Advertising
Home Top stories पाकिस्तानी क्रिकेटर हैदर इंग्लैंड में बीच मैच से गिरफ्तार: रेप का...
Advertising
<

पाकिस्तानी क्रिकेटर हैदर इंग्लैंड में बीच मैच से गिरफ्तार: रेप का आरोप, बाद में जमानत मिली; PCB ने प्लेयर को सस्पेंड किया

0
पाकिस्तानी क्रिकेटर हैदर इंग्लैंड में बीच मैच से गिरफ्तार:  रेप का आरोप, बाद में जमानत मिली; PCB ने प्लेयर को सस्पेंड किया

पाकिस्तानी क्रिकेटर हैदर इंग्लैंड में बीच मैच से गिरफ्तार: रेप का आरोप, बाद में जमानत मिली; PCB ने प्लेयर को सस्पेंड किया

  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • Pakistani Cricketer Haider Ali Pakistan Cricket Rocked By Arrest Of Haider Ali In Alleged Rape Case

13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हैदरअली पाकिस्तान ए टीम (पाकिस्तान शाहीन ) के साथ 17 जुलाई से 6 अगस्त तक यूके के दौरे पर थे।

पाकिस्तान एक युवा बैटर हैदर अली को यूनाइटेड किंगडम में चल रहे पाकिस्तान शाहीन (पाकिस्तान ए टीम ) के दौरे के दौरान ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस ने रेप के आरोप के तहत गिरफ्तार किया। एक लड़की ने उन पर बलात्कार का आरोप लगाया है। हालांकि बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया, लेकिन उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया गया है ताकि वे देश से बाहर न जा सकें। इस घटना के सामने आने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने हैदर अली को फिलहाल सस्पेंड कर दिया है। टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के मुताबिक 24 साल के बल्लेबाज हैदर को 3 अगस्त को कैंटरबरी मैदान से गिरफ्तार किया गया, जब वह एमसीएसएसी के खिलाफ मैच खेल रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक एक सूत्र ने कहा,’यह एक पाकिस्तानी मूल की लड़की के खिलाफ बलात्कार का मामला है’। गिरफ्तारी के बाद हैदर रो पड़े और पूछताछ के दौरान खुद को निर्दोष बताया।

हैदर अली की यह फोटो 2020 में अंडर-19 वर्ल्ड कप के दौरान पाकिस्तान और भारत के बीच खेले गए मैच की है। इस मैच में भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल भी शामिल थे।

PCB हैदर को कानूनी मदद देगा PCB के एक प्रवक्ता ने कहा,’हमें गिरफ्तारी और चल रही जांच की जानकारी दी गई। हैदर को जांच पूरी होने तक निलंबित कर दिया गया है, और हम यूके में अपनी जांच करेंगे। बोर्ड इस मुश्किल समय में हैदर को कानूनी और भावनात्मक समर्थन भी देगा।

Advertising

पाकिस्तान शाहीन टीम 17 जुलाई से 6 अगस्त तक यूके दौरे पर थी पाकिस्तान शाहीन 17 जुलाई से 6 अगस्त तक यूके के दौरे पर थे और उन्होंने दो तीन-दिवसीय मैच खेले, जो दोनों ड्रॉ रहे, और तीन मैचों की वनडे सीरीज को 2-1 से जीती। कप्तान सऊद शकील और हैदर को छोड़कर ज्यादातर खिलाड़ी बुधवार को यूके से लौट आए। सऊद शकील निजी कारणों से दुबई में रुके हुए हैं।

पाकिस्तान के लिए 2 वनडे और 35 टी-20 खेले हैं हैदर अली को एक समय पाकिस्तान क्रिकेट का उभरता सितारा माना जाता था। उन्होंने पाकिस्तान के लिए 2 वनडे और 35 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। उनकी आखिरी अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति दो साल पहले एशियाई खेलों में थी। हैदर ने 2020 अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी हिस्सा लिया था, जहां भारत के यशस्वी जायसवाल के साथ उन्हें पाकिस्तान के सबसे होनहार खिलाड़ियों में गिना गया था।

हैदर की वापसी हो सकती है प्रभावित इस घटना से हैदरअली की वापसी में रुकावट आ सकती है। उन्होंने पाकिस्तान के लिए आखिरी टी-20 साल 2023 में खेला था। पाकिस्तान टीम के टी-20 और वनडे टीम के कोच माइक हेसन इस महीने शारजाह में होने वाली टी-20 त्रिकोणीय सीरीज के लिए हैदर को वापस लाने की योजना बना रहे थे। हेसन यूके दौरे के दौरान हैदर की फॉर्म और रवैये से प्रभावित थे। इस घटना ने अब उनके करियर को गंभीर खतरे में डाल दिया

हैदर अली पहले भी विवाद में रहे हैं हैदर का करियर पहले भी विवादों से प्रभावित रहा है। 2021 में अबू धाबी में आयोजित पाकिस्तान सुपर लीग(PSL) के दौरान उन्होंने कोविड-19 प्रोटोकॉल तोड़े, जिसके कारण उन्हें इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के दौरे से बाहर कर दिया गया था।

पाकिस्तान क्रिकेट पहले भी विवादों में रहा है 2010 में कप्तान सलमान बट और गेंदबाज आमेर व आसिफ को इंग्लैंड में स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में जेल और बैन झेलना पड़ा था।

________________

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

भारत अब वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका से टेस्ट खेलेगा:दोनों से 4 मैच, सभी जीते तो WTC पॉइंट्स टेबल के टॉप-2 में आने का मौका

भारत ने इंग्लैंड में 5 टेस्ट की सीरीज 2-2 से ड्रॉ खेलकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर जगह बना ली। टीम के 28 पॉइंट्स हैं। भारत को अब इसी साल होमग्राउंड पर वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका से टेस्ट सीरीज खेलनी हैं। दोनों को जीतकर टीम टॉप-2 टीमों में जगह बना सकती है। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

Advertising