होमगार्ड भर्ती के लिए आई लड़की से एंबुलेंस में गैंगरेप: गयाजी में फिजिकल के दौरान बेहोश हुई, अस्पताल ले जा रहे ड्राइवर-टेक्नीशियन ने की दरिंदगी – Gaya News h3>
गयाजी में होमगार्ड भर्ती के लिए आई लड़की (26) के साथ एंबुलेंस में गैंपरेप हुआ है। ड्राइवर और टेक्नीशियन ने वारदात को अंजाम दिया है।
.
दोनों ने गैंगरेप के बाद चुप रहने की धमकी देते हुए पीड़िता को अस्पताल पहुंचा दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 24 जुलाई (गुरुवार) की है। इसका खुलासा शुक्रवार देर रात हुआ है।
लड़की बीएमपी-3 के मैदान में होमगार्ड भर्ती के लिए पहुंची थी। दौड़ते समय बेहोश होकर गिर गई। मौके पर मौजूद एंबुलेंस से उसे अस्पताल भेजा गया।
एंबुलेंस में एक भी महिला स्टाफ को नहीं भेजा। रास्ते में ड्राइवर और टेक्नीशियन की नीयत बिगड़ गई। सुनसान जगह पर रोककर बारी-बारी से रेप किया। इसके बाद युवती को धमका कर मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करा दिया।
पीड़िता ने पहले डॉक्टर को पूरी कहानी बताई। इसके बाद पुलिस को आपबीती सुनाई। लड़की की बातें सुनकर सभी के होश उड़ गए। इसके बाद पुलिस एक्शन में आई।
सुनसान जगह पर एंबुलेंस रोककर किया गैंगरेप
लड़की ने पुलिस को बताया कि, ‘फिजिकल टेस्ट के दौरान मैं चक्कर खाकर गिर गई थी। थोड़ी देर मुझे वहीं बैठाया गया। एंबुलेंस बुलाई गई। एंबुलेंस के ड्राइवर और टेक्नीशियन ने मुझे अंदर बैठाया।’
‘एग्जाम सेंटर से थोड़ी दूर पर सुनसान जगह ले जाकर एंबुलेंस रोक दी। ड्राइवर भी पीछे आ गया। दोनों ने मेरे कपड़े उतारे। मेरे साथ गैंगरेप किया।’
‘वहां आसपास कोई नहीं था, जिससे मैं मदद मांग पाती। दोनों ने मेरे साथ बारी-बारी से रेप किया। मैं रोती रही, चिल्लाती रही। छोड़ने की गुहार लगाती रही, लेकिन वो नहीं रुके।’
‘इसके बाद उन्होंने मेरे कपड़े दिए। मैंने कपड़े पहने। दोनों ने धमकी दी कि किसी को बताया तो जान से मार देंगे। दोनों मुझे अस्पताल छोड़कर चले गए।’
CCTV फुटेज के आधार पर गिरफ्तारी
आनन-फानन में एसएसपी आनंद कुमार के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक और बोधगया एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। एफएसएल की टीम को सबूत जुटाने भेजा गया।
घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। फुटेज में एम्बुलेंस मुख्य रास्ते से गायब होती दिखी। फिर लौटते हुए नजर आई। मेडिकल जांच और पीड़िता के बयान के बाद दोनों आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की गई।
एंबुलेंस ड्राइवर की पहचान गया जिले के उतरेन निवासी विनय कुमार के तौर पर हुई है। टेक्नीशियन अजीत कुमार नालंदा के चांदपुर गांव का रहने वाला है। बोधगया थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पोल में हिस्सा लेकर अपनी राय जरूर दीजिए…
अधिकारियों ने फोन नहीं उठाया, प्रेस नोट जारी कर पल्ला झाड़ा
NEWS4SOCIALने एसडीपीओ बोधगया, एसपी सिटी रामानंद कौशल और एसएसपी आनंद कुमार और होमगार्ड कमांडेंट रितेश पांडे को फोन किया तो किसी ने रिसीव नहीं किया।
शुक्रवार देर रात प्रेस नोट जारी किया गया। लेकिन उसमें भी यह नहीं लिखा गया कि आखिर एंबुलेंस में महिला कर्मी क्यों नहीं भेजी गई। इस लापरवाही का कौन जिम्मेदार है। इस संबंध में कुछ नहीं कहा।
एसएसपी कार्यालय से जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि महिला और बच्चों की सुरक्षा के लिए गया पुलिस प्रतिबद्ध है और जल्द चार्जशीट दाखिल कर आरोपियों को सजा दिलाई जाएगी। लेकिन यह नहीं बताया गया कि बिना महिला कर्मी भेजने की गलती किसकी थी और उस अफसर पर क्या कार्रवाई होगी।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
आज यानी 26 जुलाई तक फिजिकल एग्जाम
बिहार में होमगार्ड के 15 हजार पदों पर भर्ती होनी है। 27 मार्च को नोटिफिकेशन जारी किया गया था। 16 अप्रैल तक अप्लाई करने की डेट थी। यह भर्ती 37 जिलों के लिए है। इसमें गया जिले में 909 पदों पर भर्ती होनी है। इसको लेकर फिजिकल एग्जाम 21 मई से 26 जुलाई तक है और बीएमपी-03 के परेड ग्राउंड-2 में फिजिकल एग्जाम चल रहा था।
—————————————–
ये खबर भी पढ़िए…
इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद पटना में गैंगरेप:बॉयफ्रेंड ने वीडियो बनाकर कहा- दोस्तों को खुश करो; ब्लैकमेल कर कैश-ज्वेलरी भी मांगी
पटना के दानापुर में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। लड़की ने पुलिस को बताया कि उसकी एक लड़के से इंस्टाग्राम से दोस्ती हुई थी। लड़के ने उसे प्यार के जाल में फंसाया। विश्वास में लेने के बाद लड़की को रूपसपुर थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में बुलाया। जहां पहले बॉयफ्रेंड ने उसके साथ संबंध बनाए। लड़की को बिना बताए उसने इसका वीडियो भी बनाया। वीडियो बनाने के बाद वो लड़की को ब्लैकमेल करने लगा। उसने लड़की से अपने दोस्तों के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाया। लड़की ने इनकार किया तो फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। पूरी खबर पढ़िए




