टोंक का मोती सागर बांध छलका: बीसलपुर में आया 19 सेमी पानी; देर रात तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित – Tonk News h3>
करीब 70 साल पुराना 17 फ़ीट की भराव क्षमता वाला गरड़ के चूने से बृज आकार में बना धुंआकला का मोती सागर बांध की बीती रात तेज बारिश के बाद डेढ़ फ़ीट की चादर चल गई है। इससे 3900 हैक्टेयर जमीन सिंचित होती है। इसकी बनावट बृज आकर की होने से यहाँ जयपुर तक के हजारों पर्यटक बारिश के दिनों में इसकी चादर चलने के बाद पिकनिक मनाने आते है।
टोंक में बीसलपुर बांध के भराव क्षेत्र में एक बार फिर दो दिन बाद तेज बारिश होने से बांध में पानी की आवक की रफ्तार लगातार तीसरे दिन शनिवार को बढ़ गई है । शनिवार सुबह 6 बजे तक पिछले 24 घंटे में हीं 19 सेंटीमीटर पानी बढ़ा है। जबकि शुक्रवार 4 सेमी, गुरुवार
.
बीसलपुर बांध में 24 घंटे में 19 सेमी पानी की आवक हुई है।
शनिवार से हीं जिले समेत बांध के भराव क्षेत्र में एक बार फिर बारिश तेज होने से बांध में भी पानी की रफ्तार ने गति पकड़ी है। ऐसे में शनिवार शाम से बांध में पानी की आवक ज्यादा बढ़ी। बांध में शनिवार सुबह से 6 बजे से शाम 6 बजे तक महज 3 सेमी पानी बढ़ा था, लेकिन शनिवार शाम 6 बजे से रविवार सुबह 6 बजे तक 16 सेमी पानी की आवक हुई है और शनिवार सुबह 6 बजे से रविवार सुबह 6 बजे तक 24 घंटे में 19 सेमी पानी की आवक हुई है।
तेज बारिश से लांबा हरिसिंह कस्बे के रवि कुमार शर्मा के मकान में शनिवार रात भर आशा फ़ीट पानी भरा रहा।
ऐसे में शनिवार सुबह 6 बजे तक बांध का जल स्तर कुल भराव क्षमता 315.50 आर एल मीटर के मुकाबले 314.51 आर एल मीटर हो गया है। जो कि कुल भराव 38.703 टी एम सी का 82.19 प्रतिशत है।
वहीं बारिश के दिनों में पिकनिक स्पॉट के रूप में पहचान् बनाने वाला पर्यटकों की पसंदीदा धुंआकला का मोती सागर बांध बीती रात छलक गया है। उस पर एक फ़ीट की चादर चल रही है। अब यहां पिकनिक मनाने वालों की भीड़ उमेड़गी ।
उधर जिले में शनिवार रात को कई जगह तेज बारिश हुई है। इसके चलते कई घरों में पानी घुस गया है। मोहम्मदगढ़ समेत रामसागर आदि बांधों की भी चादर भी चल गई है। रविवार सुबह बादल तो छाये हुए है, लेकिन तेज बारिश नहीं हो रही है।
सूर्य भी कभी बादलों की ओट में तो कभी साफ नजर आ रहा है। मौसम सुहावना बना हुआ है। लांबा हरिसिंह कस्बे के रवि कुमार शर्मा और नगरफोर्ट तहसील क्षेत्र के सतवाड़ा की शांति देवी मोची के मकानों में शनिवार शाम से ही पानी घुस गया। शांतिदेवी के घर में तो छत भी नहीं होने से रात भर पानी टपकते तिरपाल के नीचे अपनी बेटी के साथ रात बिताई।
नगरफोर्ट तहसील क्षेत्र के सतवाडा गांव में भी एक विधवा महिला के घर में पानी भरने से वह रातभर मकान पर छत नहीं होने से तिरपाल की नीचे बेटी के साथ रात बिताई ।
आज बीसलपुर बांध में आया 19 सेंटीमीटर पानी
बीसलपुर बांध परियोजना के XEN मनीष बंसल ने बताया कि बीसलपुर बांध में रविवार सुबह 6 बजे तक पिछले 24 घंटे में 19 सेंटीमीटर पानी आ चुका है। इसके बाद सुबह 6 बजे तक बांध में 314.51 आर एल मीटर पानी हो गया है।
इससे बांध में पानी का 31.808 टीएमसी में भराव हो गया है। जो बांध की कुल भराव क्षमता 38.703 का 81.19 फीसदी है। इसके साथ ही बांध के भराव क्षेत्र में बहने वाली त्रिवेणी नदी भी 24 घंटे में .70 मीटर की स्पीड बढ़कर 3.60 मीटर की स्पीड से बह रही है। पिछले 24 घंटे में बांध के आसपास के क्षेत्र में 110 बारिश हुई है। बांध क्षेत्र में इस सीजन में 594 MM बारिश अब तक हो चुकी हैं



