आजमगढ़ में स्थगित हुआ डॉक्टरों का इंटरव्यू: 27 पदों के लिए 155 अभ्यर्थियों ने किया था आवेदन स्क्रुटनी के बाद लाइन में थे 94 अभ्यर्थी – Azamgarh News h3>
आजमगढ़ में 3 दिन बाद होगा डॉक्टरों का इंटरव्यू।
आजमगढ़ जिले में संविदा पर 27 एमबीबीएस डॉक्टर पदों के लिए 155 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इन अभ्यर्थियों में से स्क्रुटनी के बाद 94 अभ्यर्थियों को सेलेक्ट किया गया था। जिनका इंटरव्यू 10 जुलाई को होना था। पर अब यह इंटरव्यू तीन दिन के बाद किया जाएगा।
.
26 जून को जिले के भाजपा जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने इस पूरे मामले की शिकायत जिले की डीएम रविंद्र कुमार से की थी। जिसके बाद जिले के डीएम रविंद्र कुमार ने सीडीओ परीक्षित खटाना के नेतृत्व में एक तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन किया था जो इस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस मामले में जिले के सीडीओ परीक्षित खटाना ने जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह के बयान भी लिए हैं।
आजमगढ़ के भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने सीएमओ पर लगाए थे भ्रष्टाचार के आरोप।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने लगाए थे भ्रष्टाचार के आरोप सौंपे थे सुबूत
आजमगढ़ जिले के भाजपा जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने 27 जुलाई को जिले के मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना और जिला विकास अधिकारी के यहां अपना बयान दर्ज कराया है। भाजपा जिला अध्यक्ष ने 26 जून को जिले के डीएम रविंद्र कुमार को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि जिले के सीएमओ डॉक्टर अशोक कुमार और एडिशनल सीएमओ डॉक्टर अरविंद चौधरी जिले में लगातार भ्रष्टाचार कर रहे हैं। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की नियुक्ति में जमकर पैसे की वसूली की जा रही है इसके साथ ही पुलिस भर्ती में मेडिकल रिपोर्ट के नाम पर भी वसूली का खेल खेला गया।
आजमगढ़ के सीएमओ पर भ्रष्टाचार के आरोप।
डीएम को दिए शिकायती पत्र में भाजपा जिला अध्यक्ष ने अभी आरोप लगाया कि लालगंज के कई निजी अस्पतालों पर छापेमारी की गई और रिश्वत लेकर इन अस्पतालों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके साथी जिला अध्यक्ष का कहना है कि एडिशनल सीएमओ डॉक्टर अरविंद चौधरी लंबे समय से आजमगढ़ जिले में तैनात हैं और लगातार भ्रष्टाचार कर रहे हैं।
जिला अध्यक्ष का कहना है कि जिले के सीएमओ और एडिशनल सीएमओ लगातार धन उगाही का खेल कर रहे हैं। जिन अस्पतालों को सीज कर रहे है। उन अस्पतालों को पैसा लेकर फिर से खोल दे रहे हैं। ऐसे में इन दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।



