Advertising
Home Top stories एएमयू में फिर लगे ‘लेकर रहेंगे आजादी’ के नारे: फीस बढ़ोत्तरी...
Advertising
<

एएमयू में फिर लगे ‘लेकर रहेंगे आजादी’ के नारे: फीस बढ़ोत्तरी के विरोध में चल रहा है प्रदर्शन, प्रॉक्टर के इस्तीफे की छात्र कर रहे मांग – Aligarh News

0
एएमयू में फिर लगे ‘लेकर रहेंगे आजादी’ के नारे:  फीस बढ़ोत्तरी के विरोध में चल रहा है प्रदर्शन, प्रॉक्टर के इस्तीफे की छात्र कर रहे मांग – Aligarh News

एएमयू में फिर लगे ‘लेकर रहेंगे आजादी’ के नारे: फीस बढ़ोत्तरी के विरोध में चल रहा है प्रदर्शन, प्रॉक्टर के इस्तीफे की छात्र कर रहे मांग – Aligarh News

छात्राएं बाब-ए-सैयद गेट पर धरना दे रही हैं और लेकर रहेंगे आजादी के नारे लगा रही हैं।

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में फीस बढ़ोत्तरी के विरोध में छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन लगातार जारी है। मंगलवार को भी एएमयू के स्कॉलर ने बाब-ए-सैयद गेट पर प्रदर्शन किया और ‘लेकर रहेंगे आजादी’ के नारे लगाए। उन्होंने प्रॉक्टर के इस्तीफे की भी मांग की।

.

विद्यार्थियों का कहना है कि इंतजामिया ने छात्रों के बारे में बिना सोचे ही 42 प्रतिशत तक फीस बढ़ा दी है। जिससे जरूरतमंद परिवार के छात्र इसे भरने में असमर्थ हैं और उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इंतजामिया को जल्द से जल्द अपनी फीस बढ़ोत्तरी वापस लेनी होगी।

बाब-ए-सैयद गेट पर छात्र छात्राएं अपना प्रदर्शन कर रहे हैं।

बड़ी संख्या में छात्राएं बैठी धरने पर

Advertising

फीस वृद्धि के विरोध में एक ओर जहां छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं विभिन्न संकायों की छात्राएं भी इसमें शामिल हो रही हैं। मंगलवार को बड़ी संख्या में छात्राएं बाब-ए-सैयद पर धरने पर बैठी। हाथों में पोस्ट बैनर लेकर उन्होंने फीस वृद्धि का विरोध किया और ‘लेकर रहेंगे आजादी’ के नारे भी लगाए। बीते शुक्रवार को हुए विवाद के बाद लगातार यह नारे लगाए जा रहे हैं।

प्रॉक्टर के इस्तीफे की कर रहे हैं मांग

बीटेक थर्ड ईयर के छात्र अशरफ ठाकुर ने बताया कि एएमयू में फीस वृद्धि के विरोध में विद्यार्थी शांति पूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं। हमेशा से छात्र अपनी मांगों को शांतिपूर्ण तरीके से रखते आए हैं। लेकिन बीते शुक्रवार को छात्रों के साथ अभद्रता की गई थी।

छात्र बाब-ए-सैयद गेट पर नमाज पढ़ने जा रहे थे, लेकिन प्रॉक्टर और उनकी टीम ने छात्रों के साथ अभद्रता और हाथापाई तक की। जबकि पहले भी यूनिवर्सिटी के छात्र बाब-ए-सैयद पर नमाज अदा करते आए हैं। उन्होंने कहा कि फीस वृद्धि के विरोध के साथ ही अब उन्हें प्रॉक्टर का इस्तीफा भी चाहिए, वरना उनका प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा।

विद्यार्थियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होंगीं, उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।

छात्रों का सस्पेंशन वापस लेने की मांग

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा कि यूनिवर्सिटी ने गलत तरीके से कुछ छात्रों को सस्पेंड कर दिया है, जो कि पूरी तरह से गलत है। वह संवैधानिक तरीके से शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे और फीस वृद्धि वापस लेने की मांग कर रहे थे। लेकिन इंतजामिया ने जबरन उनके ऊपर कार्रवाई की है। इसलिए अब सभी छात्र एकजुट होकर आंदोलन करने के लिए बाध्य हैं। प्रदर्शन के दौरान मोहम्मद तस्लीम रजा, सुमैय्या, अशरफ ठाकुर, असफरा, फैजल समेत बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising