Advertising
Home Top stories वोटर लिस्ट में 124 साल की मिंता देवी,असल में 35: सीवान...
Advertising
<

वोटर लिस्ट में 124 साल की मिंता देवी,असल में 35: सीवान में बिना घर आए BLO ने भरा फॉर्म, संसद में प्रियंका गांधी ने किया प्रदर्शन – Siwan News

0
वोटर लिस्ट में 124 साल की मिंता देवी,असल में 35:  सीवान में बिना घर आए BLO ने भरा फॉर्म, संसद में प्रियंका गांधी ने किया प्रदर्शन – Siwan News

वोटर लिस्ट में 124 साल की मिंता देवी,असल में 35: सीवान में बिना घर आए BLO ने भरा फॉर्म, संसद में प्रियंका गांधी ने किया प्रदर्शन – Siwan News

बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन को लेकर हर दिन अलग-अलग मामले सामने आ रहे हैं। कभी मृतकों का नाम लिस्ट में जोड़ दिया जा रहा है, तो कभी किसी एक मकान में 230 लोगों का नाम जोड़ दिया जा रहा है। ताजा मामला सीवान से सामने आया है, जहां 35 साल की महिला का उम्र वो

.

महिला की पहचान सीवान के दरौंदा विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 94 के अरजानीपुर गांव के रहने वाले धनंजय सिंह की पत्नी मिंटा देवी(35) के रूप में हुई है। इनका जन्म 1990 में हुआ है। लेकिन लिस्ट में दिए गए उम्र के अनुसार ये 1901 में जन्म लीं हैं। इस मामले पर उनके ससुर ने कहा कि ये सरासर BLO की गलती है। बिना घर पर आए उन्होंने फॉर्म फिल कर दिया है।

मिंता देवी और उनके पति धनंजय सिंह।

बिना घर आए BLO ने भरा फॉर्म

ससुर तेजप्रताप सिंह ने बताया कि ‘मेरे बेटे-बहू छपरा में रहते हैं। वहां बेटा ऑटो चलाकर जीवन यापन कर रहा है। जब ये SIR की प्रक्रिया चल रही थी तब बेटे-बहू दोनों गांव आए थे। लेकिन BLO हमारे घर तक आए ही नहीं। दूसरे के घर के पास बैठकर उन्होंने सबका फॉर्म फिल कर दिया। हमलोगों को बुलाया तक नहीं गया है। भरने वाले गलत भर दिए हैं, जब लिस्ट आया तक हमें इसकी जानकारी हुई है। BLO की लापरवाही से मेरी बहू का उम्र बढ़ाया गया है।’

Advertising

प्रियंका गांधी ने मिंता देवी के नाम का पहना टी-शर्ट।

प्रियंका गांधी की टीशर्ट पर लिखा ‘मिंता देवी’

अब ये मामला संसद तक पहुंच गया है। चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे SIR अभियान के खिलाफ विपक्ष आर-पार की लड़ाई के मूड में है। मंगलवार को भी कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी समेत INDIA गठबंधन के कई सांसदों ने संसद के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान सांसदों ने सफेद टी-शर्ट पहन रखी थी, जिस पर बड़े अक्षरों में लिखा था ‘मिंता देवी’।

मिंता देवी का वोटर लिस्ट रिविजन में 124 साल उम्र लिखा।

विपक्ष का आरोप है कि बिहार की वोटर लिस्ट में भारी गड़बड़ी हुई है। इसी गड़बड़ी का उदाहरण है मिंता देवी, जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज है और उम्र 124 साल बताई गई है। विपक्ष का कहना है कि ऐसी गलतियां फर्जी वोटिंग की संभावना को बढ़ाती है।

वोटर लिस्ट रिविजन में गड़बड़ी के खिलाफ संसद में प्रदर्शन करते विपक्ष।

‘वोट चोरी’ के खिलाफ विपक्षी एकजुटता

विपक्षी सांसदों ने एकजुट होकर संसद के गेट नंबर 1 के बाहर विरोध किया। टी-शर्ट पर सिर्फ नाम लिखने का मकसद था, इस ‘असामान्यता’ को लोगों के सामने लाना। सांसदों का कहना है कि अगर इतनी पुरानी उम्र के नाम भी लिस्ट में बने हैं, तो यह साफ है कि वोटर लिस्ट का सही तरीके से सत्यापन नहीं हुआ।

चुनाव आयोग की ओर से अब तक मिंता देवी के मामले पर आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

लखराजी देवी का उम्र 70 साल वोटर लिस्ट में दिया है, जबकि असलियत 90 साल की महिला है।

दरौंदा विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 94 से एक और मामला सामने आया है, जिसमें एक बुजुर्ग महिला है, जिनका उम्र 90 है। जबकि वोटर लिस्ट में 70 दिखा रहा है।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News

Advertising