खेत से किसान को उठा ले गया बाघ, गला-सिर खाया: बगहा में लोग बोले- घसीटते हुए ले गया; बॉडी लेने गए टाइगर ट्रैकर पर भी अटैक – bagaha News h3>
बगहा में सोमवार को बाघ के हमले में एक किसान की मौत हो गई। गांव वालों ने बताया कि ‘एक टाइगर जंगल से निकला और खेत में काम कर रहे किसान पर पीछे से अटैक कर दिया। उसके बाद बाघ उसे घसीटता हुआ जंगल में ले गया। इसके बाद आसपास के खेत में काम कर रहे लोगों ने श
.
‘सूचना के बाद वन विभाग की टाइगर ट्रैकर की टीम मौके पर पहुंची। बाघ को ढूंढने के लिए 15 लोग जंगल के अंदर गए। कुछ देर बाद झाड़ियों के किनारे बाघ बैठा हुआ मिला। उसके कुछ दूरी पर गोवर्धना इलाके के रहने वाले किसान मथुरा महतो (65) की लाश पड़ी थी।’
बॉडी लेने गए टाइगर ट्रैकर पर भी हमला
वन विभाग ने बताया कि टाइगर किसान के गले और सिर का हिस्सा खा गया है। बॉडी लेने के लिए सीनियर टाइगर ट्रैकर विजय उरांव मौके पर पहुंचे। बाघ को हटाने के लिए वन विभाग की टीम शोर मचाने लगी, तभी उसने विजय उरांव पर हमला कर दिया। इसमें वे घायल हुए हैं।
उरांव के पैर में काफी गंभीर चोटें आई हैं। ट्रैकर को रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर का कहना है कि बाघ ने पंजे से हमला किया है।
बाघ के हमले में घायल ट्रैकर विजय उरांव को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बाघ की पहचान में जुटी टीम
बाघ के जाने के बाद मथुरा महतो का शव लेकर वन विभाग की टीम गांव पहुंची। इसके बाद पोस्टमॉर्टम के लिए बगहा भेजा गया। वन विभाग का कहना है कि बाघ की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पग पार्क की तस्वीर को देहरादून भेज जा रहा है।
बाघ जंगल से निकलकर रिहायशी इलाके में क्यों आया इसे लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है।
किसान की मौत की खबर लगते ही उसके घर पर लोगों की भीड़ जुट गई।
बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए गए
बाघ के हमले में किसान की मौत के बाद लोग डरे हुए हैं। अकेले खेत में जाने से डर रहे हैं। वन विभाग ने इलाके में अतिरिक्त वनकर्मी तैनात किए हैं। बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए जा रहे हैं।
विभाग ने लोगों से अकेले न जाने और बाघ दिखने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है। ट्रैकिंग के लिए 50 वन कर्मियों की टीम तैनात कर दी गई है। बाघ की 24 घंटे निगरानी की जाएगी ताकि आगे कोई घटना ना हो।
————————–
ये खबर भी पढ़ें
वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से भटका तेंदुआ:बगहा में वनकर्मी पर किया हमला, 7 दिन में 2 बकरियों का किया शिकार
बगहा के रामनगर प्रखंड के संतपुर बलूअहवा इलाके में तेंदुए के हमले से एक वनकर्मी घायल हो गया। घायल वनकर्मी का नाम राजकुमार है, जो चिउतहा वन क्षेत्र में कार्यरत हैं। वह तेंदुए की तलाश और ट्रैकिंग के लिए गांव के पास गन्ने के खेत में पहुंचे थे। तभी वहां छिपे तेंदुए ने अचानक उन पर हमला कर दिया। पूरी खबर पढ़ें



