Advertising
Home Top stories यूपी की बड़ी खबरें: ज्वेलरी शॉप में लूटपाट करने वाला बदमाश...
Advertising
<

यूपी की बड़ी खबरें: ज्वेलरी शॉप में लूटपाट करने वाला बदमाश एनकाउंटर में अरेस्ट, दोनों पैर में गोली लगी – Uttar Pradesh News

0
यूपी की बड़ी खबरें:  ज्वेलरी शॉप में लूटपाट करने वाला बदमाश एनकाउंटर में अरेस्ट, दोनों पैर में गोली लगी – Uttar Pradesh News

यूपी की बड़ी खबरें: ज्वेलरी शॉप में लूटपाट करने वाला बदमाश एनकाउंटर में अरेस्ट, दोनों पैर में गोली लगी – Uttar Pradesh News

गाजियाबाद पुलिस ने मानसी ज्वेलर्स में लूटपाट करने वाले बदमाश को एनकाउंटर में अरेस्ट कर लिया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के दोनों पैरों में पुलिस की गोली लगी। घायल बदमाश को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

.

उस पर 25 हजार का इनामी है। पुलिस ने बताया- सोमवार रात स्वाट टीम और थाना लिंकरोड पुलिस चौकी औद्योगिक क्षेत्र के पास चेकिंग कर रही थी। एक बिना नंबर प्लेट लगी बाइक सवार आता दिखाई दिया। पुलिस ने रोक कर चेक करने का प्रयास किया।

वह भागने लगा। उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। जिसमें बदमाश के दोनों पैरो में गोली लग गई। 24 जुलाई को मानसी ज्वेलर्स के यहां 20 किलो चांदी और 125 ग्राम सोने की लूट हुई थी। पढ़ें पूरी खबर

कानपुर में ब्वॉयफ्रेंड के साथ घूमने आई किशोरी से गैंगरेप, प्रेमी भागा

कानपुर में प्रेमी के साथ घूम रही 17 साल किशोरी से दो युवकों ने गैंगरेप किया। पीड़िता के मुताबिक- आरोपियों ने पहले डरा धमका कर उससे रुपए मांगे। मना करने पर आरोपियों ने नाक की कील छीनने का प्रयास किया।

Advertising

इस दौरान उसका प्रेमी मौके से फरार हो गया। इसके बाद दोनों आरोपियों ने उसके साथ रेप किया। पीड़िता 26 जुलाई को अपने फतेहपुर निवासी प्रेमी के साथ सरसौल बाजार आई थी। वह एक स्कूल के पास अपने बॉयफ्रेंड के साथ बैठकर बात कर रही थी। तभी दो युवक आए। उसका वीडियो बनाने लगे। मना करने पर मारपीट की। 7 हजार रुपए मांगे। पीड़िता ने पैसे देने से मना किया तो नाक की कील छीनने लगे। तभी उसका बॉयफ्रेंड भाग गया। फिर दोनों ने पीड़िता के साथ रेप किया। पढ़ें पूरी खबर

इलाहाबाद हाईकोर्ट में 5 नए जजों की नियुक्ति:राष्ट्रपति ने दी स्वीकृति, अब यहां जजों की संख्या 83 पहुंची

इलाहाबाद हाईकोर्ट में पांच नए न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई है। राष्ट्रपति की स्वीकृति के बाद केंद्रीय कानून मंत्रालय ने न्यायिक सेवा से प्रोन्नति पाकर उच्च न्यायालय पहुंचने वाले पांचों जजों की नियुक्ति की अधिसूचना सोमवार को जारी कर दी।

जिला जज रहे एचजेएस संवर्ग के जिन न्यायिक अधिकारियों को हाईकोर्ट का न्यायाधीश बनाया गया है, उनमें प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, अब्दुल शाहिद, संतोष राय, तेज प्रताप तिवारी व जफीर अहमद शामिल हैं। इन पांच नए जजों के आने से न्यायाधीशों की कमी से जूझ रहे उच्च न्यायालय को कुछ हद तक राहत मिलेगी।

160 न्यायाधीशों वाले एशिया के सबसे बड़े इस उच्च न्यायालय में वर्तमान में चीफ जस्टिस के अलावा 78 जज ही हैं, उनमें से एक को मुकदमों की सुनवाई से अलग रखा गया है। इन पांच जजों के शपथ लेने के बाद हाईकोर्ट के न्यायाधीशों की संख्या आधे से अधिक यानि 83 हो जाएगी। पढ़ें पूरी खबर

नोएडा पुलिस की गोली से बदमाश घायल:31 मुकदमे है दर्ज, दूसरा साथी फरार, राहगीरों से करते है लूटपाट

पुलिस ने बदमाश को मुठभेड़ में अरेस्ट कर लिया। आरोपी राहगीरों से लूटपाट करता था।

नोएडा थाना सेक्टर-20 पुलिस की एक बदमाश से मुठभेड़ हो गई। बदमाश के एक पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया। बदमाश राहगीरों से मोबाइल और चेन स्नेचिंग की घटना करता है। इस पर 31 से ज्यादा मुकदमा दर्ज है। पुलिस इसका रिकार्ड अन्य जनपद और राज्य को भेज रही है। वहां से जानकारी की जा रही है।

एडीसीपी सुमित शुक्ला ने बताया कि सेक्टर 20 पुलिस टीम डीएलएफ मॉल के निकट नाले के पास चैकिंग कर रही थी। बाइक सवार दो व्यक्ति सामने से आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने रूकने का इशारा किया। वह नहीं रुके और भागने का प्रयास करने लगे।

शक होने पर पुलिस टीम द्वारा 600 मीटर तक उनका पीछा किया गया। बदमाश बाइक से भागते हुए सेक्टर 18 नोएडा स्थित मल्टीलेवल पार्किग के पास जंगल की ओर पहुंचे। अपने को घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। पुलिस की फायरिंग में उसके एक पैर में गोली लगी। उसके पास से एक अवैध तमंचा, बाइक बरामद की गई। पढ़ें पूरी खबर

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising