजनीति की जा रही है। बिना परमिशन मेरी फोटो का इस्तेमाल किया गया है। प्रियंका गांधी पर केस होना चाहिए। चुनाव आयोग को वोटर-ID में हुई गलती सुधारनी चाहिए। मिंता देवी अपने पति धनंजय सिंह के साथ छपरा में किराए के मकान में रहती हैं। उनके पति ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। पूरी खबर पढ़ें

13- छपरा में SBI के ATM में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से दुर्घटना

छपरा के मसरख में एक SBI ATM में आग लग गई। आग की सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है। कोई जनहानि नहीं हुई। SBI के कर्मचारी ATM मशीन, नगदी और अन्य उपकरणों की जांच कर रहे हैं। आग से मशीन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़ें

खबर जो हटकर है

14- समस्तीपुर में BPSC शिक्षिका ने पति को पीटा, VIDEO

समस्तीपुर के सदर अस्पताल में एक बीपीएससी शिक्षिका और उनके रेलवे कर्मचारी पति के बीच मारपीट हुई है। इसका लाइव वीडियो सामने आया है। पति शशि भूषण कुमार का आरोप है कि उन्होंने अपनी पत्नी किरण (26) को पढ़ा-लिखाकर बीपीएससी शिक्षिका बनवाया। इसके बाद पत्नी का व्यवहार बदल गया और वह एक साल की बच्ची के साथ अलग रहने लगी। वहीं पत्नी का आरोप है कि पति ने जमीन के लिए शादी की। वो उसके साथ मारपीट करता है, इसलिए वो अलग रहती है। पूरी खबर पढ़ें

कल का मौसम

15- 25 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट

राज्य के 25 जिलों में कल बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में मध्यम से तेज बारिश के साथ बिजली गिर सकती है। वहीं बुधवार को पटना, हाजीपुर, गोपालगंज समेत 14 जिलों में सुबह से तेज बारिश हो रही है। बारिश के बाद पटना के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। राजधानी के नदवां की सड़क पर मछली दिखी। वहीं लखीसराय में तेज हवा की वजह से बाढ़ के पानी में नाव पलट गई। नाव पर सवार लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। पूरी खबर पढ़िए

कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News

Advertising