Advertising
Home Top stories पंजाब में AAP की महिला MLA का इस्तीफा नामंजूर: पार्टी प्रधान...
Advertising
<

पंजाब में AAP की महिला MLA का इस्तीफा नामंजूर: पार्टी प्रधान ने घर जाकर मनाया; मॉडलिंग-सिंगिंग के लिए पढ़ाई तक छोड़ दी थी – Punjab News

0
पंजाब में AAP की महिला MLA का इस्तीफा नामंजूर:  पार्टी प्रधान ने घर जाकर मनाया; मॉडलिंग-सिंगिंग के लिए पढ़ाई तक छोड़ दी थी – Punjab News


पंजाब में AAP की महिला MLA का इस्तीफा नामंजूर: पार्टी प्रधान ने घर जाकर मनाया; मॉडलिंग-सिंगिंग के लिए पढ़ाई तक छोड़ दी थी – Punjab News

5 मिनट में MSP देने और फिर उस पर सफाई की विधायक अनमोल गगन मान की फाइल फोटो।

पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) ने खरड़ से महिला MLA अनमोल गगन मान का इस्तीफा नामंजूर कर दिया है। उनके इस्तीफे और राजनीति छोड़ने के ऐलान के 24 घंटे के भीतर पार्टी के प्रदेश प्रधान अमन अरोड़ा मान के घर पहुंचे। इसके बाद अरोड़ा ने कहा- मान से पारिवारिक माहौल

.

बता दें कि अनमोल गगन मान पंजाब की मशहूर सिंगर व मॉडल रह चुकी हैं। इसके लिए उन्होंने अपनी पढ़ाई तक छोड़ दी थी। इसके बाद वह मिस वर्ल्ड पंजाबण कंपीटिशन में मिस मोहाली भी रहीं। इसके बाद साल 2020 में राजनीति में आई और 2022 में विधायक भी बन गईं। AAP सरकार ने उन्हें मंत्री बनाया।

अपने इस छोटे से राजनीतिक करियर में मान अपनी बयानबाजी को लेकर सुर्खियों में रहीं। इनमें 5 मिनट में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) देंगे, अधिकारी मेरे नाम से पैसे मांग रहे और काम नहीं किया तो सियासत छोड़ने वाले बयान प्रमुख हैं। इन बयानों से इनकी फजीहत भी बढ़ी थी। पढ़िए, अनमोल गगन मान की पूरी प्रोफाइल और उनके बयान, जिनसे उन्होंने सुर्खियां बटोरीं…

पंजाब विधानसभा में अनमोल गगन मान ने कहा था- आपने जो काम 70 साल में नहीं किए, अगर हम 5 साल में नहीं कर पाए तो सियासत छोड़ दूंगी। – फाइल फोटो

Advertising

जन्म से सिंगर बनने तक का सफर…

  • मानसा में जन्म, मोहाली व चंडीगढ़ में पढ़ाई: अनमोल गगन मान का जन्म साल 1990 में पंजाब के मानसा में हुआ। उनके पिता जोधा सिंह मान प्रोग्रेसिव किसान हैं। बाद में इनका परिवार मोहाली शिफ्ट हो गया। इसका बाद अनमोल की पढ़ाई मोहाली और चंडीगढ़ में हुई। साल 2022 में चुनावी हलफनामे में उन्होंने लिखा था कि उन्होंने 2007 में पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड से 12वीं तक पढ़ाई की है। इसके बाद वह पढ़ाई छोड़कर सिंगिंग और मॉडलिंग में बिजी हो गईं।
  • 2013 में मिस पंजाब मोहाली बनीं: अनमोल ने मॉडलिंग व सिंगिंग से अपना एंटरटेनमेंट करियर शुरू किया। उन्होंने साल 2013 में मिस पंजाब मोहाली का टाइटल जीता। हालांकि, यह बात उन्होंने खुद 2016 में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर बताई थी। साल 2023 में मिस पंजाब टाइटल की एक प्रतियोगी उनसे मिलने पंजाब भवन पहुंची थी, तो अनमोल ने उसके साथ अपने तुजुर्बे शेयर किए थे।
  • 2014 में रॉयल जट्‌टी गाने से सिंगर बनीं: अनमोल ने मॉडलिंग और सिंगिंग के लिए पढ़ाई छोड़ी थी। इसलिए, वह गायिकी में लगातार सक्रिय रहीं। हालांकि, उनका पहला ऑफिशियल गाना 2014 में रिलीज हुआ। अनमोल ने रॉयल जट्‌टी टाइटल से गाना रिलीज किया, जिसने ठीक-ठाक नाम कमाया। हालांकि, उन्हें पहचान 2015 की एल्बम पंजाबो से मिली। इसके बाद अनमोल ने कुंडी मुच्छ, जट्‌ट दा बुलेट, सूट, बुलेट, जैसे कई हिट गाने गाए।

राजनीति में आने और मंत्री बनने तक की कहानी…

  • 2022 में AAP के साथ राजनीति में आईं:अनमोल ने 2020 में AAP के साथ राजनीतिक सफर की शुरुआत की। वह शुरुआत में पार्टी के प्रचारक बनीं और पार्टी ने उन्हें यूथ विंग का सह संयोजक बनाया था। इसके बाद जब 2022 में पंजाब में चुनावों की घोषणा हुई तो AAP ने अनमोल को खरड़ विधानसभा से अपना उम्मीदवार घोषित किया।
  • पार्टी का थीम सॉन्ग तैयार किया: अनमोल सिंगर हैं, इसलिए उन्होंने चुनाव के दौरान पार्टी के लिए थीम सॉन्ग तैयार किया था। इसके बोल थे- भगत सिंह, करतार सराभा सारे ही बन चले..। इसे खुद पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने लॉन्च किया था। वह 2022 के चुनाव में स्टार प्रचारकों में शामिल थीं। उन्होंने चंडीगढ़ समेत कई जगह खुलकर भाषण दिए।
  • चुनाव में जीत दर्ज की: अनमोल खरड़ से उम्मीदवार भी थीं, इसलिए उनके प्रचार के लिए खुदा अरविंद केजरीवाल पहुंचे थे। चुनाव में अनमोल ने शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने तत्कालीन शिरोमणि अकाली दल (SAD) के उम्मीदवार रणजीत सिंह गिल को 37,718 मतों के अंतर से हराया था।
  • पार्टी ने मंत्रिमंडल में जगह दी: साल 2022 में AAP ने पंजाब की 117 में से 92 सीटें जीतीं और सत्ता पाई तो पार्टी ने अनमोल को मंत्रिमंडल में जगह दी। वह मंत्रिमंडल में शामिल दो महिला विधायकों में से एक थीं। उन्हें टूरिज्म व इन्वेस्टमेंट प्रमोशन जैसे विभागों की परमिशन दी गई। इसके तहत सितंबर 2023 में अनमोल की अगुआई में पहली टूरिज्म समिट भी हुई।
  • 2024 में पार्टी ने मंत्रिपद वापस लिया: सितंबर 2024 में AAP ने मंत्रिमंडल में फेरबदल किया तो 4 मंत्रियों की छुट्टी कर दी। उन मंत्रियों में अनमोल का नाम भी शामिल था। मंत्रिपद जाने के बाद अनमोल की पार्टी से दूरी बनती गई। वह अपने विधानसभा क्षेत्र में भी कम सक्रिय थीं। उनके पिता और भाई उनकी जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

एक गाने में अभिनय करतीं अनमोल गगन मान। – फाइल फोटो

अनमोल के 3 बयान, जो चर्चा में रहे…

  1. विधायक बनने से पहले अनमोल AAP की यूथ विंग की सह प्रभारी रहीं। 2021 में उन्होंने कहा था कि तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह MSP को लेकर बिल बनाकर सदन में पेश करें, नहीं तो इस्तीफा दें। फिर उन्होंने कहा था कि AAP सरकार बनाते ही 5 मिनट में MSP देंगे। इस बयान के बाद जब विवाद हुआ तो उन्होंने कहा था- हम पॉलिटिक्स में नए-नए हैं। मुझे इसके बारे में ज्यादा नहीं पता।
  2. सितंबर 2024 में अनमोल ने मोहाली के नयागांव क्षेत्र में सीवरेज अथॉरिटी के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। यहां मंच से उन्होंने कहा था- कुछ वरिष्ठ अधिकारी मेरे नाम का गलत इस्तेमाल कर आम नागरिकों या ठेकेदारों से रिश्वत मांगने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसा व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर कोई भी व्यक्ति यह दावा करता है कि वह मंत्री की सिफारिश या इशारे पर रिश्वत मांग रहा है, तो जनता सीधे मुझसे संपर्क करे।
  3. अनमोल गगन मान ने विधानसभा में विपक्ष के नेताओं को चैलेंज करते हुए कहा था, ‘अगर 5 सालों में हमने वह काम नहीं किया जो आप 70 साल में भी नहीं कर पाए, तो मैं राजनीति छोडू दूंगी।’ हालांकि, उनका यह बयान विधायकी से इस्तीफे के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसे कांग्रेस नेता जगतार सिंह ने शेयर किया।

अनमोल गगन मान ने 16 जून 2025 को शादी की। – फाइल फोटो

शादी भी राजनीतिक परिवार में की अनमोल की शादी चंडीगढ़ के एडवोकेट शाहबाज सोही से 16 जून 2025 को हुई। शाहबाज सोही के पिता रविंदर सिंह कुक्कू सोही डेराबस्सी निर्वाचन क्षेत्र (तब बनूड निर्वाचन क्षेत्र) के बड़े कांग्रेसी नेता थे, जिनकी 2002 के विधानसभा चुनावों से पहले अचानक मृत्यु हो गई थी। फिर शाहबाज सोही की मां शीलम सोही ने बनूड़ विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था।

इस चुनाव में शीलम सोही ने अकाली दल के तत्कालीन वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री दिवंगत कैप्टन कंवलजीत सिंह को कड़ी टक्कर दी थी। हालांकि, वह 714 वोट के मामूली अंतर से हार गई थीं। शाहबाज सोही के दादा बलबीर सिंह बलटाना भी बनूड़ निर्वाचन क्षेत्र से आजाद विधायक रह चुके हैं।

Advertising