Advertising
Home Top stories संगीत पथ के बाद अब हेरिटेज पथ का होगा निर्माण: CM...
Advertising
<

संगीत पथ के बाद अब हेरिटेज पथ का होगा निर्माण: CM ने की थी सराहना, पाथवे से हटेंगे बिजली के पोल-ट्रांसफार्मर – Varanasi News

7
संगीत पथ के बाद अब हेरिटेज पथ का होगा निर्माण:  CM ने की थी सराहना, पाथवे से हटेंगे बिजली के पोल-ट्रांसफार्मर – Varanasi News

संगीत पथ के बाद अब हेरिटेज पथ का होगा निर्माण: CM ने की थी सराहना, पाथवे से हटेंगे बिजली के पोल-ट्रांसफार्मर – Varanasi News

सेंट्रल जेल मार्ग पर तैयार पाथवे जिसे संगीत पथ नाम दिया गया है

काशी की कला संस्कृति को संगीत पथ के रूप में सहेजने के एक अच्छे प्रयास की सीएम योगी आदित्यनाथ की सराहना के बाद अब वीडीए हेरिटेज पाथवे का निर्माण कार्य शुरू कर रहा है। संगीत पथ का विस्तार किया जाएगा। पाथवे निर्माण के लिए विकास प्राधिकरण, कैंटोनमेंट बोर

.

संगीत पथ की तर्ज पर तैयार होगा हेरिटेज पथ

नेहरू पार्क से विक्ट्री ब्रिज तक होगा हेरिटेज पाथवे

सेंट्रल जेल फुलवरिया तिराहे से लेकर शिवपुर जेल मोड़ तक लगभग 900 मीटर लंबा संगीत पथ तैयार हो चुका है। दूसरे चरण में JHV मॉल के बगल में नेहरू पार्क से विक्ट्री ब्रिज तक जिसकी लंबाई लगभग 750 मीटर है, हेरिटेज पथ का निर्माण होगा। यहां पर काशी की कारीगरी, सेना से जुड़े स्कल्पचर तैयार होंगें।

Advertising

काशी के संगीत को समर्पित है पथ

संगीत पथ का होगा विस्तार

तीसरे चरण में जेपी मेहता इंटर कालेज से जेल रोड तिराहा जो वर्तमान में हॉकी तिराहा के नाम से जाना जा रहा है, तक 900 मीटर लंबे माडल संगीत पाथवे का निर्माण किया जाएगा। इसके निर्माण के पूरा होने से संगीत पथ की लंबाई डेढ़ किलोमीटर से अधिक हो जाएगी।

हॉकी तिराह के नाम से मशहूर हो रहा सेंट्रल जेल फुलवरिया तिराहा मार्ग

हटाए जाएंगे पोल, ट्रांसफार्मर

वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ वार्ता हुई। बैठक में तय हुआ कि संगीत पथ के साथ हेरिटेज पथ की राह में बाधा बन रहे विद्युत पोल, ट्रांसफार्मर अंडरग्राउंड किए जाएंगे।

नेहरू पार्क से वरुणा चौराहे तक (750 मीटर) तैयार होने वाले पाथवे की राह में डबल फीडर 11 केवी ओवरहेड लाइन, ओवरहेड एलटी केबल, भूमिगत 33 केवी केबल क्रॉसिंग, फुटपाथ साइड ट्रांसफॉर्मर आ रहे हैं।

जेल रोड तिराहा से शिवपुर जेल कॉलोनी तक (900 मीटर) तक तैयार हो चुके संगीत पथ पर डबल फीडर 11 केवी ओवरहेड लाइन, 11 केवी ओवरहेड क्रॉसिंग, ओवरहेड एलटी केबल, भूमिगत 33 केवी केबल क्रॉसिंग, फुटपाथ साइड ट्रांसफॉर्मर है।

जेपी मेहता तिराहा से जेल रोड तिराहा तक (600 मीटर) डबल फीडर 11 केवी ओवरहेड लाइन, 11 केवी व 33 केवी ओवरहेड क्रॉसिंग, ओवरहेड एलटी केबल, भूमिगत 33 केवी केबल क्रॉसिंग, फुटपाथ साइड ट्रांसफॉर्मर आ रहे हैं जिन्हें हटाए जाने, भूमिगत करने पर चर्चा हुई।

संगीत पथ पर काशी की विभूतियों की प्रतिमा देखते सीएम योगी

भ्रमण के दौरान मंत्री रविंद्र जायसवाल ने तबले पर थाप दी तो मुस्कुरा उठे सीएम

सीएम ने की थी सराहना

17 जुलाई को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संगीत पथ का निरीक्षण किया था। पाथवे देखकर काफी प्रसन्न हुए और पाथवे पर मौजूद बिजली के पोल को शीघ्र हटाने के निर्देश दिए थे। उनके जाने के बाद से ही वीडीए कार्ययोजना को लेकर सक्रिय हो गया था।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising