Advertising
Home Top stories Bihar News: तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने मारी पीछे से टक्कर,...
Advertising
<

Bihar News: तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने मारी पीछे से टक्कर, चालक केबिन में फंसा; नींद की वजह से हुआ हादसा!

16
Bihar News: तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने मारी पीछे से टक्कर, चालक केबिन में फंसा; नींद की वजह से हुआ हादसा!

Bihar News: तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने मारी पीछे से टक्कर, चालक केबिन में फंसा; नींद की वजह से हुआ हादसा!

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 922 एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही का गवाह बना। शनिवार की सुबह लगभग सात बजे बक्सर जिले के अहिरौली गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। जहां एक बालू लदा ट्रक तेज रफ्तार में सामने खड़े दूसरे ट्रक में पीछे से टकरा गया, जिससे चालक ट्रक के चकनाचूर हो चुके केबिन में बुरी तरह फंस गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला जा सका।

Trending Videos

 

Advertising

तेज रफ्तार से सामने वाले ट्रक में जा टकराया बालू लदा ट्रक

जानकारी के अनुसार, आरा की ओर से एक बालू लदा ट्रक उत्तर प्रदेश की दिशा में जा रहा था। इसी दौरान बक्सर की ओर से आ रहा एक अन्य ट्रक बालू से भरा हुआ था, तेज गति में सामने वाले ट्रक से जा भिड़ा। औद्योगिक थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने आशंका जताई कि पीछे से आ रहे ट्रक के चालक को नींद आ गई थी, जिसके कारण वह सामने खड़े ट्रक को देख नहीं पाया और यह हादसा हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में ही फंस गया।

यह भी पढ़ें- Bihar News: पटना एयरपोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, देर रात मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस-साइबर सेल

 

घायल चालक की हालत गंभीर

हादसे में गंभीर रूप से घायल चालक की पहचान उत्तर प्रदेश के भांवरकोल गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार (30) के रूप में हुई है। उन्हें कमर और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। एक अन्य ट्रक की सहायता से क्षतिग्रस्त केबिन को रस्सियों से खींचकर चालक को बाहर निकाला गया। प्रारंभिक उपचार के लिए घायल को एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हें उत्तर प्रदेश ले गए।

 

NH-922 पर लगातार हो रहे हादसे

स्थानीय निवासी कृष्णा सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 922 पर लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने बताया कि सड़क पर अंडरपास और पैदल पुलों का अभाव, साथ ही ट्रक चालकों द्वारा पार्किंग लाइट और रेडियम का उपयोग न करना, हादसों का मुख्य कारण बन रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से उचित यातायात प्रबंधन और सख्त निगरानी की मांग की है।

यह भी पढ़ें- Bihar News: तलाकशुदा महिला के छह साल के बेटे के साथ पड़ोसी ने किया गंदा काम, जानें पूरा मामला

 

पुलिस ने अभिरक्षा में लिया ट्रक

औद्योगिक थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि दोनों ट्रक उत्तर प्रदेश की ओर जा रहे थे। हादसे में पीछे से टक्कर मारने वाला ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया है और उसे पुलिस ने अपनी अभिरक्षा में ले लिया है। हादसे की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News

Advertising