Advertising
Home Top stories Bihar Flood : बिहार के इस प्रखंड में बाढ़ से मचा हाहाकार,...
Advertising
<

Bihar Flood : बिहार के इस प्रखंड में बाढ़ से मचा हाहाकार, खाने-पीने की वस्तुओं का भयंकर संकट

0
Bihar Flood : बिहार के इस प्रखंड में बाढ़ से मचा हाहाकार, खाने-पीने की वस्तुओं का भयंकर संकट

Bihar Flood : बिहार के इस प्रखंड में बाढ़ से मचा हाहाकार, खाने-पीने की वस्तुओं का भयंकर संकट

बिहार के बेगूसराय जिले में गंगा नदी में आई बाढ़ से लाखों की आबादी प्रभावित हुई है। वहीं, पशुधन रखने वाले किसानों के समक्ष भी समस्या उतपन्न हो गई है। हालांकि, दो दिनों से घटते जलस्तर से आम जन और प्रशासन ने राहत की सांस ली है। वहीं, अब तक बाढ़ प्रभावित लोगों द्वारा इसे बाढ़ क्षेत्र घोषित करने की मांग तेज कर दी गई है। जिले के सुदूरवर्ती प्रखंड शामहो के प्रखंड प्रमुख मनोज कुमार अपनी मांग को लेकर पत्राचार किये हैं। इससे पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी बाढ़ प्रभावित घोषित करने की मांग कर चुके हैं। कांग्रेस, राजद और वामदलों के नेता भी लगातार इस मांग को उठा रहे हैं। 

Advertising

जिला प्रशासन राहत कार्य में जुटा




जिले में गंगा नदी की बाढ़ से कुल 8 प्रखंड प्रभावित हैं। सभी 8 प्रभावित प्रखंडों में जिला प्रशासन के द्वारा लगातार भ्रमणकर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन का दावा है कि कुल 238 नाव चलाए जा रहे हैं। साथ ही कुल 134 सामुदायिक रसोई केंद्र चलाए जा रहे हैं, इन केन्द्रों पर हजारों लोग भोजन कर भोजन कर चुके हैं।

इलाज के लिए 38 मेडिकल कैंप संचालित

जिले में कुल 38 मेडिकल कैंप संचालित हो रहे हैं।  जिसमें 6867 लोगों का इलाज किया जा चुका है। 8 चलंत पशु चिकित्सा दल कार्यरत हैं।  जिसमें 1476 पशुओं का उपचार किया जा चुका है। 16832 पॉलिथीन शीट्स एवं पशुओं के लिए 1308.1 क्विटल चारा का वितरण किया गया है। बाढ़ से अत्यधिक प्रभावित प्रखंड (शाम्हो, बलिया, बछवाड़ा, मटिहानी) में राहत एवं बचाव कार्य के लिए SDRF की टीम मोटर बोट के साथ लगायी गयी है सभी बोट पर मेडिकल की टीम मौजूद है।

मनोज कुमार ने डीएम को पत्र लिखा




प्रमुख मनोज कुमार ने डीएम को पत्र लिखते हुए कहा कि शामहो प्रखंड की पूरी आबादी पिछले एक सप्ताह से पानी में डूबी हुई है। प्रखंड में लगी पूरी फसल बाढ़ में डूब कर नष्ट हो चुकी है।  पशु चारा की भारी कमी है। आवागमन भी पूरी तरह से ठप है। क्योंकि सड़कों पर पानी लगा हुआ है। हालांकि, सरकारी स्तर पर नाव परिचालन और सामुदायिक किचन शुरू है। बावजूद अभी तक क्षेत्र बाढ़ ग्रस्त घोषित नहीं हुआ है। जिससे किसानों को और बाढ़ पीड़ित परिवार को सरकारी मदद मिल सकेब। उन्होंने कहा कि इस दिशा में जल्द ही कार्रवाई करें और यश के भागी बनें। उन्होंने इस पत्र की प्रतिलिपि सांसद एमएलसी और अन्य जनप्रतिनिधियों को भी दी है।

ये भी पढ़ें- Bihar : गंगा के बढ़ते जलस्तर से लोगों में डर का माहौल, मुंगेर के 213 गांव और निगम के 15 वार्ड बाढ़ से प्रभावित



ये भी पढ़ें- Bihar SIR: भाजपा नेत्री और उनके परिवार में दो EPIC के सबूत दिखाकर तेजस्वी बोले- वोट की डकैती कर रहा चुनाव आयोग

 

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News

Advertising