Advertising
Home Top stories युवक कांग्रेस चुनाव में फर्जी वोटिंग का आरोप: पूर्व विधायक के...
Advertising
<

युवक कांग्रेस चुनाव में फर्जी वोटिंग का आरोप: पूर्व विधायक के बेटे के स्कूल में छात्राओं से कराई वोटिंग; एबीवीपी ने की शिकायत – Burhanpur (MP) News

0
युवक कांग्रेस चुनाव में फर्जी वोटिंग का आरोप:  पूर्व विधायक के बेटे के स्कूल में छात्राओं से कराई वोटिंग; एबीवीपी ने की शिकायत – Burhanpur (MP) News

युवक कांग्रेस चुनाव में फर्जी वोटिंग का आरोप: पूर्व विधायक के बेटे के स्कूल में छात्राओं से कराई वोटिंग; एबीवीपी ने की शिकायत – Burhanpur (MP) News

बुरहानपुर में युवक कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष चुनाव में फर्जी वोटिंग का मामला सामने आया है। पूर्व विधायक हमीद काजी के बेटे और निमाड़ वैली इंटरनेशनल स्कूल के संचालक नूर काजी पर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि नूर काजी ने अपने स्कूल में युवक कांग्रेस

.

एबीवीपी ने युवक कांग्रेस के एक पक्ष और कुछ पालकों ने इस मामले में गणपति नाका थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

वर्तमान में युवक कांग्रेस के चुनाव ऑनलाइन माध्यम से हो रहे हैं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि स्कूल में छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया। विरोध में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर थाने के सामने करीब 5 मिनट तक सांकेतिक धरना दिया और नारेबाजी की।

स्कूल संचालक नूर काजी ने इन सभी आरोपों को निराधार बताया है। गणपति नाका थाना प्रभारी सुरेश महाले ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

छात्रों ने गणपति नाका पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

Advertising

यह लगाए गए आरोप, संचालक ने किया युवक कांग्रेस के प्रत्याशी देवेश्वर सिंह ठाकुर ने कहा हमारे संज्ञान में आया कि वोटिंग कराने के चक्कर में बच्चों से निमाड़ वैली स्कूल में दुर्व्यवहार भी किया गया। आप पालकों से भी बात कर सकते हैं। इस पर कार्रवाई होना चाहिए। स्कूल में युवक कांग्रेस की फर्जी वोटिंग चल रही थी युवक कांग्रेस की।

फेक वोटर आईडी लगाकर नजीर अंसारी जो मेरे खिलाफ प्रत्याशी है उनको वोट डालने की कोशिश हो रही थी। जानकारी मिलने पर हम यहां पहुंचे।

पहचान छिपाकर सदस्य बनाने की शिकायत एबीवीपी के नगर मंत्री प्रियांशु ठाकुर ने कहा एबीवीपी को कुछ छात्राओं ने शिकायत की कि हम पर दबाव बनाकर स्कूल में युवक कांग्रेस की सदस्यता कराई जा रही है। दुर्व्यवहार किया जा रहा है। स्कूल संचालक मनमानी कर रहे हैं। नाम छिपाकर सदस्यता लेने का दबाव बनाया जा रहा है इसलिए शिकायत लेकर थाने आए।

जिला संयोजक एबीवीपी पृथ्वीराज महाजन ने कहा निमाड़ वैली में स्कूल संचालक, मैनेजमेंट वोटिंग कार्ड और मोबाइल लेकर बुलाया गया। यह गलत है।

फर्जी तरीके से हो रही थी वोटिंग : एनएसयूआई एनएसयूआई के भावेश सिंह तोमर ने कहा निमाड़ वैली स्कूल का मामला है। एनएसयूआई को जानकारी मिली फर्जी वोटिंग चल रही है। हमने विरोध किया। छात्र, छात्राओं के साथ गलत हो रहा था। इसकी शिकायत लेकर हम गणपति नाका थाने पहुंचे और शिकायत की है। मामले की जांच कर स्कूल संचालक और जिस के लिए वोटिंग हो रही थी उन पर कार्रवाई होना चाहिए।

छात्रों ने बताया चुनाव में फर्जी वोटिंग कराई गई।

100 से अधिक छात्राओं से बुलाए थे मोबाइल एक महिला ने कहा मेरी बेटी कक्षा 12वीं की छात्रा है। उसे एक दिन पहले कह दिया गया कि मोबाइल लेकर आना स्कूल में तुमको लड़कियों की सेफ्टी की जानकारी देंगे। वह मोबाइल लेकर गई उसे अन्य समाज के एक नाम कार्ड दिया और कहा ओटीपी देना है। ओटीपी यहीं देना और यहीं डिलीट करना है। 11वीं और 12वीं की 100 से अधिक लड़कियों से मोबाइल बुलाए गए थे।

स्कूल संचालक बोले- स्कूल कैंपस में न पॉलिटिकल एक्टिविटी कभी हुई न होगी स्कूल संचालक नूर काजी ने कहा स्कूल में ऐसा कुछ नहीं कराया जा रहा है और न ही स्कूल के नॉलेज में है। जैसे ही हमको पता चला कि युवक कांग्रेस के कुछ लोग यहां वोटिंग कराने आए हैं हमने वहीं से रुकवाकर वापस कर दिया। उनको इंट्री नहीं दी। कोई फर्जी वोटिंग नहीं कराई।

स्कूल कैंपस में न पॉलिटिकल एक्टिविटी कभी हुई न होगी। पहचान छिपाकर वोटिंग कराने की बात भी निराधार है।

गणपति नाका थाना प्रभारी सुरेश महाले ने कहा

स्कूल के संबंध में एक शिकायत सामने आई है। जांच का विषय है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

QuoteImage

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News

Advertising